Uttar Pradesh civic poll results 2017 : BJP wins 14 out of 16 seats

 Dear Readers,
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय चुनाव में 22, 26 और 29 नवंबर को वोटिंग हुई। इस चुनाव में 16 नगर निगम 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायत के लिए वोट डाले गए थे। पिछली बार की 12 निगमों में से 10 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार सहारनपुर, मथुरा, फिरोजाबाद और अयोध्या को भी नगर निगम में शामिल किया गया है।

राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देखें..
(1) नगर निगम लखनऊ (नवाबों का शहर) - संयुक्ता भाटिया (BJP)
  • साल 1916 में उत्तर प्रदेश म्युनिसिपल एक्ट बनने के बाद नवाबों के शहर लखनऊ को इन 100 सालों में पहली बार एक मेयर पद पर एक महिला आसीन होंगी। लखनऊ मेयर पद पर बीजेपी की संयुक्ता भाटिया ने जीत दर्ज की है।  
  • बीजेपी की उम्मीदवार संयुक्ता भाटिया का परिवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ा रहा है। पति सतीश भाटिया लखनऊ कैंट से बीजेपी विधायक रह चुके हैं। सतीश ने पहली बार इस सीट पर बीजेपी को जीत 1991 में जीत दिलाई थी। आरएसएस में संयुक्ता की अच्छी पकड मानी जाती है। 2012 के निकाय चुनाव के दौरान भी संयुक्ता के नाम की अटकलें लगाई जा रही थीं।
(2) नगर निगम गोरखपुर - सीताराम जायसवाल (BJP)
(3) नगर निगम गाजियाबाद - आशा शर्मा (BJP)
(4) नगर निगम वाराणसी - मृदुला जायसवाल (BJP)
राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देखें..
(5) नगर निगम आगरा - नवीन जैन (BJP)
(6) नगर निगम झांसी - रामतीर्थ सिघंल (BJP)
(7) नगर निगम इलाहाबाद - अभिलाषा गुप्ता (BSP) अब अभिलाषा गुप्ता (BJP)
  • कैबिनेट मिनिस्टर नंद गोपाल गुप्ता की पत्नी अभिलाषा गुप्ता चुनी गई। इस जीत के साथ ही कयी दल छोडकर आये नंद गोपाल गुप्ता नंदी का कद अब भाजपा और मजबूत होगा।
(8) नगर निगम मेरठ - सुनीता वर्मा (BSP)
राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देखें..
(9) नगर निगम अलीगढ - मोहम्मद फुरकान (BSP)
  • वर्ष 1995 में नगर निगम अलीगढ गठन के बाद यहां बीजेपी का ही मेयर बना है। 
(10) नगर निगम बरेली - उमेश गौतम (BJP)
राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देखें..
(11) नगर निगम कानपुर - प्रमिला पांडे (BJP)
  • कमर में पिस्तौल खोंसकर खुली जीप से चलने वाली 'गन लेडी' ने जीता   कानपुर। 
  • कानपुर की दूसरी महिला मेयर के रूप में आसीन होने वाली प्रमिला पाण्डेय (गनलेडी) जीत के तुरन्त बाद अपने तीखे तेवरों में नजर आईं।
  • कानपुर के युवाओ में प्रमिला 'बन्दूक वाली दादी' कहकर पुकारी जाती हैं।
(12) नगर निगम मुरादाबाद - विनोद अग्रवाल (BJP) 
(13) नगर निगम मथुरा - पहली बार निगम चुनाव - मुकेश आर्य (BJP)
(14) नगर निगम अयोध्या - पहली बार निगम चुनाव - ऋषिकेश उपाध्याय (BJP)
  • अयोध्या और फैजाबाद के मतदाताओं ने पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ऋषिकेश उपाध्याय को मेयर चुन लिया है।
  • योगी आदित्यनाथ सरकार ने सत्ता में आते ही अयोध्या और मथुरा वृंदावन में नगर निगम गठित करने का फैसला किया था।
  • उपाध्याय ने समाजवादी पार्टी की किन्नर उम्मीदवार गुलशन बिंदू को मात्र 3601 मतों से पराजित किया।

(15) नगर निगम फिरोजाबाद - पहली बार निगम चुनाव - नूतन राठौर (BJP)
राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देखें..
(16) नगर निगम सहारनपुर - पहली बार निगम चुनाव - संजीव वालिया (BJP)
नगर निगम मेयर सूची
नया डिजिटल प्लेटफॉर्म ''योनो'' (यू ओनली नीड वन) लॉन्च
💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
Feedback & Suggestions

Comments