Nobel Chemistry Prize 2017 : Microscopy innovators ‘revolutionized biochemistry

Dear Aspirants,
द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने रसायन विज्ञान के लिए 2017 के नोबल पुरस्कार की घोषणा कर दी है। स्विट्जरलैंड के जैक्स ड्यूबचित, अमेरिका के जोएचिम फ्रैंक और यूके के रिचर्ड हेंडरसन को "जैविक अणुओं के उच्च-रिजाल्यूशन संरचना निर्धारण में क्रायो-इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी विकसित करने के लिए नोबल दिया जाएगा।"
  • जैक्स ड्यूबचित स्विजरलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ लूसियाना में कार्यरत हैं।
  • जोकिम फ्रैंक न्यूयार्क के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
  • रिचर्ड हेंडरसन कैंब्रिज की एमआरसी लैबोरेटरी ऑफ मॉलीक्यूलर बॉयोलोजी में सेवारत हैं।
  • रसायन विज्ञान के क्षेत्र में अब तक कुल चार महिलाओं को नोबेल पुरस्कार दिया गया है। 
  • फेडरिक सेंगर एक मात्र ऐसे वैज्ञानिक हैं, जिन्हें दो बार रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। उन्हें वर्ष 1958 और 1980 में नोबेल पुरस्कार दिया गया।  
  • रसायन विज्ञान के क्षेत्र में सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार पाने वाले वैज्ञानिक फेडरिक जिलोट थे, जिन्हें वर्ष 1935 में 35 वर्ष की आयु में नोबेल पुरस्कार दिया गया। वहीं सबसे उम्रदराज वैज्ञानिक जॉन बी फेन रहे, जिन्हें 85 वर्ष की आयु में वर्ष 2002 में नोबेल पुरस्कार मिला। 

परीक्षा उपयोगी तथ्य-      

2017 का नोबेल चिकित्सा पुरस्कार तीन अमेरिकियों-जेफरी सी. हॉल, माइकल रोसबाश और माइकल डब्ल्यू. यंग को प्रदान किया गया।  
2017 भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रेनर वीस, बैरी सी. बारिश और किप एस. थॉर्न को लेजर इंटरफेरमीटर गुरुत्वाकर्षण-तरंग वेधशाला के लिए सम्मानित किया गया है।

Comments