प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाने वाले खेलो से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर (Some Quizs related to Sports))


Dear Readers,
प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाने वाले खेलो से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

  1. ओलम्पिक खेलों का आयोजन किसके द्वारा किया जाता है?– अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा
  2. पहली बार आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन कब और कहाँ हुआ था?– वर्ष 1896 और ग्रीस (यूनान) की राजधानी एथेंस
  3. ओलम्पिक खेल कितने वर्ष बाद आयोजित किये जाते है?– प्रत्येक चार वर्ष
  4. ओलिंपिक 2016 में कहाँ आयोजित किया गया?– ब्राजील के शहर रिओ डी जेनेरियो में
  5. रियो ओलिंपिक 2016 में आयोजित कौन सा ओलिंपिक था?– 31वां ओलिंपिक
  6. रियो ओलंपिक का उद्घाटन समारोह कहाँ हुआ था?– ब्राजील के मराकाना स्टेडियम में
  7. रियो ओलंपिक के लिए शुभंकर का नाम क्या है?– शुभंकर का नाम विनिसिउस (Vinicius) और टॉम (Tom)
  8. रियो ओलिंपिक 2016 में कितने देशो ने पदक जीते और इनमे भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?– कुल 78 देशो ने तथा 69वां स्थान
  9. रियो ओलंपिक 2016 में भाग लेने वाले देशों की संख्या कितनी है?– कुल संख्या 206
  10. रियो ओलंपिक 2016 में खेलो की कुल संख्या कितनी थी?– कुल संख्या 28
  11. रियो ओलिंपिक 2016 में अमेरिका ने कितने स्वर्ण पदक जीते तथा अमेरिका को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?– अमेरिका ने 46 स्वर्ण जीते तथा अमेरिका को प्रथम स्थान
  12. रियो ओलंपिक खेल 2016 के आदर्श वाक्य क्या है?– आदर्श वाक्य "एक नई दुनिया (A New World)"
  13. रियो ओलंपिक 2016 में ब्रिटेन ने कितने स्वर्ण पदक जीते तथा ब्रिटेन को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?– ब्रिटेन ने 27 स्वर्ण पदक जीते तथा दूसरा स्थान 
  14. रियो ओलंपिक 2016 में चीन ने कितने स्वर्ण पदक जीते तथा चीन को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?– चीन ने 26 स्वर्ण पदक जीते तथा तीसरा स्थान
  15. रियो ओलिंपिक 2016 में जर्मनी ने कितने पदक जीते?– जर्मनी 17 स्वर्ण, 10 रजत और 15 कांस्य पदक जीते
  16. रियो ओलिंपिक में भारत के सिल्वर मैडल किसने जीता?– रजत या सिल्वर मैडल बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने जीता (सिंधु ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई हैं।)
  17. पीवी सिंधु का पूरा नाम क्या है?– पुसरला वेंकट सिंधु
  18. पीवी सिंधु ने किस बैडमिंटन खिलाडी को हराकर सिल्वर मैडल जीता?- कैरोलिना मरीन (बैडमिंटन खिलाडी) को  
  19. कैरोलिना मरीन (बैडमिंटन खिलाडी) कहाँ की रहने वाली है?– स्पेन की
  20. पीवी सिंधु का जन्म कब और कहा हुआ?– पीवी सिंधु का जन्म 5 जुलाई, 1995 में हैदराबाद में
  21. भारत में रियो ओलिंपिक 2016 में कांस्य या ब्रॉन्ज मेडल किसने जीता?– साक्षी मलिक, महिला पहलवान (ये पहली भारतीय महिला है, जिन्होंने रियो ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।)
  22. रियो ओलिंपिक खेल 2016 में कब शुरू हुए थे?– 5 अगस्त 2016 से 
  23. रियो ओलंपिक 2016 में भारत के लिए ध्वज वाहक कौन था?– अभिनव बिंद्रा
  24. रियो ओलिंपिक खेल 2016 का समापन कब हुआ था?– 21 अगस्त 2016 को
  25. पहली बार ओलिंपिक खेलों का आयोजन कहां किया गया था?– एथेंस में 
  26. ओलंपिक ध्वज किसके द्वारा बनाया गया था?– 1914 में पियरे डी कोबेर्टिन द्वारा 
  27. ओलंपिक ध्वज पर कितने रंग के छल्ले उपस्थित होते हैं?– 5 रंग के छल्ले उपस्थित   
  28. ओलंपिक ध्वज पर 5 रंग के छल्ले (वलय) क्या प्रदर्शित करते है?– 5 छल्ले या वलय का रंग नीला, काला, लाल, पीला, हरा होता है, ये पांच घेरे उत्साह, आस्था, विजय, काम की नैतिकता व् खेल भावना को दर्शाते हैं। {नीले रंग का वलय यूरोप को, काले रंग का वलय अफ़्रीका को, हरे रंग का वलय ऑस्ट्रेलिया को, लाल रंग का वलय अमेरिका को और पीले रंग का वलय एशिया को प्रदर्शित करता है}
  29. किस भारतीय ने सबसे पहले व्यक्तिगत स्पर्धा में ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीता था?– अभिनव बिंद्रा
  30. रियो ओलिंपिक 2016 में भारत को कुल कितने मैडल मिले?– केवल 2 (1 ब्रॉन्ज मेडल + 1 सिल्वर मैडल)
  31. रियो ओलिंपिक 2016 में अमेरिका ने कुल कितने पदक जीते?– कुल 121 पदक
  32. रियो ओलम्पिक खेल 2016 में अमेरिका ने कुल कितने रजत और कांस्य पदक जीते?– 37 रजत और 38 कांस्य पदक
  33. 2020 में 32वें ओलिम्पिक कहाँ आयोजित किया जायेगा?– जापान की राजधानी तोक्‍यो में 
  34. रियो ओलम्पिक खेल 2016 में 31वें ओलम्पिक खेलों में भाग लेने के भारतीय खिलाडियों की संख्या कितनी (दल) थी?– 118 सदस्यीय भारतीय दल
  35. आधुनिक ओलंपिक खेलों (modern Olympic Games) के संस्थापक कौन थे?– पियरे डे कोबेर्टिन (Pierre de Coubertin)
  36. भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने ब्रॉन्ज मेडल पर विजय कैसे प्राप्त की?– साक्षी मलिक ने किर्गिजस्तान की पहलवान एसुलू तिनिवेकोवा को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता, पहले राउंड में साक्षी एसुलू तिनिवेकोवा से 0-5 से हार गईं थीं परन्तु दूसरे राउंड की शुरुआत में साक्षी ने जबरदस्त वापसी की और 8-5 से दूसरा सेट जीतकर मुकाबला बराबर किया, तथा भारत को पहला मेडल दिलाया।
  37. ओलम्पिक पदक विजेता प्रथम भारतीय महिला कौन हैं?– करनम मल्लेश्वरी (वेटलिफ्टर)
  38. किस भारतीय महिला खिलाडी ने जिम्नास्टिक के फाइनल में स्थान बनाकर इतिहास रचा है?- दीपा कर्मकार ने 
  39. शानदार प्रदर्शन करने वाली जिम्नास्ट दीपा कर्मकार रियो ओलम्पिक के फाइनल मुकाबले में कौन-से स्थान में रही?– चौथे स्थान 
  40. दीपा कर्मकार का जन्म कब हुआ?– 9 अगस्त, 1993 में
  41. दीपा कर्मकार किस राज्य की रहने वाली है?- त्रिपुरा राज्य की
  42. दीपा कर्मकार ने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में कौन सा पदक जीता था?– कांस्य पदक  
  43. ओलिंपिक खेलों का टीवी पर विस्तृत प्रसारण कब से शुरू हुआ?– 1960 ई. से
  44. भारतीय ओलम्पिक परिषद की स्थापना कब हुई?– 1924 ई. में
  45. ओलम्पिक मशाल जलाने की प्रथा कब से शुरू हुई?– 1928 ई. (एम्सटर्डम ओलम्पिक) से
  46. मैराथन दौड़ में कितने किमी. की दूरी तय करनी होती है?– 42.195 किमी. या 26 मील, 385 गज की 
  47. भारत ने ओलम्पिक खेलों में सर्वप्रथम किस वर्ष भाग लिया?– 1928 में. (एमस्टरडम में)
  48. भारत ने ओलम्पिक खेलों में हॉकी का पहला स्वर्ण पदक किस वर्ष जीता?– हॉकी का पहला स्वर्ण पदक 1928 ई. में
  49. ओलम्पिक खेलों में भारत ने हॉकी का स्वर्ण पदक अन्तिम बार कब जीता?– हॉकी का स्वर्ण पदक अन्तिम बार 1980 ई. में
  50. ओलम्पिक खेल का आयोजन किस महाद्वीप में अब तक एक भी बार नहीं हुआ है?– अफ़्रीका महाद्वीप में अब तक 
  51. अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संस्था का मुख्यालय कहाँ है?– मुख्यालय लॉसाने में 
  52. ओलम्पिक’ शब्द ‘ओलम्पस’ से आया है, यह किसका नाम है?– पर्वत का
  53. किस भारतीय को 4 अगस्त 2016 को पहली बार अंतराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति का व्यक्तिगत सदस्य नियुक्त किया गया?– टीना अंबानी को
  54. रियो ओलिंपिक 2016 में किन-किन खिलाडियों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया?– कुश्ती खिलाड़ी साक्षी मलिंक, निशानेबाज जीतू राय, जिमनास्ट दीपा कर्माकर और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को 
  55. रियो ओलिंपिक 2016 में ध्यानचंद आजीवन उपलब्धि पुरस्कार किन-किन खिलाडियों को मिला?– सती गीता (एथलेटिक्स), सिल्वानुस डुंग डुंग (हॉकी) और राजेंद्र प्रहलाद शल्के (रोइंग) खिलाडियों को
  56. रियो ओलिंपिक 2016 में किन-किन खिलाडियों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया?– जिमनास्टिक में दीपा कर्मकार के कोच विशेश्वर नंदी, क्रिकेटर विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा, महाबीर सिंह को कुश्ती (लाइफटाइम), नागपुरी रमेश (एथलेटिक्स), सागर मल दयाल (मुक्केबाजी), प्रदीप कुमार (तैराकी, आजीवन) को द्रोणाचार्य पुरस्कार से
  57. रियो ओलिंपिक 2016 में किन खिलाडियों को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से सम्मानित किया गया?– ताशी मलिक, नुंग्शी मलिक, देवाशीष विश्वास, रितू किशोर केडिया, बी राजकुमार, हरभजन सिंह को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥











Comments