Current Affairs Notes : साल 2016 का दादा साहेब फाल्के अवार्ड

Dear Aspirants,

निर्देशक कसीनथुनी विश्वनाथ
फेमस तेलुगु फ़िल्म निर्देशक कसीनथुनी विश्वनाथ को साल 2016 के दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। सिनेजगत में यह देश का सर्वोच्च पुरस्कार है।
तेलुगू, तमिल और हिंदी में प्रशंसनीय फ़िल्में बनाने वाले 87 वर्षीय विश्वनाथ भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान पाने वाले 48वीं हस्ती होंगे। 
  • पुरस्कार में उन्हें एक स्वर्णकमल, 10 लाख रपये नकद और एक शॉल प्रदान किया जाएगा।  राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तीन मई को विज्ञान भवन, दिल्ली में एक समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे। 
  • के विश्वनाथ की कुछ प्रमुख फ़िल्मों में ‘सरगम’, ‘कामचोर’, ‘संजोग’, ‘जाग उठा इंसान’ और ‘ईश्वर’ शामिल हैं। 
  • के विश्वनाथ सप्तापदी और संकराभरणम जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फ़िल्म में भी काम कर चुके हैं। पुरस्कार की घोषणा सोमवार को सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू द्वारा दादा साहब फाल्के पुरस्कार समिति की सिफारिश को मंजूरी के बाद की गई है।
विश्वनाथ का जन्म गुडीवाडा (आंध्र प्रदेश) में फरवरी 1930 में हुआ। विश्वनाथ ने पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, 20 नंदी अवार्ड (आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित), लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड सहित 10 फ़िल्म फेयर पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इन्हें 1992 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के विषय में:-

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार का प्रारंम्भ दादा साहेब फाल्के के जन्म शताब्दी वर्ष 1969 से हुआ। यह पुरस्कार उस वर्ष के अंत में रास्ट्रीय पुरस्कार के साथ प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार मे 10 लाख रुपया और सुवणॅ कमल दिया जाता है।

दादा साहेब फाल्के अवार्ड की सूची अबतक 

  1. 1969 -देविका रानी (अभिनेत्री)
  2. 1970 -बी. एन. सिकार (निर्माता)
  3. 1971 -पृथ्वी राजकपूर (मरणोंपरांत)
  4. 1972 -पंकज मलिक (संगीतकार)
  5. 1973 -रूबी मयेर्स (सुलोचना) (अभिनेत्री)
  6. 1974 -बी. नरसिम्हा रेड्डी (निर्देशक)
  7. 1975 -धीरेन्द्र नाथ गांगुली (अभिनेता, निर्देशक)
  8. 1976 -कानन देवी (अभिनेत्री)
  9. 1977 -नितिन बोस (छायाकार, निर्देशक, लेखक)
  10. 1978 -रायचंद बोराल (संगीतकार, निर्देशक)
  11. 1979 -सोहराब मोदी (अभिनेता, निर्देशक, निर्माता)
  12. 1980 -पैदी जयराज (अभिनेता, निर्देशक)
  13. 1981 -नौशाद अली (संगीतकार)
  14. 1982 -एल. वी. प्रसाद (अभिनेता, निर्माता, निर्देशक)
  15. 1983 -दुर्गा खोटे (अभिनेत्री)
  16. 1984 -सत्यजीत रे (निर्देशक)
  17. 1985 -वी. शांताराम (अभिनेता, निर्माता, निर्देशक)
  18. 1986 -बी. नेगी रेड्डी (निर्माता)
  19. 1987 -राज कपूर (अभिनेता, निर्देशक)
  20. 1988 -अशोक कुमार (अभिनेता)
  21. 1989 -लता मंगेशकर (पार्श्वगायिका)
  22. 1990 -ऐ. नागेश्वेरा राव (अभिनेता)
  23. 1991 -भालजी पेंढारकर (निर्देशक, निर्माता, लेखक)
  24. 1992 -भूपेन हजारिका (पार्श्वगायक)
  25. 1993 -मजरुह सुल्तानपुरी (गीतकार)
  26. 1994 -दिलीप कुमार (अभिनेता)
  27. 1995 -डॉ॰ राजकुमार (अभिनेता)
  28. 1996 -शिवाजी गणेशन (अभिनेता)
  29. 1997 -प्रदीप (गीतकार)
  30. 1998 -बी. आर. चोपडा (निर्माता, निर्देशक)
  31. 1999 -हृषिकेश मुखर्जी (निर्देशक)
  32. 2000 -आशा भोंसले (पार्श्वगायिका)
  33. 2001 -यश चोपड़ा (निर्माता, निर्देशक)
  34. 2002 -देव आनंद (अभिनेता, निर्माता, निर्देशक)
  35. 2003 -मृणाल सेन (निर्देशक)
  36. 2004 -अदूर गोपालकृष्णन (निर्देशक)
  37. 2005 -श्याम बेनेगल (निर्देशक)
  38. 2006 -तपन सिन्हा (निर्देशक)
  39. 2007 -मन्ना डे (गायक)
  40. 2008 -वी के मूर्ती (छायाकार)
  41. 2009 -डी रामानायडू (निर्माता, निर्देशक)
  42. 2010 -के. बालाचन्दर्न (निर्देशक)
  43. 2011 -सौमितर् चटर्जी (अभिनेता)
  44. 2012 -प्राण (अभिनेता)
  45. 2013 -गुलजार (गीतकार)
  46. 2014 -शशि कपूर (अभिनेता)
  47. 2015 -मनोज कुमार (अभिनेता)
  48. 2016 -कसीनथुनी विश्वनाथ (निर्देशक) 
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments