Current Affairs Notes : राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर प्रदेश के खिलाड़ियों को योगी ने किया सम्मानित

Dear Aspirants,
सैफई स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज कर दिया गया है। इसकी घोषणा राष्ट्रीय खेल दिवस यानी 29 अगस्त, 2017 को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने की।
  • प्रदेश सरकार 2016-17 के सत्र में अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को सम्मानित किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा व खेल मंत्री चेतन चौहान भी मौजूद थे। 
  • राज्य के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार’ और ‘लक्ष्मण पुरस्कार’ 3,11,000 रुपया नकद धनराशि के साथ रानी लक्ष्मीबाई और लक्ष्मण की कांस्य प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता हैं।     

लक्ष्मण पुरस्कार (Laxman awards)-

  1. दानिश मुज्तबा (इलाहाबाद) - हॉकी 
  2. मो. असब (मेरठ) - निशानेबाजी 
  3. राहुल चौधरी (बिजनौर) - कबड्डी 
  4. सिद्धार्थ वर्मा (इलाहाबाद) - जिम्नास्टिक 
  5. शनीष मणि मिश्रा (गोण्डा) - साफ्ट टेनिस 
  6. रजनीश मिश्रा (लखनऊ) - हॉकी, वेटरन वर्ग  

रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार (Rani Laxmi Bai awards)-

  1. मंजुला पाठक (देवरिया) - हैण्डबाल 
  2. श्रेया कुमार (लखनऊ) - साफ्ट टेनिस 
  3. गार्गी यादव (मेरठ) - कुश्ती  
  4. सुशीला पवार (बागपत) - वेटलिफ्टिंग 
  5. श्रेया सिंह (इलाहाबाद) - ताइक्वाण्डो 
  6. प्रीति गुप्ता (बलिया) - खो-खो (एशियन गोल्ड मेडलिस्ट)
  7. रंजना (गोरखपुर) - हॉकी, वेटरन वर्ग 
  8. अंशू दलाल (बुलंदशहर) - जूडो, वेटरन वर्ग 

नगद पुरस्कार (Cash Prize)-

  • 12वें साउथ एशियन गेम्स 2016 में हैंडबाल की टीम में यूपी के चार खिलाड़ियों और वुशू के एक खिलाड़ी को एक-एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। [इंदु गुप्ता (हैंडबाल), सुष्टि अग्रवाल(हैंडबाल), सचिन कुमार भारद्वाज(हैंडबाल) और उचित शर्मा(वुशू)]
  • पैरा बैडमिंटन में आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई, भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य सहारनपुर की दीप्ति शर्मा व आगरा की पूनम यादव को 8-8 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
  • एशियन पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप और तुर्कीस ओपेन इंटरनेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप के विजेता आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई को दस लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अन्य तथ्य (Others Fact)-

  • प्रीति गुप्ता की माता उषा देवी को लखनऊ में खेल मंत्री चेतन चौहान ने वीर माता जीजा बाई से सम्मानित किया था।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने 1972 में राज्य के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को 'लक्ष्मण पुरस्कार' से सम्मानित करने की प्रथा शुरू की। 
  • 2000 में महिलाओं के लिए 'रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार' की स्थापना की|
  • प्रदेश में वर्ष 1974 में खेल विभाग, उ0प्र0 की स्थापना हुई।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments