GS Notes : दूरदर्शन का संक्षिप्त इतिहास (brief history of Doordarshan)

Dear Aspirants,
दूरदर्शन, भारत सरकार द्वारा स्थापित एक स्वायत्त सार्वजनिक सेवा प्रसारक है, जिसका प्रसारण अधिकार, प्रसारण मंत्रालय के पास है।

दूरदर्शन का संक्षिप्त इतिहास (brief history of Doordarshan)....

  • 'दूरदर्शन' की स्‍थापना, दिल्ली में 15 सितंबर, 1959 को प्रयोगात्‍मक आधार पर आधे घण्‍टे के लिए शैक्षिक और विकास कार्यक्रमों के रूप में शुरू किया गया। 
  • जब दूरदर्शन की शुरुआत हुई थी, उस समय का प्रसारण हफ्ते में सिर्फ तीन दिन आधा-आधा घंटे होता था।
  • प्रतिमा पुरी पहली (महिला भी) न्यूज़रीडर थी। 
  • अखिल भारतीय रेडियो के एक भाग के रूप में नियमित दैनिक प्रसारण 1965 में शुरू हुआ। 
  • दूरदर्शन ने एक ही वर्ष में पांच मिनट का समाचार बुलेटिन शुरू किया।
  • यह स्टूडियो और ट्रांसमीटर इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में भारत का सबसे बड़ा प्रसारण संगठन है। 
  • दूरदर्शन पर कृषि दर्शन पहला कार्यक्रम था। यह 26 जनवरी 1967 से शुरू हुआ और भारतीय टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले कार्यक्रमों में से एक है।
  • पहले इसका नाम ‘टेलीविजन इंडिया’ दिया गया था जिसे बाद में 1975 में इसका हिन्दी नामकरण ‘दूरदर्शन’ नाम से किया गया। 
  • 1975 तक सिर्फ 7 शहरों तक ही सीमित था।  
  • 1 अप्रैल 1976 को टेलीविजन सेवाओं को रेडियो से अलग किया गया।
  • 1982 में रंगीन टेलीविजन आने के बाद लोगों का रूझान इस ओर ज्यादा बढ़ा।
  • 15 अगस्त 1982 को भारत के प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के लाइव प्रसारण के साथ भारत में रंगीन टीवी पेश की गई। इसके बाद 1982 में एशियाई खेलों दिल्ली में आयोजित।
  • 1984 में देश के गाँव-गाँव में दूरदर्शन पहुँचानेके लिए देश में लगभग हर दिन एक ट्रांसमीटर लगाया गया।
  • 1986 में शुरू हुए 'रामायण' और इसके बाद 'महाभारत' के प्रसारण के दौरान रविवार की सुबह देश भर की सड़कों पर कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसर जाता था और लोग सड़कों पर अपनी यात्रा 'रामायण' और 'महाभारत' के प्रसारण के दौरान नहीं करते थे।
  • कार्यक्रम के दौरान लोग अपने घरों को साफ-सुथरा करके अगरबत्ती और दीपक जलाकर रामायण का इंतजार करते थे और एपिसोड के खत्म होने पर बकायदा प्रसाद बांटी जाती थी।
  • 2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के लिए, खेलों के उद्घाटन और समापन समारोहों के लाइव प्रसारण अपने राष्ट्रीय चैनल पर प्रसारित किए गए। 

कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:-

  1. पहला टीवी धारावाहिक "लड्डू सिंह टैक्सीवाला (1976)"
  2. 1980 के दशक, हम लोग (1984), बुनियाद (1986-87) और नुक्कड़ जैसे शो विख्यात रहे।
  3. पौराणिक शो "रामायण (1987-88) और महाभारत (1989-90) ने पौराणिक और ऐतिहासिक शो के लिए मार्ग प्रशस्त किया।

दूरदर्शन की उपलब्धियाँ (Doordarshan's achievements)...

  1. दो राष्‍ट्रीय (डीडी राष्ट्रीय और डीडी समाचार) और 11 क्षेत्रीय भाषा उपग्रह चैनल (आरएलएससी) के साथ दूरदर्शन के कुल 21 चैनल प्रसारित होते हैं।
  2. टीवी कार्यक्रमों के निर्माण के लगभग 46 दूरदर्शन स्टूडियो हैं।        .  
  3. 14 हजार जमीनी ट्रांसमीटर और 46 स्‍टूडियो के साथ यह देश का सबसे बड़ा प्रसारणकर्ता है। 
  4. 3 नवंबर, 2003 में दूरदर्शन का 24 घंटे चलने वाला समाचार चैनल शुरू हुआ। 
  5. डीडी किसान एक भारतीय कृषि 24 घंटे के टेलीविजन चैनल है, जो दूरदर्शन के स्वामित्व में है और इसे 26 मई, 2015 को शुरू किया गया था।
  6. 17 नवंबर 2014 को, दूरदर्शन ने गुलाबी और बैंगनी की एक नई थीम के साथ फिर से शुरू किया, जिसमें एक नया पंच लाइन, "देश का अपना चैनल", दूरदर्शन के महानिदेशक विजयलक्ष्मी छाबरा ने यह घोषणा की थी।
अन्य चैनल की शुरुआत.....
  • दिल्ली (9 अगस्त, 1984), मुम्बई (1 मई, 1985), चेन्नई (19 नवम्बर, 1987), कोलकाता (1 जुलाई, 1988)     
  • मेट्रो चैनल शुरू करने के लिए एक दूसरे चैनल की नेटवर्किंग (26 जनवरी, 1993)     
  • अंतरराष्‍ट्रीय चैनल डीडी इंडिया की शुरूआत (14 मार्च, 1995)     
  • प्रसार भारती का गठन ('भारतीय प्रसारण निगम') (23 नवम्बर, 1997)     
  • डीडी स्‍पोर्ट्स की शुरूआत (18 मार्च, 1999)     
  • संवर्धन/सांस्‍कृतिक चैनल की शुरूआत (26 जनवरी, 2002)     
  • 24 घण्‍टे के समाचार चैनल डीडी न्‍यूज की शुरूआत (3 नवम्बर, 2002)     
  • निशुल्‍क डीटीएच सेवा डीडी डाइरेक्‍ट + की शुरूआत (16 दिसम्बर, 2004)

डीडी फ्री डिश (DD Free Dish)-

  • डीडी फ्री डिश, 16 दिसम्बर, 2004 को लांच किया गया। 
  • डीडी फ्री डिश, प्रसार भारती के स्वामित्व में निःशुल्क उपग्रह टेलीविजन सेवा प्रदान करने वाली भारत की पहली उपग्रह सेवा है। 
  • डीडी फ्री डिश को पहले डीडी डायरेक्ट+ के नाम से भी जाना जाता था। 
  • अंडमान और निकोबार को छोड़कर इसके सिगनल पूरे भारत में एक रिसीवर प्रणाली से मिलते हैं। इस सेवा के ग्राहकों की संख्‍या 50 लाख से अधिक है। 

About Supriya Sahu.......

  • सुप्रिया साहू (IAS1991 बैच), एक वरिष्ठ भारतीय नौकरशाह हैं। 
  • सुप्रिया साहू, वर्तमान में दूरदर्शन की महानिदेशक है। 
  • 25 अक्टूबर 2016 को, उन्हें एशिया-प्रशांत प्रसारण संघ के नए उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया।
  • सुप्रिया साहू, तमिलनाडु के निलगिरी जिले में पर्यावरण की रक्षा करने में उनके अग्रणी काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने जिला में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए 'ऑपरेशन ब्लू माउंटेन'  नामक एक अभियान का नेतृत्व किया था। 
  • 24 जून 2003 को, नीलगिरि के लोग सुप्रिया साहू के नेतृत्व में 42,182 वृक्ष लगाए गए थे।
  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार उन्होंने वेल्लोर जिले के अतिरिक्त कलेक्टर और प्रबंध निदेशक, तमिलनाडु राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (टीएएनएसएसीएस) के रूप में भी सेवा की है।

सम्बंधित लिंक-
http://www.bbc.com/hindi/entertainment/story/2005/06/050618_book_gangadhar.shtml
http://www.jagran.com/kids-section/invention-of-television-was-done-by-john-logie-baird-10863491.html

Comments