पैरालंपिक खेलों का इतिहास (History of Paralympic Games)

Dear Readers,

             सर गुडविंग गुट्टमान, पैरालंपिक के जनक

पैरालंपिक खेल (Paralympic Games), अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें शारीरिक रूप अथवा मानसिक रूप से विकलांग खिलाड़ी भाग लेते हैं। साल 1948 में द्वितीय विश्व युद्ध में घायल हुए सैनिकों की स्पाइनल इंजुरी को ठीक करने के लिए स्टोक मानडेविल अस्पताल में काम कर रहे नियोरोलोजिस्ट सर गुडविंग गुट्टमान ने इस रिहेबिलेशन कार्यक्रम के लिए स्पोर्ट्स को चुना था। इन खेलों को तब अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर गेम्स का नाम दिया गया था।

परीक्षा में पूछे जाने वाले ओलम्पिक खेलो से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर 

  • दिव्यांग खिलाड़ी पूरे जोश और जज्बे के साथ पदक तालिका में अपना और अपने देश का नाम दर्ज कराने के लिए वर्षों की मेहनत को झोंक देते हैं।
  • साल 1948 में विश्वयुद्ध के ठीक बाद स्टोक मानडेविल अस्पताल के नियोरोलोजिस्ट सर गुडविंग गुट्टमान ने सैनिकों के रिहेबिलेशन के लिए खेल को चुना, तब इसे अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर गेम्स का नाम दिया गया था।  
  • घायल सैनिकों के लिए कराया स्पोर्ट्स कंपीटिशन साल 1948 में लंदन में हुआ। 
  • 1952 में फिर इसका आयोजन किया गया, इस बार ब्रिटिश सैनिकों के साथ ही डच सैनिकों ने भी हिस्सा लिया।
  • 1960, रोम में पहले पैरालंपिक खेल हुए. पहले पैरालंपिक खेलों में 23 देशों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, शुरुआत में तैराकी को छोड़कर खिलाड़ी सिर्फ व्हीलचेयर के साथ ही भाग ले सकते थे।
  • ब्रिटेन के मार्गेट माघन ने पैरालंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहला एथलीट बनने का गौरव हासिल किया, उन्होंने तीरंदाजी में गोल्ड मेडल जीता।
  • 1964 में ओलंपिक जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित किया गया, ओलंपिक खत्म होने के कुछ ही समय बाद वहीं पैरालंपिक खेलों की मेजबानी की गई।
  • जापान के बाद 1968 में ओलंपिक की मेजबानी की बारी मैक्सिको की थी।
  • 1980 में मॉस्को ने पैरालंपिक खेलों की मेजबानी से इनकार कर दिया, जिसके बाद हॉलैंड की राजधानी एम्सटर्डम को पैरालंपिक खेलों की मेजबानी का मौका दिया गया। जिसमें कुल 42 देशों के करीब 2500 पैरा एथलीटों ने हिस्सा लिया।
  • कोरिया ने पहली बार ओलंपिक खेलों (1988 में ) के साथ पैरालंपिक खेलों का आयोजन किया गया।
  • साल 1972 हैडिलवर्ग पैरालंपिक में भारत के मुरलीकांत पेटकर ने 50 मीटर फ्री स्टाइल 3 तैराकी में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। पेटकर पैरा एथलीट होने से पहले भारतीय सेना के हिस्सा थे। एक फौजी होने के नाते पेटकर ने कभी हारना तो सीखा नहीं था।
  • 1972 हैडिलवर्ग में ही भारत की ओर से तब तक सबसे ज्यादा तीन महिला ने भाग लिया था। 
  • पैरालंपिक में पहली भारतीय महिला तीरंदाज बनीं पूजा और शॉट पुट में दीपा मलिक ने अपने होने का अहसास कराया था।
  • 2004 एथेंस पैरालंपिक में भारत देवेन्द्र झाझरिया ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता। साथ ही राजिंदर सिंह राहेलु ने पॉवरलिफ्टिंग 56 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक पर अपना हक जमाया। 
  • लंदन 2012 में गिरिशा नागाराजेगौड़ा ने ऊंची कूद में कमाल करते हुए रजत पदक अपने नाम किया था। 

ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेल 2016–  

परीक्षा में पूछे जाने वाले ओलम्पिक खेलो से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर 

  1. पंद्रह ग्रीष्मकालीन पैरालम्पिक खेल, 7 सितम्बर 2016 से लेकर 18 सितम्बर 2016 तक रियो डी जनेरियो, ब्राजील में आयोजित किया गया।
  2. इस खेल को अंतरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति (International Paralympic Committee) द्वारा शासित विकलांग एथलीटों के लिए यह एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु- खेल (International multi-sports) आयोजन है।
  3. पैरालपियन और एक्ट्रेस अमेरिका की एमी पर्डी भी ओपनिंग सेरेमनी में अपने प्रदर्शन से दुनिया का दिल जीतने को तैयार हैं।
  4. आपको बता दें कि एमी ओपंनिग सेरेमनी (प्रारंभ शिष्टाचार) में नृत्य करेंगी, उनके दोनों पैर नहीं हैं।
  5. जेवलिन थ्रोअर देवेन्द्र झाझड़िया भारतीय दल के ध्वजवाहक बनेंगे। 
  6. भारतीय दल में दो महिला एवं 17 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।
  7. रियो पैरालंपिक को चार आयोजन स्थलों में बांटा गया है। अधिक इवेंट (वृत्तांत) बर्रा क्लस्टर में होंगे। अन्य सभी इवेंटस डियोडोरो क्लस्टर, माराकाना क्लस्टर, कोपोकापाना क्लस्टर में आयोजित होंगे।
  8. रियो डि जनेरियो पैरालंपिक में इस बार 162 देश है, उन खेलों में 528 इवेंट्‌स (सब अवस्था) इस दौरान खेले जाएंगे।
  9. पहली बार दो शरणार्थी खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
  10. ब्राजील के स्वीमर डेनिय डियास 10 स्वर्ण पदक के साथ ब्राजील के सबसे सफल पैरालंपियन हैं।
  11. दल की सबसे बड़ी उम्र की सदस्या 45 साल की दीपा मलिक हैं। 
  12. 11वीं बार भारत पैरालंपिक में भाग लेगा।
  13. भारत को 4 मेडलों के साथ 43वां स्थान प्राप्त हुआ।
  14. भारत के मरियप्पन थंगवेलू ने हाई जंप में स्वर्ण और वरुण सिंह भाटी ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया, इसके बाद शॉट पुट दीपा मलिक ने रजत पदक जीता और इतिहास में अपना नाम लिखाया। इसके बाद देवेन्द्र झाझरिया ने जैवलिन थ्रो में अपना ही प्रमाण तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता।

परीक्षा में पूछे जाने वाले ओलम्पिक खेलो से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर

ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेल 2016 से सम्बंधित कुछ आवश्यक प्रश्न व् उनके उत्तर.....
  1. पैरालम्पिक खेलों का आयोजन किसके द्वारा किया जाता है?– अंतरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा
  2. रियो ओलंपिक और पैरालंपिक खेल 2016 के मस्कट्स कौन है?–  विनिसिस और टाम
  3. ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेल में भारत ने पहली बार कब हिस्सा लिया?– 1968 में 
  4. पैरालंपिक खेलों में भारत ने पहला स्वर्ण पदक कब जीता?– 1972 में 
  5. ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेल 2016 में भारत ने कुल कितने पदक जीते?– कुल 4 पदक
  6. ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेल 2016 में भारत ने कितने स्वर्ण पदक जीते?– कुल 2 स्वर्ण पदक
  7. ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेल 2016 में चीन ने कितने पदक जीते?– 239 पदक
  8. ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेल 2016 में चीन ने कितने स्वर्ण पदक जीते?– 107 स्वर्ण पदक
  9. ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेल 2016 में चीन ने कितने रजत पदक जीते?– 81 रजत पदक
  10. ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेल 2016 में चीन ने कितने कांस्य पदक जीते?– 51 रजत पदक
  11. ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेल 2016 में ब्रिटेन ने कितने स्वर्ण पदक जीते?– 64 स्वर्ण पदक
  12. ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेल 2016 में ब्रिटेन ने कितने रजत पदक जीते?– 39 रजत पदक
  13. ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेल 2016 में ब्रिटेन ने कांस्य पदक जीते?– 44 कांस्य पदक
  14. ग्रीष्मकालीन पैरालंपिक खेल 2016 में ब्रिटेन ने कुल कितने पदक जीते?–147 पदक

परीक्षा में पूछे जाने वाले ओलम्पिक खेलो से सम्बंधित कुछ प्रश्न और उनके उत्तर 

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥











Comments