आज का इतिहास (Today's History) : भारत एवं विश्व के इतिहास में 17 जुलाई से जुड़ी प्रमुख घटनाएं

Dear Readers,

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 जुलाई की प्रमुख घटनाएं (Today's History)

ННННННННННННННННННННННННННН

प्रेरणादायक संवाद (Motivational Dialogues)....
   "मैं उठना चाहता हूं, दौड़ना चाहता हूं, गिरना भी चाहता हूं  बस रुकना नहीं चाहता"

__________________________________

भारत एवं विश्व इतिहास में आज के दिन कौन कौन सी घटनाएं घटी थी और भारत एवं विश्व के इतिहास में 17  जुलाई की कई महत्वपूर्ण घटनाएं जो इस प्रकार है।
  • 17 जुलाई की अन्य महत्वपुर्ण घटना....... 

  1. 1429- डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी की गई|
  2. 1453- कैस्टिलियन के पहले युद्व में फ्रांसीसी सेनाओं ने इंग्लैंड को पराजित किया।
  3. 1489- निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया।
  4. 1549- बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित कर दिया गया|
  5. 1712- इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्वविराम संधि पर हस्ताक्षर किया| 
  6. 1850– हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया|
  7. 1893– इंग्लैंड के आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने|
  8. 1898- स्पेन, अमेरिका युद्व, स्पेनी सेना ने क्यूबा के सेंटियागो क्षेत्र में अमेरिका के समक्ष आत्मर्समपण किया।
  9. 1906– क्लेमेंट आर्मंड फैलिएरेस फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए|
  10. 1917- जॉर्ज पंचम ने परिवार को उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया, इससे पहले यह शाही परिवर जर्मनी शाही घराने 'साक्से कोबुर्ग एंड गोथा' के नाम से जाना जाता था|
  11. 19।9- यूरोपीय देश फिनलैंड में संविधान को स्वीकृति प्रदान की गई। 
  12. 1929- सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए|
  13. 1948- भारत में महिलाओं को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने के योग्य माना गया। 
  14. 1950- भारत की पहली यात्री विमान दुर्घटना पंजाब के पठानकोट शहर के पास हुई। 
  15. 1974- लंदन टॉवर में हुए बम धमाके से 41 लोग घायल हो गए|
  16. 1976– 21वें माडर्न ओलंपिक खेलों का आयोजन मांट्रियाल में शुरू हुआ।
  17. 1980 – जेंको सुजुकी जापान के प्रधानमंत्री बने|
  18. 1981– इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में अल-फतह मुख्यालय को नष्ट किया|
  19. 1994- धूमकेतू शुमेकर लेवी-9 का पहला टुकड़ा बृहस्पति से टकराया। 
  20. 1995– फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया|
  21. 2002- रूस की स्वेतलाना फीफाप्रोवा ने पोल वाल्ट स्पर्द्धा में नया यूरोपीय रिकार्ड क़ायम किया।
  22. 2003- उत्तर पूर्व कांगो के दुनिया शहर में जातीय हिंसा में 54 लोग मारे गये।     
  23. 2006- कैप कनैवरल (फ़्लोरिडा) के स्पेस सेंटर में अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर डिस्कवरी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर सकुशल उतरा। 
  24. 2008- अफ़ग़ानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों व हेलीकॉप्टरों से हमला किया। 
  • 17 जुलाई को जन्में व्यक्ति..........

  1. 1923- बेगम आबिदा अहमद, भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद की पत्नी।
  2. 1943- फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक|
  • 17  जुलाई को हुए निधन व्यक्ति........

  1. 1790- एडम स्मिथ, प्रसिद्ध स्कॉटिश नीतिवेत्ता, दार्शनिक और राजनैतिक अर्थशास्त्री थे।
  2. 1928- अलेक्जेन्डर मडीमैन, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, गवर्नर जनरल की गृह विभाग की समिति के सदस्य।     
  3. 1972- इंदुलाल याज्ञिक, गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और 'ऑल इंडिया किसान सभा' के नेता।     
  4. 1992- कानन देवी, भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता।
  5. 2005- आई. जी. पटेल, भारतीय रिज़र्व बैंक के चौदहवें गवर्नर।     
  6. 2013- बरुन डे, प्रसिद्ध इतिहासकार    
  • 17 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव..........

  1. ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 17 जुलाई वर्ष का 198वाँ (लीप वर्ष में 199वाँ) दिन है।
  2. विश्व इमोजी दिवस

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

Comments