नोबेल पुरस्कार 2017: अमेरिकी प्रोफेसर रिचर्ड थेलर (Richard Thaler) को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल

Dear Aspirants,

9 अक्टूबर, 2017 को ‘द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ सांइसेज’ द्वारा वर्ष 2017 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्रसिद्ध अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एच. थेलर के नाम की घोषणा की गई है।

  • रिचर्ड को यह पुरस्कार बिहेवियरल इकोनॉमिक्स में उनके योगदान के लिए दिया गया है। 
  • इस पुरस्कार के साथ ही साथ रिचर्ड थेलर 90 लाख स्वीडिश क्रोनर (करीब 7.25 करोड़ रुपये) प्राप्त करेंगे।
  • उल्लेखनीय है कि स्वेरिजेस रिक्सबैंक (Sveriges Riksbank) जो स्वीडन की केंद्रीय बैंक है, ने वर्ष 1968 में नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में ‘आर्थिक विज्ञान’ में पुरस्कार की स्थापना की थी। 
  • अर्थशास्त्र का पहला नोबेल पुरस्कार रग्नार फ्रिश्च और जॉन टिनबर्गेन को प्रदान किया गया था।
  • इलिनार ओस्ट्राम, 2009 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला थीं।
  • थेलर को इकोनॉमिक्स डिजाइन की साइकोलॉजिकल एनालिसिस के लिए नोबेल दिया गया है।
  • विदित हो कि वर्ष 2016 में अर्थवयवस्था का नोबेल पुरस्कार ओलिवर हार्ट और बेंट होल्स्ट्रॉम को कॉन्ट्रैक्ट थ्योरी के लिए दिया गया था।  

कौन हैं प्रोफेसर रिचर्ड

  1. अर्थशास्त्री रिचर्ड एच थेलर, यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो, बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में बिहेवियरल साइंस और इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर हैं। 
  2. वर्ष 2008 में प्रकाशित पुस्तक नुज (Nudge) के सह-लेखक हैं, उन्होंने यह पुस्तक कैस आर.संस्टीन के साथ मिलकर लिखी थी।
  3. 1895 की वसीयत में अर्थशास्त्र को नोबेल पुरस्कार का जिक्र नहीं है, लेकिन स्वीडिश नेशनल बैंक ने नोबेल की याद में अर्थशास्त्र में पुरस्कार देने की घोषणा की और पहला पुरस्कार 1969 में दिया गया था।
  4. रिचर्ड एच थेलर  ने साल 1987 में केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी से बैचलर की डिग्री मिली। इसके बाद वह रोशेस्टर यूनिवर्सिटी गए और यहां पर उन्हें साल 1970 में मास्टर डिग्री मिली और फिर साल 1974 में यहीं से उन्होंने अपनी पीएचडी की डिग्री हासिल की। 
  5. साल 1995 में उन्होंने शिकागो विश्वविद्यालय के शिकागो बूथ स्कूल में बतौर प्रोफेसर अपनी सेवाएं देनी शुरू कीं।

परीक्षा उपयोगी तथ्य-      

2017 का नोबेल चिकित्सा पुरस्कार तीन अमेरिकियों-जेफरी सी. हॉल, माइकल रोसबाश और माइकल डब्ल्यू. यंग को प्रदान किया गया।
2017 भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रेनर वीस, बैरी सी. बारिश और किप एस. थॉर्न को लेजर इंटरफेरमीटर गुरुत्वाकर्षण-तरंग वेधशाला के लिए सम्मानित किया गया है।
2017 रसायन का नोबेल पुरस्कार स्विट्जरलैंड के जैक्स ड्यूबचित, अमेरिका के जोएचिम फ्रैंक और यूके के रिचर्ड हेंडरसन को प्रदान किया गया।
2017 साहित्य का नोबेल पुरस्कार के लिए जापानी मूल के ‌ब्रिटिश लेखक कजुओ इशिगुरो को चुना गया है।
गैरसरकारी संस्था (एनजीओ) 'इंटरनेशनल कैंपेन टू अबोलिश न्यूक्लियर वेपन' (आईसीएएन) को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments