सामान्य अध्ययन( General Study ) : "सामान्य विज्ञान ( General science )" के प्रश्नों का व्याख्यात्मक हल( 10000 science Quiz Series Q&A Format)(50*50 Q & A quiz )

सामान्य अध्ययन( General Study ) : "सामान्य विज्ञान ( General science )" के  प्रश्नों का व्याख्यात्मक हल( 10000 science Quiz Series Q&A Format)


सामान्य अध्ययन( General Study ) : "सामान्य विज्ञान ( General science )"

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

1."कॉकरोच " (तिलचट्टे) के खून का रंग क्या होता है?- सफ़ेद
व्याखा (Explanation):- 
  • तिलचट्टा कीट वर्ग का एक सर्वाहारी, रात्रिचर प्राणी है जो अंधेरे में, गर्म स्थानों में, जैसे रसोई घर, गोदाम, अनाज और कागज के भंडारों में पाया जाता है।
  • आक्टोपस में नीले रंग का रक्त पाया जाता है|
2.सौर उर्जा के सैल किसके बने होते है? - सोल्डर
व्याखा (Explanation):-

  • टाँका या सोल्डर (Solder) एक गलनीय मिश्रधातु है। इसका उपयोग टाँका लगाने तथा धातु के टुकड़ों को जोड़ने के काम आती है।
3.'हाईड्रोजन बम्ब' किस सिद्वांत पर आधारित है? - नाभिकीय विखंडन
व्याखा (Explanation):-
  • 1939 में पहला परमाणु बम बनाने के लिये अमेरिका ने मैहट्टन परियोजना (Manhattan Project)शुरू किया था।मैनहट्टन परियोजना के अगुआ ओपेनहाइमर थे|इसमें यूएसए, यूके एवं कनाडा शामिल थे। 
  • हाइड्रोजन बम के जनक' यानी फ़ादर ऑफ़ हाइड्रोजेन बॉम्ब' कहे जाने वाले 1908 में हंगरी में जन्मे वैज्ञानिक एडवर्ड टेलर ने विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा जर्मनी में हासिल की और फिर 1935 में वे अमरीका में आ गए|
  • 1919 में हंगरी में हुए कम्युनिस्ट आंदोलन और फिर जर्मनी में नाज़ियों के उदय ने टेलर के मन-मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव छोड़ा|
4.डा. कलाम जी का देहांत किस राज्य में हुआ? - मेघालय
व्याखा (Explanation):- 
  • ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम (15 अक्टूबर 1931-27 जुलाई 2015) जिन्हें मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है, भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे।
  • 27 जुलाई 2015 की शाम कलाम भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलोंग में 'रहने योग्य ग्रह' पर एक व्याख्यान दे रहे थे जब उन्हें जोरदार कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) हुआ और ये बेहोश हो कर गिर पड़े।
5.कृत्रिम उपग्रह अपनी भू-स्थिरीय कक्षा की परिक्रमा में कितना समय लेता है? - लगभग 24 घंटे
व्याखा (Explanation):- 
  • पहला कृत्रिम उपग्रह स्पुतनिक 1, सोवियत संघ द्वारा 4 अक्टूबर 1957, को शुरू किया गया था और उसने सेर्गेई कोरोलेव (Sergei Korolev) के साथ मुख्य डिजाइनर के रूप में पूरे सोवियत स्पुतनिक कार्यक्रम शुरू किया।
6.पहला 'उपग्रह' सफल रूप से कब छोड़ा गया था? - 19 अप्रैल, 1973
व्याखा (Explanation):-
  • भारत ने अपना पहला कृत्रिम उपग्रह 19 अप्रैल, 1975 को रूस से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया। भारत के इस कृत्रिम उपग्रह का नाम पाँचवीं शताब्दी के भारतीय खगोलशास्त्री एवं गणितज्ञ आर्यभट के नाम पर 'आर्यभट' रखा गया था।
7.प्रकाश वर्ष किसकी इकाई है ? - दुरी की
व्याखा (Explanation):-
  • अन्तर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार, प्रकाश वर्ष वह दूरी है, जो प्रकाश द्वारा निर्वात में, एक वर्ष में पूरी की जाती है।
  • 9.461×1012 km     9.461×1015 m
8.मौसम की भविष्यवाणी में इनमें से किसकी सहायता ली जाती है? - भू-स्थिरीय उपग्रह
व्याखा (Explanation):-
  • तापमापी का आविष्कार सन्‌ 1607 में गैलीलियों गेलीली ने किया और एवेंजीलिस्टा टॉरीसेली ने सन्‌ 1643 में वायु दाबमापी यंत्र का आविष्कार किया।
9.इनमें से कौन सा यंत्र दूध में पानी की मात्रा मापने के लिए प्रयोग किया जाता है? - लैक्टो मीटर
10.किस तत्व को सामान्यत: फलों और उनके रस को सुरक्षित रखने में प्रयोग किया जाता है? - सोडियम बेन्जोएट11.वायुदाब मापने वाला यंत्र है? - बैरोमीटर
व्याखा (Explanation):-
  • बैरोमीटर या वायुदाबमापी एक यंत्र होता है जिसके द्वारा वायुमण्डल के दबाव को मापा जाता है। वायुदाब को मापने के लिये बैरोमीटर में पानी, हवा अथवा पारा का प्रयोग किया जाता है। बैरोमीटर के आविष्कारक इव्हानगेलिस्टा टोरिसेली हैं।
12.किस "विकिरण" के कारण कैंसर पैदा होता है? - अल्ट्रा-वॉयलेट
13.हमारे भोजन में कौन से तत्व उर्जा के मुख्य स्रोत होते है? - खनिज
व्याखा (Explanation):- 
  • मूलतः खनिज शब्द का अर्थ है- खनि + ज। अर्थात् खान से उत्पन्न (संस्कृत: खनि= खान)।
14.कितने गृह प्रथ्वी की तुलना में सूर्य के निकट है? - दो 
व्याखा (Explanation):-  
  • बुध सौर मंडल का सूर्य से सबसे निकट स्थित और आकार में सबसे छोटा ग्रह है।
  • शुक्र सूर्य से दूसरा ग्रह है और छठंवा सबसे बड़ा ग्रह है। इसका परिक्रमा पथ 108¸200¸000 किलोमीटर लम्बा है।
15.भाप चलित इंजन उर्जा को परिवर्तित करता है? - यांत्रिक उर्जा में
व्याखा (Explanation):- 
  • सेवरी पहला व्यक्ति था जिसने व्यावसायिक उपयोग का एक भाप इंजन बनाया, जिसका उपयोग खदानों में से पानी उलीचने और कुओं में से पानी निकालने में हुआ।
16.भोपाल गैस त्रासदी किस गैस के कारण हुई थी? - मिथाइल आइसोसायनेट 
व्याखा (Explanation):-  
  • भोपाल शहर मे 3 दिसम्बर सन् 1984 को एक भयानक औद्योगिक दुर्घटना हुई। इसे भोपाल गैस कांड, या भोपाल गैस त्रासदी के नाम से जाना जाता है। भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड नामक कंपनी के कारखाने से एक ज़हरीली गैस का रिसाव हुआ जिससे लगभग 15000 से अधिक लोगो की जान गई तथा बहुत सारे लोग अनेक तरह की शारीरिक अपंगता से लेकर अंधेपन के भी शिकार हुए।
