वोडाफोन प्रीमियर बैडमिंटन लीग (Vodafone Premier Badminton League) सीजन-3 की नीलामी

Dear Readers,

वोडाफोन प्रीमियर बैडमिंटन लीग (Premier Badminton League) सीजन-3 की नीलामी 9 अक्टूबर, 2017 को हुई। वोडाफोन पीबीएल-3 में इस साल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इस साल दो नई फ्रेंचाइजी टीमें लीग से जुड़ रही हैं।

  • पीबीएल-3 का आयोजन 22 दिसम्बर, 2017 से 14 जनवरी, 2018 तक होगा।
  • पीबीएल सीजन-3 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर होगी।
  • खिलाड़ी एचएच प्रणॉय को अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स ने सबसे अधिक 62 लाख रुपये की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा।
  • भारत के नम्बर-1 किदाम्बी श्रीकांत को अवध वॉरियर्स ने 56.1 लाख रुपए की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा।
  • उभरते स्टार समीर वर्मा (मुंबई रॉकेट्स, 52 लाख) और अजय जयराम (नार्थ ईस्ट वारियर्स, 45 लाख ) को अपने साथ जोड़ा।
  • रियो ओलम्पिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु (चेन्नई स्मैशर्स, 48.75 लाख) और ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल (अवध वारियर्स, 41.2 लाख) में पुन: रिटेन किया।
  • विदेशी खिलाड़ियों में चीन के तियान होवेई (दिल्ली एसर्स, 58 लाख), इंग्लैंड के क्रिस एडकॉक (चेन्नई स्मैशर्स, 54 लाख), ताइवान की तेई जू यिंग (अहमदाबाद स्मैश मास्टर्स, 52 लाख), ताइवान की वांग जू यिंग (नार्थ ईस्ट वारियर्स, 52 लाख), वर्ल्‍ड चैंपियन डेनमार्क के विक्‍टर एक्‍सेलसेन (बेंगलुरू ब्लास्टर्स, 50 लाख), कोरिया के सोन वान हो (मुम्बई रॉकेट्स, 50 लाख), कोरिया के ली योंग देई (मुंबई रॉकेट्स, 46.8 लाख) ओलम्पिक चैम्पियन कैरोलिना मारिन (हैदराबाद हंटर्स, 50 लाख) को अपने साथ जोड़ा।
  • अश्विनी पोनप्‍पा, टीम दिल्ली एसर्स से खेलेंगी।
"प्रत्येक फ्रेंचाइजी को अपनी टीम बनाने के लिए 2.12 करोड़ रुपये खर्च करने की आजादी होगी और किसी एक खिलाड़ी के लिए टीमें अधिकतम 72 लाख रुपये की बोली लगा सकती थी।"
  1. इस साल इसके मैच मुम्बई, हैदराबाद, लखनऊ, चेन्नई और गुवाहाटी के अत्याधुनिक खेल परिसरों में खेले जाएंगे। 
  2. छह मौजूदा टीमों को ‘राइट टू मैच’ (आरटीएम) ऑप्शन लगाने का अधिकार होगा।
  3. हर टीम लीग स्तर पर पांच मुकाबले खेलेगी जिसमें दो पुरुष एकल, एक महिला एकल, एक पुरुष युगल और एक मिश्रित युगल। 
  4. इस साल आठ टीमें-दिल्ली एसर्स, मुम्बई रॉकेट्स, बेंगलुरू ब्लास्टर्स, चेन्नई स्मैशर्स (गतचैम्पियन), हैदराबाद हंटर्स, नार्थ ईस्टर्न वॉरियर्स (पहली बार) , अहमदाबाद स्पैश मास्टर्स (पहली बार)  और अवध वॉरियर्स एक्शन में दिखेंगे।

Comments