Brand Ambassador for "Anemia free Haryana" campaign in Hariyana : Miss World Manushi Chillar

Dear Readers,
 
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं में एनिमिया की समस्या को देखते हुए राज्य में एनिमिया मुक्त अभियान चलाया जाएगा, जिसका ब्रांड एम्बैसडर मिस वर्ल्ड मिस मानुषी छिल्लर को बनाया गया हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के स्कूलों में, विशेषकर लड़कियों के लिए नि:शुल्क सेनिटरी नैपकिन की आपूर्ति भी की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं, कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर मिस वल्र्ड चुनी गई हरियाणा की बेटी मिस मानुषी छिल्लर की उपस्थिति में पत्रकारों से बातचीत करते हुए की।  
  • मानुषी छिल्लर ‘शक्ति’ नामक परियोजना पर कार्य कर रही हैं, जो युवतियों की माहवारी की समस्या से जुड़ी है।
  • गीता से सम्बन्धित एक प्रश्न के उत्तर में मानुषी छिल्लर ने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें गीता से सम्बन्धित सीख दी थी कि कर्म करो, फल की चिंता मत करो अर्थात हम कैसे आगे बढ़ सकते हैं।
  • मिस वर्ल्ड संस्था की प्रमुख जूलिया इवलिन मारले ने कहा कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में 190 देशों ने भाग लिया और मानुषी छिल्लर को जो परियोजना दी गई थी, वे उस पर कार्य कर रही हैं।
बाहरी कड़ियाँ-
http://netindia123.com/articles/showdetails.asp?id=3225424&n_date=20171130&cat=India

Comments