Economics (E-1) : Introduction of Basic Knowledge

Dear Aspirants,

अर्थव्यवस्था (Economics) ~ अर्थव्यवस्था शब्द ग्रीक भाषा के शब्द 'Oikonomia' से लिया गया हैं, जिसका अर्थ हैं- "घरेलू प्रबंधन"

  • ग्रीक फिलॉसॉफर अरस्तू ने अर्थव्यवस्था को 'घरेलू प्रबंधन' का विज्ञान कहा।
  • 'अर्थशास्त्र' शब्द संस्कृत भाषा के शब्द- अर्थ+शास्त्र की संधि से बना है।

परिभाषा- सामाजिक विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अन्तर्गत वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन, वितरण, विनिमय और उपभोग का अध्ययन किया जाता है।

प्रो. सैम्यूलसन (Samuelson) के अनुसार,      "अर्थशास्त्र कला समूह में प्राचीनतम तथा विज्ञान समूह में नवीनतम वस्तुतः सभी सामाजिक विज्ञानों की रानी है।" 
अर्थशास्त्र के प्रकार (Types of Economics)- आम तौर पर दो श्रेणियों में अध्ययन किया जाता है।

A) Microeconomics - व्यक्तिगत उपभोक्ताओं और उत्पादक अपने फैसले कैसे करते हैं इसमें एक व्यक्ति, एक घर, व्यवसाय या सरकारी संगठन शामिल हैं।

  • 1929 से पहले की अर्थव्यवस्था का विश्लेषण सूक्ष्म होता था जिसे प्रो.मार्शल ने दिया था।
  • व्यष्टि अर्थशास्त्र का पिता Ragnar Frisch को कहा जाता है।

B) Macroeconomics - विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्र, एक देश, एक महाद्वीप या पूरी दुनिया भी शामिल हो सकते हैं। 

  • 1930 के बाद विश्वव्यापी मंदी के परिणाम स्वरूप अर्थव्यवस्था का व्यापक विश्लेषण होने लगा जिए प्रो.कीन्स ने विकसित किया। 
  • समष्टि अर्थशास्त्र का पिता जॉन कीन्स(John keynes) को खा जाता है।
नोट-
  1. सर जेम्स स्टुअर्ट ने 1767 में एक पुस्तक ' पॉलिटिकल इकॉनमी (political economy)' नाम से प्रकाशित की थी।
  2. एडम स्मिथ की 'An Inquiry into the Nature and Causes of the Wealth of Nations (1976)', अल्फ्रेड मार्शल की 'Principles of Economics (1890)' प्रमुख थी। 

एडम स्मिथ (Adam Smith) - (5 June 1723 - 17 July 1790)

  • एडम स्मिथ एक स्कॉटिश अर्थशास्त्री, दार्शनिक और लेखक थे। उन्हें अर्थशास्त्र का पितामह भी कहा जाता है। 
  • प्रसिद्ध अर्थशास्त्री एडम स्मिथ ने 1776 में प्रकाशित अपनी पुस्तक (An Enquiry into the Nature and the Causes of the Wealth of Nations ) में अर्थशास्त्र को धन का विज्ञान माना है।
  • स्मिथ ने क्लासिकल मुक्त बाजार आर्थिक सिद्धांत की नींव रखी।
  • 2005 में, द वेल्थ ऑफ नेशंस को 100 सर्वश्रेष्ठ स्कॉटिश पुस्तकों में नामित किया गया था।
  • एडम स्मिथ की स्मृति में एक लघु ग्रह 12838 को नामित किया गया था।  
प्रमुख रचना-
  1. द थ्यरी ऑफ मॉरल सेंटिमेंस (The Theory of Moral Sentiments (1759))    
  2. ऐन इंक्वायरी इन्टू द नेचर एंड कॉज ऑफ़ द वेल्थ ऑफ नेशन्स (An Inquiry into the Nature and Causes of the Wealth of Nations (1976))

डॉ. अल्फ्रेड मार्शल (Dr. Alfred Marshall) - (26July 1842 - 13 July 1924) 

  • डॉ.एल्फ्रेड मार्शल ने 1890 में प्रकाशित अपनी पुस्तक 'प्रिंसिपल्स ऑफ इकनॉमिक्स(Principles of Economics)' में अर्थशास्त्र की कल्याण सम्बन्धी परिभाषा देकर इसको लोकप्रिय बना दिया।
  • इसमें मांग और आपूर्ति, मार्जिनल युटिलिटी तथा उत्पादन लागत को व्यवस्थित रूप दिया।

लियोनेल चार्ल्स रोबिन्स (Lionel Charles Robbins) - (22 November 1898 - 15 May 1984)

  • ब्रिटिश अर्थशास्त्री और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनोमिक्स के अर्थशास्त्र विभाग के प्रमुख सदस्य थे।
  • प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लार्ड राबिन्स ने 1932 में प्रकाशित अपनी पुस्तक ‘‘An Essay on the Nature and Significance of Economic Science’’ में अर्थशास्त्र को दुर्लभता का सिद्धान्त माना है। 
  • लियोनेल रोबिंसन के अनुसार- "वह विज्ञान जो मानव स्वभाव का वैकल्पिक उपयोगों वाले सीमित साधनों और उनके प्रयोग के मध्य अन्तर्सम्बन्धों का अध्ययन करता है।"

पॉल एंथनी सैमुएलसन  (Paul Anthony Samuelson) - (May 15, 1915 – December 13, 2009)

  • आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार जीतने वाले पहले अमेरिकी थे।
  • पार्कर उन्हें "आधुनिक अर्थशास्त्र का पिता" कहते हैं और द न्यूयॉर्क टाइम्स ने उन्हें 20 वीं सदी के "सबसे महत्वपूर्ण शैक्षिक अर्थशास्त्री" माना।
  • पॉल एंथनी सैमुएलसन की प्रकाशित अपनी पुस्तक 
  1. Foundations of Economic Analysis (1946) 
  2. 'Economics: An Introductory Analysis (1948)
अर्थव्यवस्था को मुख्यत: तीन भागों में बांटा गया हैं।
A)पूंजीवादी अर्थव्यवस्था( Capitalist economy) - {Hire And Fire-काम बोलता हैं}
  • पूंजीवाद (Capitalism) सामन्यत, उस आर्थिक प्रणाली या तंत्र को कहते हैं जिसमें उत्पादन के साधन पर निजी स्वामित्व होता है।
  • पूंजीवादी तंत्र लाभ के लिए चलाया जाता है, जिसमें निवेश, वितरण, आय उत्पादन मूल्य, बाजार मूल्य इत्यादि का निर्धारण मुक्त बाजार में प्रतिस्पर्धा द्वारा निर्धारित होता है। 
  • ऐडम स्मिथ ने अपनी पुस्तक "द वेल्थ ऑफ़ नेशंस" में प्राकृतिक आधार पर आर्थिक स्वतंत्रता की बात कही है, उसने पूँजीवाद का नाम नहीं लिया है।
  • पूँजीवाद का प्रभाव एवं इसकी प्रतिक्रिया  औद्योगिक क्रांति के आरंभिक दिनों में इंग्लैंड में ऐडम स्मिथ का अहस्तक्षेप का सिद्धांत (Laissez-Faire) वैयक्तिक स्वतंत्रता और अनियंत्रित आर्थिक व्यवस्था का आधार बन गया। 
  • इसके कुछ उदाहरण - अमेरिका, कनाडा, जापान, दक्षिण कोरिया आदि।
B) समाजवादी अर्थव्यवस्था( Socialist economy) - योग्यता के अनुसार लेना और आवश्यकता के अनुसार देना 
  • समाजवादी अर्थव्यवस्था के अन्तर्गत उत्पादन की क्रिया में मुख्य भूमिका सार्वजनिक क्षेत्रों के निभाई जाती है जिस अर्थव्यवस्था में उत्पादनों के साधनों पर सरकार(समाज) का स्वामित्व होता है तथा वस्तुओ और सेवाओं का उत्पादन समाज कल्याण के लिए होता है इसे साम्यवादी तथा जनवादी अर्थव्यवस्था के नाम से भी जाना जाता है।
  • समाजवाद (सोशलिज्म) शब्द का प्रयोग प्रथम बार हुआ (कोआपरेटिव मैगज़ीन, 1927)। 
  • इसके कुछ उदाहरण -यूएसएसआर, चीन आदि।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि चीन की स्थिति आपवादिक मानी जाती है, जैसे की चीन सैद्धांतिक रूप में एक समाजवादी देश(अर्थव्यवस्था) है किंतु व्यवहारिक रूप में यह एक पूंजीवादी देश है। अगर आपकी परीक्षा में प्रश्न आता है कि चीन की अर्थव्यवस्था कैसी है तो आपको समाजवादी मानना होगा।
C) मिश्रित अर्थव्यवस्था( Mixed economy) - "सार्वजानिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र का सह-अस्तित्व"
  • जिस अर्थव्यवस्था में उत्पादन के साधनों पर पूंजीवादी तथा समाजवादी अर्थव्यवस्था एक साथ पायी जाती है तथा इसमें सामाजिक कल्याण के पीछे लाभ की भावना होती है उसे मिश्रित अर्थव्यवस्था कहते है। 
  • इसका उदहारण- भारतवर्ष है।

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

Updates Soon...... 


Join us FB page


फीडबैक एंड सुझाव दे!!!!!!

Comments