Senior Diplomat Vijay Keshav Gokhale takes charge as Foreign Secretary

Dear Readers,
Source : NDTV
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वरिष्ठ राजनयिक विजय केशव गोखले ने 29 जनवरी, 2018 को विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया है। 
  1. भारतीय विदेश सेवा के 1981 बैच के अधिकारी गोखले ने एस जयशंकर के स्थान पर विदेश सचिव का पद संभाला है और वह इस पद पर अगले दो वर्ष तक बने रहेंगे। गोखले को चीन और पूर्वी एशिया मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है।
  2. गोखले ने गत वर्ष भारत और चीन की सेनाओं के बीच 73 दिन तक चले डोकलाम गतिरोध को सुलझाने के लिए हुई बातचीत में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  3. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ये जानकारी दी।  
  4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली कैबिनेट की नियुक्ति कमेटी ने 1 जनवरी को विदेश सचिव के तौर पर विजय गोखले की नियुक्ति को मंजूरी दी थी।  
  5. गोखले, विदेश मंत्रालय मुख्यालय में वापसी से पहले 20 जनवरी 2016 से 21 अक्तूबर 2017 तक चीन में भारत के राजदूत थे।
  6. गोखले ने विदेश मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान उप सचिव (वित्त), निदेशक (चीन और पूर्वी एशिया) और संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) रह चुके हैं।
  7. नियमों के तहत विदेश सचिव, रक्षा सचिव और गृह सचिव, सीबीआई और गुप्तचर ब्यूरो प्रमुखों के पदों का कार्यकाल दो वर्ष का होता है।
  8. 1977 बैच के आईएफएस अधिकारी जयशंकर को गत वर्ष जनवरी में एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments