जयराम ठाकुर बने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री (Jairam Thakur becomes new Chief Minister of Himachal Pradesh)

Dear Readers,
हिमाचल प्रदेश के शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जयराम ठाकुर के साथ 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्‍ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जगत प्रकाश नड्डा,
राधे मोहन सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, संसदीय मामले मंत्री अनंत कुमार और थावर चंद गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी और जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह समेत कई दिग्गज भी मौजूद हैं।
  • इस समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रो. प्रेम कुमार धूमल, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती सहित प्रदेश के अन्य नेताओं के शपथ ग्रहण समारोह में भी पहुंचे।
  • हिमाचल प्रदेश राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हिमाचल प्रदेश के 13वें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पद और गोपनियता की शपथ दिलवाई। 
  • गौरतलब है कि बीजेपी ने 68 सदस्यीय विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत के करीब 44 सीटें हासिल की हैं।
  • ठाकुर साल 2007 से 2012 के बीच राज्य की धूमल सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री भी रहे हैं।
  • 2009 से 2013 तक जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभाली है।
  • जयराम ठाकुर वर्तमान में मंडी जिले की सिराज विधानसभा सीट से कांग्रेस के चेतराम को हराकर विधायक चुने गए हैं। 
जयराम ठाकुर की सरकार के मंत्री.....,
  1. महेंद्र सिंह ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली है।
  2. किशन कपूर- भाजपा दिग्गज शांता कुमार के करीबी माने जाते हैं।
  3. राजीव सैजल [सोलन जिले के कसौली सीट]- दलित कोटे से मंत्री, पेशे से डॉक्टर है और कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
  4. गोविंद सिंह ठाकुर- संस्कृत में शपथ ली, तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
  5. वीरेन्द्र कंवर [उना जिले के कुटलैहड़ सीट]- आरएसएस और एबीवीपी से जुड़ाव रहा, कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
  6. विक्रम सिंह [कांगड़ा जिले के जसवां-प्रागपुर सीट]- 2000 में हिमाचल भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष, उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है।
  7. विपीन सिंह परमार [कांगड़ा जिले से सुहल सीट]- उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
  8. डॉ. रामलाल मार्कंड [लाहौल स्पीति]- रामलाल के खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
  9. सरवीन चौधरी [कांगड़ा जिले की शाहपुर सीट]- इकलौती महिला मंत्री, उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
  10. सुरेश भारद्वाज [शिमला]- संस्कृत में शपथ ली, राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैंं।  
  11. अनिल शर्मा [मंडी सीट]- हिमाचल के बड़े नेता सुखराम के बेटे हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता के ससुर हैं।    
    कौन हैं जयराम ठाकुर...,
    जयराम ठाकुर का जन्म मंडी जिले की थुनाग तहसील की मुरहाग पंचायत के तांदी गांव में एक किसान परिवार 6 जनवरी, 1965 को हुआ था। जेठूराम ठाकुर और ब्रिकमू देवी के घर में जन्मे जयराम ठाकुर का बचपन बेहद गरीबी में कटा है।
    • मंडी से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। मंडी जिले की सिराज सीट से पांचवी बार विधानसभा चुनाव जीता है।
    • ठाकुर ने मंडी शहर के कॉलेज से ग्रेजुएशन और चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।
    • जयराम के पिता जेठूराम का देहांत 25 दिसंबर, 2016 को हुआ था।
    • वर्ष 1995 में उन्होंने जयपुर की डॉ. साधना सिंह से शादी की। जयराम ठाकुर की दो बेटियां हैं।
    • जयराम ठाकुर संघ के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से उन्होंने राजनीति में कदम रखा है।
    • 1986 में वे एबीवीपी के प्रदेश सचिव बने थे। इसके बाद लंबे समय तक वे एबीवीपी जम्मू-कश्मीर इकाई के संगठन सचिव रहे। 
    • 1993 में छात्र राजनीति से होते हुए बीजेपी युवा मोर्चा के पहले प्रदेश सचिव फिर प्रदेश अध्यक्ष बने। इसी साल पहली बार जंजैहली सीट से चुनावी मैदान में उतरे, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी से चुनाव हार गए।
    • जयराम ठाकुर 1998 में पहली बार विधायक बने थे।  
    • 2000 से 2003 तक वह मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष रहे और फिर 2005 तक प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने।

    स्रोत: http://indianexpress.com 

    💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥
    Feedback & Suggestions

      Comments