India likely to be third largest economy by 2028: HSBC report

Dear Aspirants,
ब्रिटेन की ब्रोकरेज फर्म HSBC की माने तो भारत, जापान और जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन सकता है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2028 तक, 7 ट्रिलियन (7 लाख करोड़ डालर) की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह 6 ट्रिलियन डालर के जर्मनी और 5 ट्रिलियन डालर डॉलर के जापान की तुलना में अधिक होगा। 
  • रिपोर्ट के अनुसार भारत अगले दस साल में जापान और जर्मनी से नोमिनल यूएसडी के हिसाब आगे निकल जाएगा।
  • वित्त वर्ष 2016-17 में भारत 2300 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था रहा है और विश्व में यह पांचवें स्थान पर काबिज है।  
  • एचएसबीसी ने कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 में आर्थिक वृद्धि की दर माल एवं सेवा कर जीएसटी के कारण वित्त वर्ष 2016-17 के 7.1 प्रतिशत की तुलना में नीचे रहेगा। 
  • बैंक ने कहा कि भारत सेवा क्षेत्र आधारित अर्थव्यवस्था बना रहेगा लेकिन इसे विनिर्माण और कृषि क्षेत्र पर भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है। 
  • उसने आगे कहा कि भारत की कहानी निर्यात आधारित चीन से अलग होगी। 55 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं का घरेलू उपभोग इसमें महत्वपूर्ण कारक होगा।
नोट:-
  1. वर्तमान में भारत 2.3 ट्रिलियन डालर की अर्थव्‍यवस्‍था है। इस प्रकार यह दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है।

Comments