सामान्य अध्ययन(H/10) : "भारतीय इतिहास एवं संस्कृति" के व्याख्यात्मक सामान्य प्रश्नोत्तरी (1000 क्विज सीरीज)-TOP-25

सामान्य अध्ययन(H/10) : "भारतीय इतिहास एवं संस्कृति" के व्याख्यात्मक सामान्य प्रश्नोत्तरी (1000 क्विज सीरीज)-TOP-25

सामान्य अध्ययन(H/10) : "भारतीय इतिहास एवं संस्कृति" के व्याख्यात्मक सामान्य प्रश्नोत्तरी (1000 क्विज सीरीज)-TOP-25

नमस्कार !! हिंदी बेबसाइट पर आपका स्वागत है, आज आपके लिए  ' डेली करंट अफेयर्स अड्डा ' की तरफ  'भारतीय इतिहास एवं संस्कृति' का दसवां भाग प्रकाशित किया गया हैं|

************************************

A. निम्न में से किस देश के साथ सिन्धु घाटी सभ्यता के लोगों के व्यापारिक सम्बन्ध नहीं थे?
  1. ईरान
  2. रोम 
  3. मेसोपोटामिया 
  4. अफगानिस्तान
उत्तर एवं व्याखा:- रोम 


B. राम और सुग्रीव में मित्रता होने का वर्णन रामायण के किस काण्ड में उल्लेखित है?
  1. अरण्य काण्ड
  2. अयोध्या काण्ड
  3. किष्किन्धा काण्ड
  4. सुन्दर काण्ड
उत्तर एवं व्याखा:- किष्किन्धा काण्ड

C. 1815 में निम्न में से किन्होंने कलकत्ता में आत्मीय सभा की स्थापना की थी?
  1. ईश्वरचंद्र विद्यासागर
  2. देवेन्द्रनाथ टैगोर
  3. राजा राममोहन राय
  4. राधाकान्त देव
उत्तर एवं व्याखा:- राजा राममोहन राय

D. मोहनदास करमचंद गांधी द्वारा दक्षिण अफ्रीका में प्रकाशित की गयी पत्रिका का नाम था?
  1. नवजीवन
  2. हरिजन  
  3. इण्डियन ओपिनियन
  4. अफ्रीकन न्यूज
उत्तर एवं व्याखा:- इण्डियन ओपिनियन(1906 में )

E. बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए आमन्त्रित करने वालों में से एक, आलम खान कौन था?
  1. इब्राहिम लोदी का सम्बन्धी था तथा वह दिल्ली की गद्दी का दावेदार था
  2. इब्राहिम लोदी का सम्बन्धी था, जिससे दुर्व्यवहार किया गया था और देश से निष्कासित कर दिया गया था 
  3. दिलावर खान, जिसे इब्राहिम लोदी ने अपमानित किया था, का पिता था
  4. पंजाब प्रान्त का एक उच्चाधिकारी था जो अपनी जाति के प्रति इब्राहिम लोदी के व्यवहार से अत्यधिक असन्तुष्ट था  
उत्तर एवं व्याखा:- इब्राहिम लोदी का सम्बन्धी था तथा वह दिल्ली की गद्दी का दावेदार था|
  • 1524 ई. के चौथे अभियान के अन्तर्गत इब्राहीम लोदी एवं दौलत ख़ाँ लोदी के मध्य मतभेद हो जाने के कारण दौलत ख़ाँ, जो उस समय लाहौर का गवर्नर था, ने पुत्र दिलावर ख़ाँ एवं आलम ख़ाँ (बहलोल ख़ाँ का पुत्र) को बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए आमंत्रित करने के लिए भेजा। सम्भवतः इसी समय राणा सांगा ने भी बाबर को भारत पर आक्रमण करने के लिए निमत्रंण भेजा था। 
F. गुप्त शासकों द्वारा जारी किये गये चाँदी के सिक्के क्या कहलाते थे? 
  1. रूपक 
  2. दीनार 
  3. निष्क  
  4. पण
उत्तर एवं व्याखा:- रूपक

G. मुगलों की अदालत में भाषा थी?
  1. उर्दू  
  2. फारसी 
  3. अरबी 
  4. तुर्की
उत्तर एवं व्याखा:- फारसी (सरकारी और अदालती भाषा) 

