आज का इतिहास (Today's History) : भारत एवं विश्व के इतिहास में 09 सितम्बर से जुड़ी प्रमुख घटनाएं

Dear Aspirants,

🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म और विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व में उत्सव से जुडी बहुत सी ऐसी बातें हैं। अपने लेख में 09 सितम्बर से जुड़े इतिहास के बारे में जानेगें।
भारत एवं विश्व के इतिहास में 09 सितम्बर से जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएं हैं, जो इस प्रकार है.....

09 सितम्बर की महत्वपुर्ण घटनाएँ (Important Events of September 09).....

  • 1776- फिलाडेल्फिया में दूसरे महाद्वीपीय बैठक में संयुक्त उपनिवेश (युनाइटेड कॉलोनी) का नाम संयुक्त राज्य (युनाइटेड स्टेट) रखा गया।
  • 1791- यूनाइटिड स्टेट्स की राजधानी का नाम वॉशिंगटन डी.सी. आज के दिन ही राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर रखा गया।
  • 1850- कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना। 
  • 1867- यूरोपीयीय देश लक्जमबर्ग ने स्वतंत्रता हासिल की।
  • 1915- प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी जतिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष।
  • 1920- अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हो गया।
  • 1922- तुर्की की सेनाओं ने ग्रीक सेना का पीछा करते हुए इज़मिर में प्रवेश किया। 
  • 1923- तुर्की प्रमुख अतातुर्क ने सीएचपी की स्थापना की।
  • 1923- तुर्की को गणराज्य का दर्जा दिलाने वाले मुस्तफा कमाल अतातुर्क ने 9 सितंबर को ही रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी की स्थापना की थी।
  • 1924- कोवाइ हवाई में हनेपेप नरसंहार हुआ।
  • 1924- बेल्जियम में 8 घंटा कार्य दिवस लागु हुआ।
  • 1924- 9 सितंबर से 11 सितंबर तक भारत में कोहाट दंगे हुए।
  • 1939- म्यांमार के राष्ट्रीय नायक यू ओत्तमा की मृत्यु जेल में ब्रिटेन की औपनिवेशिक सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल करते हुए आज ही के दिन हुई।
  • 1939- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वर्साय पहुँची।
  • 1940- जॉर्ज स्टिबिट्ज ने कम्प्यूटर का पहला रिमोट ऑपरेशन शुरू किया।
  • 1945- प्रथम कंप्युटर बग की खोज।
  • 1948- कोरिया गणराज्य की स्थापना।
  • 1949- भारत की संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।
  • 1965- तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।
  • 1967- युगांडा ब्रिटेन से आज़ाद हुआ। 
  • 1976- माओ त्से तुंग का देहावसान एवं कुओ फ़ेंग राष्ट्रपति बने।
  • 1979- जोगेन्द्र नाथ हज़ारिका मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।
  • 1991- तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।
  • 1998- अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण पर स्वतंत्र वकील केनेथ स्टार ने अपनी बहुचर्चित रपट कांग्रेस को प्रेषित किया।
  • 1999- भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
  • 2001- वीनस विलियम्स ने छोटी बहन सेरेना को ग्रैंडस्लैम फ़ाइनल में हराया।
  • 2002- पीट सम्प्रास ने आंद्रे अगासी को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस ख़िताब जीता।
  • 2004- फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री अहमद कुरेई ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2005- चीन बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।
  • 2006- अंतर्राष्ट्रीय दबाव के मद्देनज़र इस्रायल द्वारा आठ सप्ताह से की गयी लेबनान की नौसैनिक घेराबन्दी को समाप्त किया गया। 
  • 2006- अमेरिकी राज्य फ़्लोरिडा के केप कनैवरल स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।
  • 2007- वेनिस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को बेस्ट एक्टर का तथा केट ब्लैंशट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया।
  • 2008- सर्वोच्च न्यायालय ने सी.बी.आई. को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाज़त दी।
  • 2008- हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार तथा लोकवार्ताकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को 'साहित्य महोपाध्याय' अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।
  • 2009- रेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।
  • 2012- इंडियन स्पेस एजेंसी ने सबसे भारी विदेशी सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित किया।
  • 2015- एलिजाबेथ द्वितीय को ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक महारानी बने रहने का गौरव हासिल हुआ।

09 सितम्बर को जन्में व्यक्ति (Famous Birthday's)...

  • 1828- लियो टॉल्सटॉय, महान् रूसी उपन्यासकार (मृत्यु-20नवम्बर, 1910)।     
  • 1850- भारतेन्दु हरिश्चंद्र, प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और आधुनिक हिंदी साहित्य के पितामह (मृत्यु-6 जनवरी, 1885)। 
  • 1874- गोपाल चंद्र प्रहराज, उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद (मृत्यु-16 मई, 1945)। 
  • 1904- फिरोज खान, दुनिया का सबसे पुराना ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता था(मृत्यु-अप्रैल 21, 2005)।
  • 1905- हुसैन शा, भारतीय दार्शनिक (मृत्यु-24 सितम्बर, 1981)।     
  • 1909- लीला चिटनिस, प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री (मृत्यु-14 जुलाई, 2003)।
  • 1922- हंस जिओर्ग डेह्मेल्ट, नोबेल पुरस्कार विजेता जर्मन भौतिकविद (मृत्यु-7 मार्च, 2017)
  • 1932- कान्ति कुमार जैन, हिन्दी के प्रसिद्ध रचनाकार। 
  • 1941- डेनिस रिची, अमेरिकन कंप्यूटर वैज्ञानिक (मृत्यु-12 अक्टूबर, 2011)।
  • 1942- मणि मधुकर, प्रसिद्ध साहित्यकार।
  • 1967- अक्षय कुमार, बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता।
  • 1974- कैप्टन विक्रम बत्रा, मरणोपरान्त परमवीर चक्र (1999) से नवाजा गया (शहादत- 7 जुलाई, 1999, कारगिल)।

09 सितम्बर को हुए निधन व्यक्ति (Famous Death's)......

  • 1947- आनन्द कुमार स्वामी, भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक (जन्म-22 अगस्त, 1877)।
  • 1968- रामवृक्ष बेनीपुरी, भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक (जन्म-23 दिसम्बर, 1899)। 
  • 1976- माओ जेडोंग या माओ त्से-तुंग, चीनी कम्युनिस्ट क्रांतिकारी (जन्म-26 दिसंबर, 1893)।
  • 1982 - शेख अब्दुल्ला- कश्मीर के नेता। 
  • 2012- वर्गीज कुरियन, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक (जन्म- 26 नवंबर, 1921)।

09 सितम्बर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important Day's)..

  • ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 9 सितंबर वर्ष का 252 वाँ (लीप वर्ष में यह 253 वाँ) दिन है।
  • कैलिफोर्निया प्रवेश दिवस (संयुक्त राज्य अमेरिका)

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

Comments