विश्व मानवतावादी दिवस (World Humanitarian Day) - 19 अगस्त, 2017

Dear Aspirants,

World Humanitarian Day : 19 August

“If you can’t feed a hundred people, feed just one.”    

                                      ➤➤➤➤ Mother Teresa

विश्व मानवतावादी दिवस, मानवतावादी कर्मियों को पहचानने के लिए समर्पित है और जिन्होंने मानवीय उद्देश्यों के कारण दूसरों की सहायता हेतु अपने प्राण न्योछावर कर दिये।

  • 19 अगस्त, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व मानवतावादी दिवस’ (World Humanitarian Day) मनाया गया। 
  • इस वर्ष का विषय " नॉट अ टारगेट (Not A Target )"  रखा गया हैं| 
  • दिसम्बर 2008 में संयुक्त राष्ट्र ने 19 अगस्त को विश्व मानवता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था|
  • दरअसल 19 अगस्त, 2003 को ही बगदाद में संयुक्त राष्ट्र के हेडक्वार्टर पर आतंकवादी हमले में 22 लोग मारे गए थे जिनमें एक समाज सेवक सरगिओ विएरा डी मेलो (Sergio Vieira de Mello) भी शामिल थे, विश्व मानवता दिवस उन सभी लोगों को एक श्रद्धाजंलि थी जिन्होंने अपना जीवन मानवता की राह पर चलते हुए विश्व को समर्पित कर दिया|
  • भारत में भी मानवता के कई ऐसे प्रतीक हैं जिन पर हमें गर्व है जैसे महात्मा गांधी, मदर टेरसा आदि. लेकिन आज भारत में भी मानवता का कत्ल होता दिख रहा है|
  • विश्व मानवीय दिवस को 19 अगस्त 2009 को पहली बार याद किया गया।
  • 2006 में विएरा डे मेल्लो परिवार और करीबी दोस्तों के एक समूह ने सर्जियो विएरा डी मेलो फाउंडेशन की स्थापना की जो कि समुदायों के बीच संवाद को प्रोत्साहित करने और मानवतावादी संकटों के पीड़ितों की दुर्दशा से मुक्त रहने के अपने अधूरे मिशन को जारी रखने के लिए समर्पित है।

अभी तक मनाये गए "विश्व मानवतावादी दिवस" का विषय.......

  • Theme of World Humanitarian Day(WHD) 2010- “We are Humanitarian Workers"
  • Theme of World Humanitarian Day(WHD) 2011- "People Helping People"
  • Theme of World Humanitarian Day(WHD) 2012- "I was Here"
  • Theme of World Humanitarian Day(WHD) 2013- "The World Needs More...."
  • Theme of World Humanitarian Day(WHD) 2014- "More People than Ever Need Help"
  • Theme of World Humanitarian Day(WHD) 2015- “Inspiring the World’s Humanity"
  • Theme of World Humanitarian Day(WHD) 2016- "One Humanity"
  • Theme of World Humanitarian Day(WHD) 2017- "Not a Target"
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें|
www.worldhumanitarianday.org
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments