ओम प्रकाश सिंह यूपी के नए डीजीपी (Om Prakash Singh UP's new DGP)

Hello Student's  

1983 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त करने का फैसला किया है।

  • ओम प्रकाश सिंह फिलहाल केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) में महानिदेशक हैं। 
  • ओम प्रकाश सिंह राज्य में सुलखान सिंह का स्थान लेंगे, जिनका सेवा विस्तार 31 दिसंबर को समाप्त हो गया है। 
  • इससे पहले ओ.पी. सिंह केंद्र व उत्तर प्रदेश में कई पदों पर रहे हैं। आंतरिक सुरक्षा, अपराध जांच, कानून व व्यवस्था, खुफिया विभाग के लिए काम कर चुके हैं।
  • यूपी के नए डीजीपी के तौर पर उनका कार्यकाल 30 जनवरी 2020 तक होगा।
  • ओम प्रकाश सिंह तकनीकि रूप से दक्ष होने के साथ गजब के गायक भी हैं।
  • डीजीपी पद से आज विदाई ले रहे सुलखान सिंह भले ही बेहद ईमानदार पुलिस अफसर रहे मगर आक्रामकता और तकनीकी दक्षता की थोड़ी कमी रही।
  • मूल रूप से बिहार निवासी ओ.पी. सिंह का नाम उत्तर प्रदेश के डीजीपी की दौड़ में सबसे आगे चल रहा था।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments