विश्व गठिया दिवस (World Arthritis Day) - 12 अक्टूबर, 2017

Hello's

विश्व अर्थराइटिस दिवस हर वर्ष 12 अक्टूबर को मनाया जाता है। आज की बदलती जीवनशैली, मोटापा, गलत खानपान के कारण अर्थराइटिस यानी गठिया रोग युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। 

  • इस साल का विषय-  'It's in your hands, take action'.
  • 1996 में 'अर्थराइटिस और रुमेटिज्म इंटरनेशनल' द्वारा स्थापित किया गया था।
  • अर्थराइटिस का सर्वाधिक प्रभाव घुटनों में और उसके बाद कूल्हों की हड्डियों में दिखाई देता है।
  • रूमेटाइड अर्थराइटिस रोग प्रतिरक्षण प्रणाली में असंतुलन से पैदा होने वाली बीमारी है, जो जोड़ों में सामान्य दर्द के रूप में शुरू होती है। 
  • भारतीय डायग्नॉस्टिक श्रृंखला, एसआरएल डायग्नॉस्टिक्स द्वारा अर्थराइटिस पर किए गए एक विश्लेषण में पाया गया है कि देश में पुरुषों की तुलना में महिलाएं रूमेटोइड अर्थराइटिस से अधिक पीड़ित हैं। 
  • यूरिक एसिड का असामान्य स्तर गठिया को दर्शाता है।
  • हड्डी एवं जोड़ों के रोगों के निदान के लिए आमतौर पर एक्स-रे, सीटी-स्कैन, एमआरआई और डेक्सा स्कैन का इस्तेमाल किया जाता है।
  • एसआरएल डायग्नॉस्टिक्स के अध्यक्ष (टेक्नोलॉजी एवं मेंटर, क्लिनिकल पैथोलोजी) डॉ. अविनाश फड़के ने कहा, “अर्थराइटिस" शब्द का अर्थ जोड़ों की सूजन से है।
अर्थराइटिस के लक्षण- 
  • अर्थराइटिस के कारण जोड़ों में असहनीय दर्द होता है।
  • रूमेटाइटड अर्थराइटिस में सुबह के वक्‍त यह दर्द बहुत बढ़ जाता है।
  • कुछ मामलों में अर्थराइटिस का दर्द असहनीय हो जाता है। 
  • मानसून और ठंड के वक्‍त भी इसका दर्द बढ़ जाता है। 
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments