एन्ना पॉलिटकोवस्काया पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय पत्रकार

Dear Readers,

पत्रकार-कार्यकर्ता गौरी लंकेश को मरणोपरांत ऐना पोलितकोवस्काया अवार्ड ((Anna Politkovskaya Award) से सम्मानित किया जाएगा। उनके परिवार ने 5 अक्टूबर, 2017 को यह जानकारी दी।

  • इस सम्मान को प्राप्त करने वाली पहली भारतीय होंगी। 
  • इस अवार्ड को लंकेश के साथ तालिबान का विरोध करने वाली पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता गुलालाई इस्माइल को सह-विजेता घोषित किया गया है।
  • इस्माइल पाकिस्तान में कट्टरवाद के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए जानी जाती हैं। 
  • पाकिस्तान के उत्तरी शहर पेशावर में अवेयर गर्ल्स की सह-संस्थापक गुलालाई इस्माइल ने कहा है, ‘यह बहुत उदास करने वाली घटना थी कि लोकतंत्र का समर्थन करने वाली एक आवाज (गौरी लंकेश) को चुप करा दिया गया।’
  • एन्ना पोलितकोवस्काया अवॉर्ड लंदन स्थित संस्था ‘रीच ऑल विमेन (RAW)’ यह अवॉर्ड रूसी पत्रकार एन्ना पोलितकोवस्काया के नाम पर देती है।
  • गौरी लंकेश की पांच सितंबर को बेंगलुरू में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी
  • दिवंगत पत्रकार गौरी लंकेश की बहन कविता ने इस अवॉर्ड को उन सभी पत्रकारों का हौसला बढ़ाने वाला बताया है जो समाज के लिए लिखना और लड़ना चाहते हैं।
उपयोगी तथ्य-     
  1. रूसी इंवेस्टिगेटिव पत्रकार एन्ना पोलितकोवस्काया की 7 अक्टूबर, 2006 को मास्को चेचन्या में सरकारी भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग की रिपोर्टिंग करने के लिए हत्या कर दी गई थी।
  2. गौरी को 17 सितंबर को बेंगलुरु में थिंकरर्स फोरम द्वारा मरणोपरांत पेरियार पुरस्कार से सम्मानित किया गया। . 
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments