आज का इतिहास (Today's History) : भारत एवं विश्व के इतिहास में 15 सितम्बर से जुड़ी प्रमुख घटनाएं

Dear Aspirants,

🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म और विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व में उत्सव से जुडी बहुत सी ऐसी बातें हैं। अपने लेख में 15 सितम्बर से जुड़े इतिहास के बारे में जानेगें।
भारत एवं विश्व के इतिहास में 15 सितम्बर से जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएं हैं, जो इस प्रकार है.....

15 सितम्बर की महत्वपुर्ण घटनाएँ (Important Events of September 15).....

  • 1812- नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची। 
  • 1894- प्योंगयांग की लड़ाई में जापान ने चीन को करारी मात दी।   
  • 1916- प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।    
  • 1931- गांधी-इरविन समझौता।
  • 1948- स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस दिल्ली बंबई(अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।     
  • 1951- कम्युनिस्ट चीन ने तिब्बत पर कब्जा कर लिया और दलाई लामा के मठ में अपने पुजारियों को भेजा।
  • 1959- भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई।    
  • 1959- रूसी नेता निकिता ख्रुश्चेव अमेरिका की यात्रा करने वाले सोवियत संघ के पहले नेता बने।
  • 1971- हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।     
  • 1981- वानुअतु संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।     
  • 1982- लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम बिस्फोट में हत्या।
  • 2000- सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।     
  • 2001- अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।     
  • 2002- न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित, थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।     
  • 2003- सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।     
  • 2004- ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को 'वूमैन आफ़ द ईयर' सम्मान।    
  • 2008- क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।   
  • 2008- अमरीका के सबसे बड़े बैंकों में से एक लीमैन ब्रदर्स ने अपने आप को दिवालिया घोषित कर दिया। 
  • 2009- बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का ख़िताब जीता। पेनसुला फाउंडेशन के चेयरमैन सुब्रतो चटोपाध्याय 2009-10 के लिए 'आडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन' के अध्यक्ष चुने गये।

15 सितम्बर को जन्में व्यक्ति (Famous Birthday's)...

  • 973- अलबेरूनी, एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक (मृत्यु- 13 दिसम्बर, 1048 ई)
  • 1861- मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया- इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता (मृत्यु- 14 अप्रैल 1962)
  • 1876- शरत चंद्र चट्टोपाध्याय, भारतीय उपन्यासकार (मृत्यु- 16 जनवरी, 1938)
  • 1905- डॉ.रामकुमार वर्मा, भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार (मृत्यु- 1990)
  • 1909- सी.एन. अन्नादुराई, तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री (मृत्यु- 3 फ़रवरी, 1969)
  • 1915- लांस नायक करम सिंह, परमवीर चक्र सम्मानित भूतपूर्व भारतीय सैनिक  (मृत्यु- 20 जनवरी, 1993) 
  • 1916- मार्गरेट लॉकवुड, अंग्रेजी अभिनेत्री (15 जुलाई, 1990)
  • 1927- सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार (मृत्यु- 23 सितम्बर, 1983)
  • 1939- सुब्रमण्यम स्वामी, भारतीय अर्थशास्त्री, गणितज्ञ और राज्य सभा में संसद सदस्य हैं।
  • 1946- जॉकिन अर्पुथम, मुम्बई की झुग्गी बस्तियों के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति।
  • 1947- भूपिंदर सिंह हुड्डा, हरियाणा के पूर्व-मुख्यमंत्री।
  • 1950- मिर्जा मासरुर अहमद, पांचवें खलीफा और अहमदीय मुस्लिम समुदाय के नेता हैं।
  • 1967- राम्या कृष्णन, भारतीय अभिनेत्री।
  • 1980- अंबिका आनंद, भारतीय टीवी एंकर और मुख्य संपादक, एनडीटीवी गुड टाइम्स, एनडीटीवी लाइफ स्टाइल।
  • 1986- जोशना चिनप्पा, भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी।

15 सितम्बर को हुए निधन व्यक्ति (Famous Death's)......

  • 1987- मुअज्ज जाह (वालशम साहबजादा नवाब मीर शुजायत 'अली खान बहादुर), हैदराबाद के अंतिम निजाम का बेटा (जन्म-21 दिसंबर 1907)
  • 2012- के एस सुदर्शन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पाँचवें सरसंघचालक (जन्म- 18 जून, 1931)

15 सितम्बर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important Day's)..

  • ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 15 सितंबर वर्ष का 258वाँ (लीप वर्ष में 259वाँ) दिन है।
  • संचायिका दिवस     
  • राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)
  • अभियंता दिवस (भारत)      
  • निशुल्क मनी डे (अंतर्राष्ट्रीय)      
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र का दिन      
  • इंटरनेशनल डॉट डे      
  • ज्ञान दिवस (अजरबैजान)      
  • विश्व लिंफोमा जागरूकता दिवस (अंतर्राष्ट्रीय)

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

Comments