उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार (Outstanding Parliamentarian Award) - 2013 से 2017 तक

Dear Readers,
संसदीय समूह द्वारा यह पुरस्कार पाने वाले पहले सदस्य समाजवादी जनता पार्टी के चंद्रशेखर थे।

भारतीय संसदीय समूह ने साल 2013 से 2017 तक के उत्कृष्ट सासंद पुरस्कार का ऐलान किया है।
  1. कांग्रेस नेता और राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद और तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी समेत पांच सासंदों को उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार के लिए चुना गया है। 
  2. लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की अध्यक्षता वाले भारतीय संसदीय समूह की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, मणिपुर की राज्यपाल और पांच बार की राज्यसभा सांसद नजमा हेपतुल्ला (2013), बिहार से बीजेपी के लोकसभा सदस्य हुकुमदेव नारायण यादव (2014), कांग्रेस नेता और राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद (2015), तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी (2016) और पांच बार के लोक बीजू जनता दल के राज्यसभा सांसद भर्तृहरी महताब (2017) शामिल हैं। 
  3. उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार 1995 में शुरू किया गया था। अभी तक 18 सांसदों को यह पुरस्कार मिल चुका है। 
  4. संसदीय समूह द्वारा यह पुरस्कार पाने वाले पहले सदस्य समाजवादी जनता पार्टी के चंद्रशेखर थे। 
किन-किन को मिला सम्मान....
वर्ष 2013 : डॉ नजमा ए. हेपतुल्ला, संसद सदस्य (राज्यसभा)
वर्ष 2014 : हुक्मदेव नारायण यादव, संसद सदस्य (लोकसभा)
वर्ष 2015 : गुलाम नबी आज़ाद, संसद सदस्य (राज्यसभा)
वर्ष 2016 : दिनेश त्रिवेदी, संसद सदस्य (लोकसभा)
वर्ष 2017 : श्री भर्तृहरी महताब, संसद सदस्य (लोकसभा)
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments