Daily Current Affairs Adda Spacial : United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) और भारतीय विरासत स्थल सूची

Daily Current Affairs Adda Spacial : United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन)


नमस्कार! हिंदी बेबसाइट 'डेली करंट अफेयर्स अड्डा' पर आपका स्वागत है|
************************

  • यूनेस्को (UNESCO) 'संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization)' का संक्षिप्त रूप है।
  • संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का गठन 16 नवम्बर 1945 को हुआ था। इसका उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है|
  • इसका मुख्यालय पैरिस, फ्रांस में स्थित है।
  • यूनेस्को के 195 सदस्य देश हैं और 7 सहयोगी सदस्य देश और 2 पर्यवेक्षक सदस्य देश हैं।
  • वर्तमान में यूनेस्को के महानिदेशक आयरीना बोकोवा (बुल्गारिया) हैं और प्रथम महानिदेशक डॉ.जूलियन हक्सले (U.K) थे|
  • भारत 4 नवम्बर 1946 से यूनेस्को का सदस्य देश है। 
  • विश्व के सांस्कृतिक-ऐतिहासिक स्थलों को विरासतों के रूप में संरक्षित रखने के लिए यूनेस्को द्वारा प्रति वर्ष 18 अप्रैल को 'विश्व विरासत दिवस' भी मनाया जाता है।
  • वर्तमान में भारत के कुल 35 स्थल विश्व धरोहर सूची में शामिल हो चुके हैं, जिनमें से 27 को सांस्कृतिक श्रेणी जबकि 7 को प्राकृतिक और 1 को मिश्रितश्रेणी में स्थान प्राप्त हुआ है।

UNESCO WORLD HERITAGE SITES IN INDIA :-

A. NATURAL WORLD HERITAGE SITES IN INDIA

  1. ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान(2014):- महान हिमालयी राष्ट्रीय उद्यान (जीएचएनपी) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में है।
  2. पश्चिम घाट(2012):- भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पर्वत शृंखला को पश्चिमी घाट या सह्याद्रि कहते हैं। दक्‍कनी पठार के पश्चिमी किनारे के साथ-साथ यह पर्वतीय शृंखला उत्‍तर से दक्षिण की तरफ 1600 किलोमीटर लम्‍बी है। 2012 में यूनेस्को ने पश्चिमी घाट क्षेत्र के 39 स्‍थानों को विश्व धरोहर स्‍थल घोषित किया है।
  3. फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान(2005):- फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान, भारत का एक राष्ट्रीय उद्यान है जो उत्तराखण्ड के हिमालयी क्षेत्र में स्थित है। 
  4. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान(1985):- यह एक सिघं वाले गैंडा के प्रसिद्ध हैं, यह गोलाघाट, नागांव जिला, असम में स्थित हैं|
  5. मानस वन्य जीव अभयारण्य(1985):- यह उद्यान भारत के असम राज्य में स्थित हैं|
  6. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान(1985):- इसका अन्य नाम केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान और भरतपुर पंक्षी उद्यान भी हैं| यह भारत के राजस्थान राज्य के भरतपुर जिले में हैं|
  7. सुन्दरवन राष्ट्रीय उद्यान(1984):- यह भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित हैं|
  8. नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान(1982):- नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान भारत के उत्तराखण्ड राज्य में नन्दा देवी पर्वत के आस-पास का इलाका है
नोट- फूलों की घाटी का उद्यान(87.5 किमी2) और नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान (630.00 किमी2) दोनों एक ही हैं |चूँकि नंदा देवी का क्षेत्रफल बढाया गया|

B. CULTURAL WORLD HERITAGE SITES IN INDIA

  1. नालंदा विश्वविद्यालय (जुलाई 2016):- नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेषों की खोज अलेक्जेंडर कनिंघम ने की थी। गुप्तकालीन सम्राट कुमारगुप्त प्रथम ने 415-454 ई.पू. नालन्दा विश्‍वविद्यालय की स्थापना की थी।   यह दुनिया का पहला आवासीय विश्वविद्यालय था, जिसमें दुनिया भर से लगभग 10 हजार छात्र रहकर शिक्षा लेते थे। यह विश्वविद्यालय 13वीं शताब्दी तक बना रहा लेकिन तुर्क आक्रमणकारी बख्तियार खिलजी ने इस विश्वविद्यालय को जला डाला।
  2. कैपिटल कांपलेक्स (जुलाई 2016):- ली कार्बूजिए की डिजाइन कैपिटल कांपलेक्स
  3. रानी की वाव (जून 2014):- भारत के गुजरात राज्य के पाटण में स्थित प्रसिद्ध बावड़ी (सीढ़ीदार कुआँ) है। पाटण को पहले 'अन्हिलपुर' के नाम से जाना जाता था, जो गुजरात की पूर्व राजधानी थी। रानी की वाव, 1063 में सोलंकी शासन के राजा भीमदेव प्रथम की याद में उनकी पत्नी रानी उदयामति ने बनवाया था।
  4. चित्तौड़गढ़ किला(2013):-सिसौदिया वंश के महान संस्थापक बप्पा रावल ने 8वीं शताब्दी के मध्य में अंतिम सोलंकी राजकुमारी से विवाह करने पर चित्तौढ़ को दहेज के एक भाग के रूप में प्राप्त किया था।
  5. कुम्भलगढ़ का किला(2013):- यह किला राजस्थान के राजसमन्द जिले में स्थित है। इस दुर्ग का निर्माण महाराणा कुम्भा ने कराया था। इस किले को 'अजेयगढ' कहा जाता था क्योंकि इस किले पर विजय प्राप्त करना दुष्कर कार्य था। इसके चारों ओर एक बडी दीवार बनी हुई है जो चीन की दीवार के बाद दूसरी सबसे बडी दीवार है। 
  6. आमेर का किला(2013):- राजस्थान के उपनगर आमेर में जयपुर शहर से 11 किलोमीटर दूर स्थित है। आमेर दुर्ग का निर्माण राजा मान सिंह-प्रथम ने करवाया था। 
  7. सोनार किला(2013):- जैसलमेर का गौरवशाली दुर्ग त्रिभुजाकार पहाड़ी पर स्थित हैं। यह क़िला और इसमें स्थित सैंकड़ों अवासीय भवन पीले पत्थरों से बने हुए हैं और सूर्य की रोशनी में स्वर्णिम आभा बिखेरते हैं इसलिए इसे सोनार क़िला के नाम से पुकारा जाता है।
  8. रणथम्भौर का किला(2013):- ज्यादातर इतिहासकार इस दुर्ग का निर्माण चौहान राजा रणथंबन देव द्वारा 944 में निर्मित मानते है|
  9. गगरोन किला(2013):- गागरोन दुर्ग, राजस्थान के झालावाड़ जिले में स्थित है। 
  10. जयपुर का जंतर-मंतर(2010):- जयपुर का जन्तर मन्तर सवाई जयसिंह द्वारा १७२४ से 1734 के बीच निर्मित एक खगोलीय वेधशाला है।
  11. कलका-शिमला रेलवे(2008):- 1903 में अंग्रेजों द्वारा कालका-शिमला रेल सेक्शन बनाया गया था। रेल विभाग ने 7 नवम्बर 2003 को धूमधाम से शताब्दी समारोह भी मनाया था, जिसमे पूर्व रेलमंत्री नितीश कुमार ने हिस्सा लिया था।
  12. लाल किला(2007):- लाल किला, पुरानी दिल्ली के इलाके में स्थित, एक ऐतिहासिक मुग़ल-कालीन किला है। लाल रेत-पत्थर से निर्मित इस किले को पाँचवे मुग़ल बाद्शाह शाहजहाँ ने बनवाया था।
  13. नीलगिरी माउंटेन रेलवे(2005):- नीलगिरि पर्वतीय रेल, भारत के राज्य तमिलनाडु में स्थित एक रेल प्रणाली है, जिसे 1908 में ब्रिटिश राज के दौरान बनाया गया था। शुरूआत में इसका संचालन मद्रास रेलवे द्वारा किया जाता था।
  14. छत्रपति शिवाजी टर्मिनल(2004):- छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, पूर्व में जिसे विक्टोरिया टर्मिनस कहा जाता था| इस स्टेशन की अभिकल्पना फ्रेडरिक विलियम स्टीवन्स, वास्तु सलाहकार ने की थी। स्टीवन ने नक्शाकार एक्सल हर्मन द्वारा खींचे गये इसके एक जल-रंगीय चित्र के निर्माण हेतु अपना दलाली शुल्क रूप लिया था।
  15. गंगई कोड़ा चोलपुरम मंदिर(2004):-इस मंदिर में दक्षिण भारत की सबसे विशाल शिवलिंग स्‍थापित है। यह मंदिर तमिलनाडु के तंजावुर में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण राजराजा के पुत्र राजेन्‍द्र चोल ने 11वीं शताब्‍दी में करवाया था। गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में विशाल शिवलिंग स्‍थापित है। यह शिवलिंग दक्षिण भारत की सबसे विशाल शिवलिंग है। यह शिवलिंग लगभग चार मीटर ऊंची है।
  16. एरावतेश्वर मंदिर(2004):- ऐरावतेश्वर मंदिर, जो दक्षिणी भारत के तमिलनाड़ु राज्य में कुंभकोणम के पास दारासुरम में स्थित है। 12वीं सदी में राजराजा चोल द्वितीय द्वारा निर्मित हैं|
  17. भीमबेटका की गुफाएँ(2003):- भीमबेटका गुफ़ाएँ, भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त के रायसेन ज़िले में स्थित है। गुफ़ाएँ चारों तरफ़ से विंध्य पर्वतमालाओं से घिरी हुईं हैं, जिनका संबंध 'नव पाषाण काल' से है।
  18. महाबोधि मंदिर(2002):- महाबोधि विहार या महाबोधि मन्दिर, बोध गया स्थित प्रसिद्ध बौद्ध विहार है।
  19. दार्जिलिंग हिमालयन रेल(1999):- इसे "टॉय ट्रेन" के नाम से भी जाना जाता है भारत के राज्य पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच चलने वाली एक छोटी लाइन की रेलवे प्रणाली है। इसका निर्माण 1879 और 1881 के बीच किया गया था और इसकी कुल लंबाई 78 किलोमीटर (48 मील) है।
  20. हुमायूँ का मकबरा(1993):- हुमायूँ का मकबरा, नई दिल्ली के दीनापनाह अर्थात् पुराने किले के निकट निज़ामुद्दीन पूर्व क्षेत्र में मथुरा मार्ग के निकट स्थित है।
  21. कुतुब मीनार(1993):- कुतुब मीनार भारत में दक्षिण दिल्ली शहर के महरौली भाग में स्थित, ईंट से बनी विश्व की सबसे ऊँची मीनार है।
  22. सांची का बौद्ध स्मारक(1989):- सांची भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिले, में बेतवा नदी के तट स्थित एक छोटा सा गांव है।
  23. एलिफेंटा की गुफाए(1987):- यह भारत के महराष्ट्र राज्य में स्थित हैं|
  24. पट्टादकल के स्मारक समूह(1987):- यह भारत के कर्नाटक राज्य के बागलकोट जिले के मालाप्रभा नदी के तट पर स्थित हैं|
  25. वृहदेश्वर मंदिर तंजावुर(1987):- बृहदेश्वर अथवा बृहदीश्वर मन्दिर तमिलनाडु के तंजौर में स्थित एक हिंदू मंदिर है जो 11वीं सदी के आरम्भ में बनाया गया था। इसे तमिल भाषा में बृहदीश्वर के नाम से जाना जाता है।
  26. पुराने गोवा के चर्च(1986):- यह भारत के गोवा में स्थित हैं|
  27. खजुराहों मंदिर(1986):- इसे 950-1050 के बीच चंदेल राजवंश ने बनवाया था| यह भारत के मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में स्थित  हैं|
  28. फतेहपुर सीकरी(1986):- इस शहर की स्थापना 1569 में मुग़ल शासक अकबर ने की थी और यह 1571 से 1585 तक मुग़ल साम्राज्य की राजधानी रही हैं| यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा जिले में हैं|
  29. हम्पी स्मारक समूह(1986):- इसकी स्थापना हरिहर और बुक्काराय ने की थी और यह 1343-1565 के बीच में विजयनगर साम्राज की राजधानी थी| और यहीं पर विरुपक्षा मंदिर भी हैं| यह भारत के कर्नाटक राज्य के बेल्लारी जिले में हैं|
  30. कोणार्क का सूर्यमंदिर(1984):- इसे 'काला पैगोडा' भी कहा जाता हैं यह कोणार्क, ओडिशा में स्थित हैं|
  31. महाबलीपुरम का स्मारक समूह(1984):- इसे 'लैंड ऑफ़ सेवेन पैगोडा' के नाम से भी जाना जाता हैं यह बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट, कांचीपुरम, तमिलनाडु में स्थित हैं|
  32. आगरा का किला(1983):- यह आगरा, उत्तर प्रदेश में स्थित हैं|
  33. एलोरा की गुफाएँ(1983):- इसमें कुल 34 गुफ़ाए हैं जिसमे बौद्ध(1-12), हिन्दू(13-29) और जैन(30-34) हैं, यह औरंगाबाद, महाराष्ट्र में स्थित हैं|
  34. ताजमहल(1983):- ताजमहल को 1631 में शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज की याद में यमुना नदी के किनारे आगरा,उत्तर प्रदेश में बनवाया था|
  35. अजंता की गुफाएँ(1983):- यह चट्टानों को काटकर बनाया गया बौद्ध गुफ़ा मंदिर हैं, यह औरंगाबाद, महाराष्ट्र में स्थित हैं| 
  36. चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान(2004):- चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क में अनेकों स्मारक स्थित है जिनमे से 38 स्मारकों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के दायरे में लिया गया हैं।
नोट:- 
  • राजस्थान का किला समूह (गगरोन किला, रणथम्भौर किला, आमेर किला, चित्तौड़गढ़ किला, कुम्भलगढ़ किला और सोनार किला (जैसलमेर किला)हैं| 
  • कुतुब मीनार और हुमायूँ का मकबरा सम्मलित रूप में 
  • दार्जिलिंग हिमालयन रेल(1999),नीलगिरी माउंटेन रेलवे(2005) और कलका-शिमला रेलवे(2008)को सम्मलित रूप में भारत का पर्वतीय रेल कहा जाता हैं|
  • गंगई कोड़ा चोलपुरम मंदिर(2004), एरावतेश्वर मंदिर(2004) और
    वृहदेश्वर मंदिर तंजावुर(1987)को सम्मलित रूप में महान चोल मंदिर हैं|

C.MIXED WORD HERITAGE SITES IN INDIA

  1. खांग्चेंदजोंगा (Khangchendzonga)राष्ट्रीय अभ्यारण्य(2016):- सिक्किम का राष्ट्रीय अभ्यारण्य विश्व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी खांग्चेंदजोंगा (Khangchendzonga) पर स्थित है।
     
*********************

Daily Current Affairs Adda (Dcaadda2020) Page   

Join us Facebook page


कृपया त्रुटि बताएँ !!!

Comments