17.रात्रि में पेड़ के नीचे सोना हानिकारक होता है, क्योंकि पेड़ छोड़ते हैं? - कार्बन डाइऑक्साइड
व्याखा (Explanation):-  
  • कार्बन डाइआक्साइड एक रंगहीन तथा गन्धहीन गैस है जो पृथ्वी पर जीवन के लिये अत्यावश्यक है। धरती पर यह प्राकृतिक रूप से पायी जाती है। धरती के वायुमण्डल में यह गैस आयतन के हिसाब से लगभग 0.03 प्रतिशत होती है।
18.कोशिका का इंजन किसे कहते है ? - माइटोकानड्रीया 
व्याखा (Explanation):-  
  • ये कणिकाओं (granules) या शलाकाओं (rods) की आकृतिवाले होते हैं। ये अंगक (organelle) कोशिकाद्रव्य (cytoplasm) में स्थित होते हैं।
19.इंदिरा पॉइंट भूमध्य रेखा से कितनी दूर है? - 876 किमी
व्याखा (Explanation):-  
  • इंदिरा पोइंट (Indira Point) भारत के निकोबार द्वीपसमूह के बड़े निकोबार द्वीप पर स्थित एक गाँव है। यह भारत का दक्षिणतम बिन्दु भी है। यहाँ एक प्रकाशस्तम्भ स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह लक्ष्मीनगर पंचायत के अधीन है।
20.भारतीय मानक समय (IST) किस शहर से सम्बंधित है? - इलाहाबाद 
व्याखा (Explanation):- 
  • भारतीय मानक समय (IST) भारत का समय मंडल है, एक यूटीसी+5:30 समय ऑफ़सेट के साथ में।
21.मछली किस तरह से सांस लेती है? - गिल से
व्याखा (Explanation):- 
  • मछली एक ऐसी जलीय प्राणी है जिसकी रीढ़ की हड्डी होती है (कशेरुकी जन्तु), तथा आजीवन गलफड़े (गिल्स) से युक्त होती हैं तथा अगर कोई डालीनुमा अंग होते हैं (लिंब) तो वे फ़िन के रूप में होते हैं।
22.नेत्र दान में से दानकर्ता की आँख का कौन-सा भाग प्रयोग में आता है? - कॉर्निया (Cornea)
व्याखा (Explanation):- 
  • कॉर्निया (अंग्रेज़ी: Cornea) आँख का वह पारदर्शी हिस्सा है, जिस पर बाहर का प्रकाश पड़ता है। 
23.काला सोना किसे कहा जाता है? -कोयला को
व्याखा (Explanation):-  
  • कोयला एक ठोस कार्बनिक पदार्थ है जिसको ईंधन के रूप में प्रयोग में लाया जाता है। ऊर्जा के प्रमुख स्रोत के रूप में कोयला अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
24.सबसे हल्की धातु कौन सी है? - लिथियम
व्याखा (Explanation):-  
  • लिथियम एक रासायनिक तत्व है। साधारण परिस्थितियों में यह प्रकृति की सबसे हल्की धातु और सबसे कम घनत्व-वाला ठोस पदार्थ है। 
25.जल का शुद्ध रूप कौन सा है?- वर्षा का जल 
व्याखा (Explanation):-  
  • वर्षा (Rainfall) एक प्रकार का संघनन है। पृथ्वी के सतह से पानी वाष्पित होकर ऊपर उठता है और ठण्डा होकर पानी की बूंदों के रूप में पुनः धरती पर गिरता है। इसे वर्षा कहते हैं।
26.सबसे कठोर धातु कौन सी है? - प्लेटिनम
व्याखा (Explanation):-  
  • प्लेटिनम एक संक्रमण धातु है। प्लेटिनम को सफ़ेद सोना कहा जाता है। इसे एडम उत्प्रेरक भी कहते हैं। 
27.सबसे उत्तम कोयला है?- एन्थ्रासाइट
व्याखा (Explanation):-  
  • नमीरहित कार्बन की मात्रा के आधार पर कोयले को निम्नलिखित चार प्रकारो मे बांटा गया हैं- 
  1. एन्थ्रेसाइट (94-98%)     
  2. बिटूमिनस (78-86%)     
  3. लिग्नाइट (28-30%)     
  4. पीट (27%)
28.मार्श गैस कौन सी गैस कहलाती है?- मीथेन
व्याखा (Explanation):-  
  • मिथेन अल्केन श्रेणी का प्रथम सदस्य है। यह सबसे साधारण हाइड्रोकार्बन है।
29.नोबेल गैस कहलाता है? - हीलियम 
व्याखा (Explanation):-  
  • हिलियम, प्रायः गैसीय अवस्था में रहता है। यह एक निष्क्रिय गैस या नोबुल गैस है तथा रंगहीन, गंधहीन, स्वादहीन, विष-हीन (नॉन-टॉक्सिक) भी है। सभी तत्वों में इसका क्वथनांक एवं गलनांक सबसे कम है।
30.विधुत धारा मापी जाती है? - एम्पीयर से 
व्याखा (Explanation):-  
  • विद्युत आवेश के गति या प्रवाह में होने पर उसे विद्युत धारा (इलेक्ट्रिक करेण्ट) कहते हैं। इसकी SI इकाई एम्पीयर है। एक कूलम्ब प्रति सेकेण्ड की दर से प्रवाहित विद्युत आवेश को एक एम्पीयर धारा कहेंगे।
31.पारा का प्रमुख अयस्क है?- सिनेबार
व्याखा (Explanation):-  
  • पारा या पारद (संकेत: Hg) आवर्त सारिणी के डी-ब्लॉक का अंतिम तत्व है। इसका परमाणु क्रमांक ८० है। इसके सात स्थिर समस्थानिक ज्ञात हैं, जिनकी द्रव्यमान संख्याएँ १९६, १९८, १९९, २००, २०१, २०२ और २०४ हैं।
  • इसका मुख्य अयस्क सिनेबार (HgS) है, जो विशेषकर स्पेन, अमरीका, मेक्सिको, जापान, चीन और मध्य यूरोप में मिलता है।
32.सबसे भारी धातु कौन सी है? - ओसमियम
व्याखा (Explanation):-  
  • ओस्मियम एक भौतिक तत्त्व है।
33.सबसे कठोर पदार्थ कौन सा है? - हीरा
व्याखा (Explanation):-  
  • हीरा एक पारदर्शी रत्न है। यह रासायनिक रूप से कार्बन का शुद्धतम रूप है। हीरा में प्रत्येक कार्बन परमाणु चार अन्य कार्बन परमाणुओं के साथ सह-संयोजी बन्ध द्वारा जुड़ा रहता है।
34.बिजली के बल्ब का फिलामेन्ट किस तत्व से बना होता है? - टंगस्टन
व्याखा (Explanation):-  
  • टंगस्टन (Tungsten) अथवा वोल्फ्राम (Wolfram) आवर्त सारणी के छठे अंतर्वर्ती समूह (transition group) का तत्व है। प्राकृतिक अवस्था में इसके पाँच स्थायी समस्थानिक पाए जाते हैं, जिनकी द्रव्यमान संख्याएँ 180, 182, 183, 184 तथा 186 हैं।  
  • इस तत्व के दो मुख्य अयस्क हैं : शीलाइट (Scheelite) और वोल्फ्रमाइट (Wolframite)।
35.शरीर का सबसे व्यस्त अंग कौन सा है? - ह्रदय
व्याखा (Explanation):-  
  • ह्रदय एक पेशीय (muscular) अंग है, जो सभी कशेरुकी (vertebrate) जीवों में आवृत ताल बद्ध संकुचन के द्वारा रक्त का प्रवाह शरीर के सभी भागो तक पहुचाता है।
36. पीतल किन दो धातुओं का एक मिश्रण है? - कॉपर और जिंक
व्याखा (Explanation):-  
  • पीतल (brass) एक प्रमुख मिश्रातु है। यह तांबा एवं जस्ता धातुओं के मिश्रण से बनाया जाता है। संस्कृत में 'पीत' का अर्थ 'पीला' होता है। यह इसके रंग (पीलापन लिए सफेद) का द्योतक है। पीतल से बना कुण्डा
37.भूकंप की तीव्रता की माप किस यंत्र के द्वारा की जाती है? - रिक्टर स्केल
व्याखा (Explanation):-  
  • रिक्टर पैमाने का विकास 1935 में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के चार्ल्स रिक्टर और बेनो गुटेनबर्ग ने मिलकर किया था। अब तक का सबसे बड़ा भूकंप 22 मई 1960 को ग्रेट चिली में आया था। इसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 9.4 दर्ज की गई थी।
38.रेशम के कीड़े किस पेड़ पर पाये जाते है? - शहतूत 
व्याखा (Explanation):-  
  • शहतूत(वानस्पतिक नाम : Morus alba) एक फल है। यह चीन का देशज है किन्तु अन्य स्थानों पर भी आसानी से इसकी खेती की जाती है। इसे संस्कृत में 'तूत', मराठी में 'तूती', तुर्की भाषा में 'दूत', तथा फारसी, अजरबैजानी एवं आर्मेनी भाषाओं में 'तूत' कहते हैं| 
  • रेशम के कीड़ों को खिलाने के लिये सफेद शहतूत की खेती की जाती है।
39.सोडियम को किसमें रखा जाता है? - मिट्टी का तेल में
व्याखा (Explanation):-  
  • सोडियम (Na) एक रासायनिक तत्त्व है। यह आवर्त सारणी के प्रथम मुख्य समूह का दूसरा तत्व है। इसके एक स्थिर समस्थानिक (द्रव्यमान संख्या २३) और चार रेडियोसक्रिय समस्थानिक (द्रव्यमन संख्या २१, २२, २४, २४) ज्ञात हैं।
40.राष्ट्रीय विज्ञान दिवस किस तिथि को मनाया जाता है? - 28 February 
व्याखा (Explanation):-  
  • राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में हर साल 28 फ़रवरी को भारत में मनाया जाता है। 28 फ़रवरी सन् 1928 को सर सी वी रमन ने अपनी खोज की घोषणा की थी। इसी खोज के लिये उन्हे 1930 में नोबल पुरस्कार दिया गया था।
41.पोलियो का टीका सबसे पहले तैयार किया? - जोन्स साल्क ने
व्याखा (Explanation):-  
  • ऊँचे पैमाने पर अनुसंधान किया और सन् 1954 में उन्होंने एक वैक्सीन का अविष्कार किया जिसको लगाने के बाद पोलियो का प्रभाव नही होता था|
42.डायनामाइट के आविष्कारक कौन हैं? - अल्फ्रेड नोबल
व्याखा (Explanation):-  
  • ऐल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल (1833-1896), स्वीडन निवासी रसायनज्ञ तथा इंजीनियर थे। विश्व प्रसिद्ध नोबेल पुरस्कार इनके ही द्वारा स्थापित न्यास द्वारा दिया जाता है। इन्होने डाइनेमाइट नामक प्रसिद्ध बिस्फोटक का आविष्कार किया था।
43.मनुष्य की एक कोशिका में कितने जोड़े गुणसूत्र होते हैं? - 23 जोड़ी
व्याखा (Explanation):-  
  • मानव कोशिका में गुणसूत्रों की संख्या ४६ होती है जो २३ के जोड़े में होते है। इनमे से २२ गुणसूत्र नर और मादा मे समान और अपने-अपने जोड़े के समजात होते है। इन्हें सम्मिलित रूप से समजात गुणसूत्र (Autosomes) कहते है। २३वें जोड़े के गुणसूत्र स्त्री और पुरूष में समान नही होते जिन्हे विषमजात गुणसूत्र (heterosomes) कहते है।
44.मानव हृदय का एक मिनट में कितनी बार स्पंदन होता है? - 72 बार
व्याखा (Explanation):-  
  • कशेरुकियों का ह्रदय हृद पेशी (cardiac muscle) से बना होता है, जो एक अनैच्छिक पेशी (involuntary muscle) उतक है, जो केवल ह्रदय अंग में ही पाया जाता है। औसतन मानव ह्रदय एक मिनट में 72 बार धड़कता है| इसका भार औसतन महिलाओं में 250 से 300 ग्राम और पुरुषों में 300 से 350 ग्राम होता है।
45.वर्तमान गणित में दशमलव प्रणाली आविष्कार का श्रेय निम्न में से किस युग को है?- गुप्त युग
व्याखा (Explanation):-  
  • चन्द्रगुप्त द्वितीय का काल कला-साहित्य का स्वर्ण युग कहा जाता है।
  • ब्रह्मगुप्त ने ब्रह्मसिद्धांत प्रतिपादित किया जिसे बाद में न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण के नाम से प्रतिपादित किया।
46.कौन-सा तत्व रासायनिक रूप में धातु व अधातु दोनों के समान कार्य करता है? – बेरॉन
व्याखा (Explanation):-  
  • प्रकृति में इस तत्व का निर्माण ब्रह्माण्ड किरणों (कोस्मिक किरणों) द्वारा किसी वस्तु पर हुए प्रहारों से होता है, न की तारों में तारकीय नाभिकीय संश्लेषण की प्रक्रिया में। इसलिये हमारे सौर मंडल में इसकी तादाद अन्य तत्वों की तुलना में कम है।
47.वयस्क मानव ढाँचा कितनी हड्डियों पर आधारित होता है?– 206
व्याखा (Explanation):-  
  • नवजात शिशु में 300 हड्डी पाई जाती हैं|
48.एगमार्क क्या है? – प्रयोग करने वाली वस्तुएँ जैसे-अण्डे, दूध, घी आदि की क्वालिटी गारण्टी की मोहर
व्याखा (Explanation):-  
  • एगमार्क (AGMARK) एक प्रमाणचिह्न है जो भारत में कृषि/खाद्य उत्पादों पदार्थों पर लगाया जाता है।
  • ये मानक भारत सरकार के विपणन तथा निरीक्षण निदेशालय द्वारा अनुमोदित होते हैं। 
  • एगमार्क का उपयोग कृषि उत्पाद अधिनियम 1937 द्वारा लागू होता है जो 1986 में संशोधित की गयी थी।
49.'ट्रैकोमा' रोग किस अंग से सम्बन्धित रोग है? – आँख 
व्याखा (Explanation):-  
  • रोहे या कुकरे (अंग्रेज़ी: ट्रैकोमा), जिसे ग्रैनुलर कंजक्टिवाइटिस, इजिप्शियन ऑप्‍थैल्मिया एवं ब्‍लाइंडिंग ट्रैकोमा भी कहा जाता है, च्‍लामीदिया ट्रैकोमातिस नामक जीवाणु की वजह से होने वाली एक संक्रामक बीमारी है। यह संक्रमण पलकों के भीतरी सतह पर खुरदुरापन पैदा करता है। इस खुरदुरेपन की वजह से आँखों में दर्द, आँखों के बाहरी सतह या कॉर्निया (नेत्रगोलक का ऊपरी स्‍तर) का टूटना और संभवत: अंधता हो सकती है।
50.इन्सुलिन, एण्ड्रनलीन, थॉयरीरिक्सल और हीमोग्लोबिन में से कौन-सा हॉर्मोन नहीं है? – हीमोग्लोबिन
व्याखा (Explanation):-  
  • रुधिरवर्णिका या हीमोग्लोबिन पृष्ठवंशियों की लाल रक्त कोशिकाओं और कुछ अपृष्ठवंशियों के ऊतकों में पाया जाने वाला लौह-युक्त आक्सीजन का परिवहन करने वाला धातुप्रोटीन है| 
  • रक्त में मौजूद हीमोग्लोबिन फेफड़ों या गिलों से शरीर के शेष भाग (अर्थात् ऊतक) को ऑक्सीजन का परिवहन करता है, जहां वह कोशिकाओं के प्रयोग के लिये आक्सीजन को मुक्त कर देता है|  
  • स्तनपायियों में लाल रक्त कोशिकाओं के शुष्क भाग का करीब 97% और कुल भाग (पानी सहित) का लगभग 35% प्रोटीन से बना होता है|

*****************************

Join us FB page

फीडबैक एंड सुझाव दे!!!!


Comments