H. मुगल चित्रकला किसके काल में अपनी पराकाष्ठा पर पहुँची?
  1. हुमायूं 
  2. अकबर
  3. जहांगीर 
  4. शाहजहां
उत्तर एवं व्याखा:- जहांगीर
  • 'उस्ताद मंसूर' एवं 'अबुल हसन' जहाँगीर के श्रेष्ठ कलाकारों में से थे। उन्हें बादशाह ने क्रमशः 'नादिर-उल-अस्र' एवं 'नादिरुज्जमा' की उपाधि प्रदान की थी। उस्ताद 'मंसूर' दुर्लभ पशुओं, बिरले पक्षियों एवं अनोखे पुष्प आदि के चित्रों को बनाने का चित्रकार था|   
I. अकबर कालीन सैन्य व्यवस्था आधारित थी?
  1. मनसबदारी 
  2. जमींदारी 
  3. सामंतवादी
  4. आइन-ए-दहशाला 
उत्तर एवं व्याखा:- मनसबदारी
  • मनसबदारी व्यवस्था की प्रथा 'ख़लीफ़ा अब्बा सईद' द्वारा आरम्भ की गई तथा चंगेज़ ख़ाँ और तैमूर ने इसका विकास किया। इस प्रकार अकबर ने मनसबदारी की प्रेरणा मध्य एशिया से ग्रहण की थी। मुग़लकालीन सैन्य व्यवस्था पूर्णतः मनसबदारी प्रथा पर आधारित थी।  
J. आदिशंकर, जो बाद में शंकराचार्य बने, का जन्म हुआ था?
  1. पश्चिम बंगाल में  
  2. केरल में
  3. कश्मीर में
  4. तैलंगाना में
उत्तर एवं व्याखा:- केरल में
  • आदि गुरू शंकराचार्य का जन्म केरल के कालडी़ नामक ग्राम मे हुआ था।  
  • आदि शंकराचार्य अद्वैत वेदांत के प्रणेता थे। उनके विचारोपदेश आत्मा और परमात्मा की एकरूपता पर आधारित हैं जिसके अनुसार परमात्मा एक ही समय में सगुण और निर्गुण दोनों ही स्वरूपों में रहता है।
K. पद्माकर किस काल के कवि हैं?
  1. वीरगाथा काल
  2. भक्ति काल 
  3. रीति काल 
  4. आधुनिक काल 
उत्तर एवं व्याखा:- रीति काल 
  • रीति काल के ब्रजभाषा कवियों में पद्माकर (1753-1833) का महत्त्वपूर्ण स्थान है।
L. 1905 में, लंदन में होमरूल सोसायटी की स्थापना किसने की?
  1. सरदार अजीत सिंह
  2. लाला हरदयाल  
  3. सरदार भगत सिंह
  4. श्यामकृष्ण वर्मा
उत्तर एवं व्याखा:- श्यामकृष्ण वर्मा
  • भारत लौटने के बाद 1905 में उन्होंने क्रान्तिकारी छात्रों को लेकर इण्डियन होम रूल सोसायटी की स्थापना की। 
M. सुल्तान के बाद दूसरा सबसे प्रमुख अधिकारी कौन होता था? 
  1. वजीर
  2. मुसरिफ 
  3. नाइब
  4. मुस्तौफी
उत्तर एवं व्याखा:- नाइब
  • सुल्तान सेना का सर्वोच्च सेनापति एवं न्यायालय का सर्वोच्च न्यायाधीश होता था। सुल्तान ‘शरीयत’ के अधीन ही कार्य करता था। 
N. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम अधिवेशन हुआ था?
  1. मद्रास में
  2. बम्बई में
  3. दिल्ली में
  4. कलकत्ता में
उत्तर एवं व्याखा:- बम्बई में
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर, 1885 ई. में दोपहर बारह बजे बम्बई में 'गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज' के भवन में की गई थी। इसके संस्थापक 'ए.ओ. ह्यूम' थे और प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चन्‍द्र बनर्जी बनाये गए थे। 'भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस' में कुल 72 सदस्य थे| 
O. नरम दल और गरम दल के बीच फूट कहाँ और किस वर्ष में पड़ी थी?
  1. 1907 में कांग्रेस के सूरत अधिवेशन में  
  2. 1885 में कांग्रेस के  बम्बई अधिवेशन में 
  3. 1886 में कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में 
  4. 1920 में कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन में  
उत्तर एवं व्याखा:- 1907 में कांग्रेस के सूरत अधिवेशन में  
  • 'सूरत अधिवेशन' 26 दिसम्बर, 1907 ई, को ताप्ती नदी के किनारे सम्पन्न हुआ।
  • गरम दल तथा नरम दल के आपसी मतभेदों के कारण इस अधिवेशन में कांग्रेस दो भागों में विभाजित हो गई। इसके बाद 1916 ई. के 'लखनऊ अधिवेशन' में पुन: दोनों दलों का आपस में विलय हुआ।  
P. चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य के दरबार में नवरत्नों में सबसे अधिक प्रसिद्ध थे?
  1. कालिदास 
  2. आर्यभट्ट 
  3. वाराहमिहिर  
  4. धन्वन्तरि 
उत्तर एवं व्याखा:- कालिदास 

Q. सीमांत गांधी के नाम से जाना जाता है?
  1. मौलाना अबुल कलाम आजाद को
  2. खान अब्दुल गफ्फार खान को 
  3. इकबाल खान को 
  4. हसरत मोहानी को
उत्तर एवं व्याखा:- खान अब्दुल गफ्फार खान को
  • वे अपने कार्य और निष्ठा के कारण "सरहदी गांधी" (सीमान्त गांधी), "बच्चा खाँ" तथा "बादशाह खान" के नाम से पुकारे जाने लगे। 
R. सन् 1698 में एक मुगल सूबेदार ने सुतानती, कालीघाट और गोविन्दपुर की जमींदारी अंग्रेजों को दे दी थी, उस सूबेदार का नाम था?
  1. अलीवर्दी 
  2. अजीम-उस-शान 
  3. रेजा खान 
  4. उपरोक्त में से कोई नहीं 
उत्तर एवं व्याखा:- अजीम-उस-शान 
 
S. 1698 में अंग्रेजों को तीन गाँवों की जमीदारी मिली थी, जहाँ पर उन्होंने फोर्ट विलियम बनाया। वे गाँव थे?
  1. मुर्शिदाबाद, कालीघाट ‌और गोविन्दपुर  
  2. कालीघाट, गोविन्दपुर और सुतनुती  
  3. गोविन्दपुर, सुतनुती और मुर्शिदाबाद 
  4. मुर्शिदाबाद, सुतनुती ‌और गोविन्दपुर
उत्तर एवं व्याखा:- कालीघाट, गोविन्दपुर और सुतनुती   
 
T. दक्षिण भारत में अंग्रेजों की पहली फैक्ट्री स्थापित हुई थी?
  1. मद्रास में 
  2. पॉण्डिचेरी में 
  3. त्रिचुरापल्ली में
  4. मछलीपटनम में
उत्तर एवं व्याखा:- मछलीपटनम में
  • मछलीपटनम दक्षिण-पूर्व भारत के पूर्वी आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित बंगाल की खाड़ी पर अंग्रेज़ों की पहली तटीय व्यापारिक बस्ती (1611) थी।  
U. अशोक के शिलालेखों को पढ़ने वाला प्रथम अंग्रेज़ कौन था?
  1. जेम्स प्रिंसेप
  2. हेलिओडोरस
  3. अली गुरशास्प
  4. ए.ओ. ह्यूम
उत्तर एवं व्याखा:- जेम्स प्रिंसेप
  • जेम्स प्रिंसेप ईस्ट इण्डिया कम्पनी में एक अधिकारी के पद पर नियुक्त था। उसने 1838 ई. में ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपियों को पढ़ने में सफलता प्राप्त की। इन लिपियों का उपयोग सबसे आरम्भिक अभिलेखों और सिक्कों में किया गया है। 
V. निम्न में से कौन सा एक 1857 के विद्रोह का कारण नहीं था? 
  1. कारतूसों में गाय तथा सूअर की चर्बी का प्रयोग
  2. ब्रिटिश कम्पनी की क्षेत्रों को हड़पने की नीति और देशी राजाओं के साथ अपमानजनक व्यवहार 
  3. अंग्रेजों द्वारा भारतीय उद्योगों को चौपट करना 
  4. बहादुरशाह जफर की फिर से मुगल साम्राज्य स्थापित करने की महत्वाकांक्षा
उत्तर एवं व्याखा:-    बहादुरशाह जफर की फिर से मुगल साम्राज्य स्थापित करने की महत्वाकांक्षा
W.'किताब-उल-हिन्द' के लेखक कौन हैं?
  1. अल बरूनी
  2. हसन निजामी 
  3. अमीर खुसरो 
  4. जियाउद्दीन बरनी 
उत्तर एवं व्याखा:- अल बरूनी
  • किताब-उल-हिन्द अरबी में लिखी गई अल-बेरुनी की एक कृति है। 
X. सुभाषचंद्र बोस ने 1939 में जिस सेशन में कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था, वह कहाँ आयोजित किया गया था?
  1. लाहौर 
  2. त्रिपुरी 
  3. लखनऊ
  4. कलकत्ता
उत्तर एवं व्याखा:- त्रिपुरी 
Y. गुप्त काल में अनेक नई जातियों का अभ्युदय हुआ, क्योंकि -
1. विदेशियों का भारतीय समाज में सम्मिश्रण हुआ
2. जनजातियों का अन्य जातियों में विलय हो गया
3. समृद्ध वाणिज्यिक एवं व्यापारिक वर्ग का उदय हुआ
उत्तर -
  1. 1 और 2 
  2. 2 और 3 
  3. केवल 1  
  4. 1, 2 और 3
उत्तर एवं व्याखा:- 1, 2 और 3

**************************

भारतीय इतिहास गैलरी:- 


सामान्य अध्ययन(H/2) : 'भारतीय इतिहास एवं संस्कृति' के व्याख्यात्मक सामान्य प्रश्नोत्तरी (1000 क्विज सीरीज)-TOP-25  

Comments