राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (National Hindi Day) - 14 सितम्बर, 2017

Dear Aspirants,

भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। हमारे देश के 77% लोग हिंदी लिखते, पढ़ते, बोलते और समझते हैं। 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने एक मत से निर्णय लिया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी।

एक नजर हिंदी दिवस के इतिहास पर (A look at the history of Hindi Day)...

  • 1918 में गांधी जी ने हिन्दी साहित्य सम्मेलन में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने को कहा था। इसे गांधी जी ने जनमानस की भाषा भी कहा था।
  • 6 दिसंबर, 1946 में आजाद भारत का संविधान तैयार करने के लिए संविधान का गठन हुआ।
  • 14 स‍ितंबर,1949 में इसी द‍िन संव‍िधान सभा ने ह‍िंंदी को भारत की आध‍िकार‍िक भाषा का दर्जा द‍िया। यानी इसे राजभाषा बनाया गया।
  • संविधान सभा ने अपना 26 नवंबर,1949 को संविधान के अंतिम प्रारूप को मंजूरी दे दी।
  • आजाद भारत का अपना संविधान 26 जनवरी 1950 से पूरे देश में लागू हुआ।
  • संव‍िधान के अनुच्‍छेद 343 के तहत देवनागरी ल‍िप‍ि में ल‍िखी जाने वाली ह‍िंंदी को सरकारी कामकाज की भाषा (अंग्रेजी के अत‍िर‍िक्‍त) के रूप में मान्‍यता दी गई।
  • भारतीय संविधान के भाग 17 के अध्याय की धारा 343(1) में इस प्रकार वर्णित है "संघ की राज भाषा हिन्दी और लिपि देवनागरी होगी। संघ के राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप अंतर्राष्ट्रीय रूप होगा।"
  • राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।  
  • 1954 में भारत सरकार ने हिंदी व्याकरण तैयार करने के लिए समिति का गठन किया गया।
  • 'लर्निंग इंडियन लैंग्वेज विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (LILA Mobile App) का लोकार्पण राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया।

नोट (Note):-

  1. 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी को अंग्रेजी के साथ राष्ट्र की आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया था। 
  2. पहला आधिकारिक हिन्दी दिवस 14 सितंबर 1953 में मनाया गया।
  3. समूचे उत्तर भारत के अलावा पश्चिम भारत के ज्यादातर राज्यों में हिन्दी बोली-समझी जाती थी। लेकिन दक्षिण भारतीय राज्यों और पूर्वोत्तर के राज्यों के लिए हिन्दी परायी भाषा थी। 
  4. संविधान के अनुच्छेद 351 के तहत हिन्दी को अभिव्यक्ति के सभी माध्यमों के रूप में विकसित और प्रचारित करने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार है। 
  5. आधिकारिक भाषा के अलावा भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 भाषाएं शामिल हैं।
  6. 1805 में प्रकाशित लल्लू लाल द्वारा लिखित श्रीकृष्ण पर आधारित किताब प्रेम सागर को हिन्दी में लिखी गई पहली किताब माना जाता है।
  7. बिहार, पहला राज्य है जिसने हिंदी को अपनी आधिकारिक भाषा के तौर पर स्वीकार किया, साल 1881 तक बिहार की आधिकारिक भाषा उर्दू हुआ करती थी जिसके स्थान पर हिंदी को अपनाया गया।

विश्व हिन्दी दिवस (World Hindi Day).....

  • प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस भी मनाया जाता है।
  • विश्व में हिन्दी का विकास करने और इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनो की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी, 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था।
  • भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी, 2006 को प्रतिवर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की थी। 
  • भारतीय विदेश मंत्रालय ने विदेश में 10 जनवरी 2006 को पहली बार विश्व हिन्दी दिवस मनाया था।
  • दसवां विश्व हिन्दी सम्मेलन 10-12 जनवरी, 2014 को भोपाल में आयोजित हुआ था।

पुरस्कार (Awards)...

A)राजभाषा गौरव पुरस्कार लोगों को दिया जाता हैं।

  1. तकनीकी या विज्ञान के विषय पर लिखने वाले किसी भी भारतीय नागरिक को दिया जाता है।
  2. प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार और तृतीय पुरस्कार क्रमशः ₹2,00,000 रुपये, ₹1,50,000 रुपये और ₹75,000 रुपये की राशि दी जाती हैं।
  3. प्रोत्साहन पुरस्कार- ₹10,000 रुपयें।
  4. प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार एक-एक व्यक्ति को दिया जाता है, जबकि प्रोत्साहन पुरस्कार 10 लोगों को दिया जाता है। 
  5. पुरस्कार के साथ स्मृति चिन्ह सभी 13 पुरस्कार प्राप्त करने वालों को दिया जाता है। 
  6. गृह मंत्रालय ने 25मार्च, 2015 को राजीव गांधी राष्ट्रिय ज्ञान-विज्ञान मौलिक पुस्तक लेखन पुरस्कार को बदलकर राजभाषा गौरव पुरस्कार कर दिया।

B)राजभाषा कीर्ति पुरस्कार किसी विभाग, समिति आदि को दिया जाता है।

  1. इस पुरस्कार योजना के तहत कुल 39 पुरस्कार दिये जाते हैं। यह पुरस्कार किसी समिति, विभाग, मण्डल आदि को उसके द्वारा हिन्दी में किए गए श्रेष्ठ कार्यों के लिए दिया जाता है। 
  2. गृह मंत्रालय द्वारा 25 मार्च 2015 को इंदिरा गांधी राजभाषा पुरस्कार को बदलकर राजभाषा कीर्ति पुरस्कार रखा गया।

सम्बंधित लिंक:-

https://khabar.ndtv.com/news/lifestyle/10-interesting-facts-of-hindi-on-hindi-diwas-1750079
http://www.jansatta.com/national/hindi-diwas-2017-date-india-why-we-celebrates-hindi-divas-on-14-september-know-history-and-importance-here/428580/
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments