Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

Current Affairs Notes : Ministers of Bihar Government and their Department (July 29, 2017)

Dear Readers,

बिहार सरकार के मंत्री और उनके विभाग (29 जुलाई 2017)

"प्रजा के सुख में ही राजा का सुख और प्रजा के हित में ही राजा को अपना हित समझना चाहिये। आत्मप्रियता में राजा का हित नहीं है, प्रजा की प्रियता में ही राजा का हित है।"   —चाणक्य

⇞⇟⇞⇟⇞⇟⇞⇟⇞⇟⇞⇟⇞⇟⇞⇟⇞⇟⇞⇟⇞⇟⇞⇟⇞⇟⇞⇟⇞⇟⇞⇟⇞

नीतीश कैबिनेट का पहला विस्तार 29 जुलाई 2017 को बिहार राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने राजभवन के राजेन्द्र मंडप सभागार में आयोजित समारोह में नयी सरकार के 26 विधायकों समेत 27 लोगों को पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलायी। इनमें जदयू के 14 विधायक और भाजपा के 12 विधायक शामिल हैं।  26वें सदस्य के रूप में शपथ लेनेवाले लोजपा नेता पशुपति कुमार पारस किसी सदन के सदस्य नहीं है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारुण रसीद मौजूद थे।
  • राज्य - बिहार 
  • राजधानी- पटना 
  • राज्यपाल- केशरी नाथ त्रिपाठी
  • मुख्यमंत्री- नितीश कुमार 
  • उप-मुख्यमंत्री- सुशील कुमार मोदी
नोट-
  1. राजग के घटक दल जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा दोनों को जगह नहीं मिली है।
  2. चार साल बाद बनी राजग सरकार के कैबिनेट में जदयू के 14 मंत्रियों में केवल दो नये चेहरे रमेश ऋषिदेव और दिनेश सिंह यादव दोनों नये चेहरे हैं|
  3. मंत्रिमंडल में सबसे युवा मंत्री राणा रणधीर सिंह, जबकि सबसे वरिष्ठ मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव हैं। 
  4. इकलौती महिला मंत्री मंजू वर्मा, जबकि अल्पसंख्यक समाज से खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद को मंत्री बनाया गया है। 

             मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

  • मंत्रियों के विभाग (जदयू कोटे के मंत्री)

  1. नीतीश कुमार- गृह, सामान्य प्रशासन, निगरानी विभाग,कैबिनेट सचिवालय, निर्वाचन, सूचना जनसंपर्क, विधि।|
  2. विजेंद्र यादव- ऊर्जा, उत्पाद व मद्य निषेध विभाग
  3. राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह- जल संसाधन, योजना एवं विकास 
  4. श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य 
  5. जय कुमार सिंह- उद्योग व विज्ञान प्रावैधिकी 
  6. कृष्ण नंदन वर्मा- शिक्षा विभाग
  7. महेश्वर हजारी- भवन निर्माण विभाग
  8. शैलेश कुमार- ग्रामीण कार्य विभाग
  9. मंजू वर्मा- समाज कल्याण विभाग
  10. संतोष कुमार निराला : परिवहन विभाग 
  11. खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद : अल्पसंख्यक कल्याण, गन्ना उद्योग  
  12. मदन सहनी : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण 
  13. कपिलदेव कामत : पंचायती राज
  14. दिनेश चन्द्र यादव : लघु सिंचाई, आपादा प्रबंधन
  15. रमेश ऋषिदेव : अनुसूचित-जनजाति कल्याण
  • भाजपा कोटे के मंत्री

  1. सुशील कुमार मोदी- उप मुख्यमंत्री, वित्त, वाणिज्य कर, वन एवं पर्यावरण व आईटी
  2. प्रेम कुमार- कृषि विभाग
  3. नंदकिशोर यादव- पथ निर्माण विभाग
  4. प्रमोद कुमार- पर्यटन विभाग 
  5. राम नारायण मंडल- राजस्व व भूमि सुधार 
  6. विनोद नारायण झा- पीएचईडी महकमा  
  7. सुरेश शर्मा- नगर विकास एवं आवास 
  8. मंगल पाण्डेय- स्वास्थ्य विभाग
  9. विजय सिन्हा- श्रम संसाधन विभाग
  10. राणा रंधीर- सहकारिता विभाग
  11. विनोद सिंह- खान व भूतत्व विभाग
  12. कृष्ण कुमार ऋषि- कला संस्कृति विभाग
  13. बृज किशोर बिंद – पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग
  • लोजपा कोटे के मंत्री

  1. पशुपति पारस- पशु एवं मत्स्य पालन 

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥



















Post a Comment

0 Comments