बिहार के मुख्यमंत्री पहले मुफ्ती मोहम्मद सईद स्मृति अवार्ड से सम्मानित (Bihar Chief Minister first awarded Mufti Mohammad Sayeed Smriti Award)

Dear Aspirants,
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज यानि 8 जनवरी को जम्मू के जोरावर अॉडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में "प्रथम मुफ्ती अवार्ड फॉर प्रोबिटी इन पॉलिटिक्स एंड पब्लिक लाइफ" से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने दिया। 

  1. शीतकालीन राजधानी जम्मू में यह अवार्ड लेने पहुंचेनीतीश  कुमार के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता व बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी भी मौजूद थे। जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम में आयोजित हो रहे इस समारोह में राज्यपाल एनएन वोहरा के साथ मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य व अन्य कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
  2. जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (जेकेपीडीपी) की ओर से पार्टी के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद की स्मृति में यह पुरस्कार दिया गया है।
  3. बता दें, ये सम्मान जम्मू-कश्मीर सरकार के द्वारा पीडीपी के संस्थापक और राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुण्यतिथि पर दिया जाता है।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें। 

Comments