Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

ADR की रिपोर्ट: पॉलिटिकल पार्टियों की इनकम 11,367 करोड़, जिसमे 69% अज्ञात स्रोतों से!



ADR की रिपोर्ट: पॉलिटिकल पार्टियों की इनकम 11,367 करोड़, जिसमे 69% अज्ञात स्रोतों से!


2004-05 से 2014-15 के बीच पॉलिटिकल पार्टियों की इनकम 11, 367.34 करोड़ रुपए रही।

 इसमें से 7,833 करोड़ रु. फंडिंग अज्ञात स्रोतों से हुई।
 एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के मुताबिक,
अज्ञात स्रोतों से नेशनल और रीजनल पॉलिटिकल पार्टियों को मिला फंड उनकी टोटल इनकम का 69% है।
ज्ञात स्रोतों से कमाई केवल 16 फीसदी :-
 – ADR की रिपोर्ट के मुताबिक 2004-05 से 2014-15 के बीच नेशनल और रीजनल पार्टियों को 11,367.34 करोड़ रुपए की इनकम हुई।
 – “पॉलिटिकल पार्टियों को ज्ञात स्रोतों से हुई कमाई का आंकड़ा इस अवधि में 1,835.63, जो कि टोटल इनकम का महज 16% है।”
 – “अन्य ज्ञात स्रोतों से 11 साल के दौरान पॉलिटिकल पार्टियों को 1,698.73 करोड़ रुपए मिले, जो कि टोटल इनकम का 15% है।”

https://dcaadda2020.blogspot.in/2017/01/9-jan-2017.html


 – आपको बता दे कि ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, “इन 11 सालों में कांग्रेस की टोटल फंडिंग का 3,323.39 करोड़ रुपए यानी 83% अज्ञात स्रोतों से मिला है।”
 – “इस अवधि में बीजेपी की टोटल फंडिंग का 65% यानी 2,125.91 करोड़ रु. अज्ञात स्रोतों से मिला है।”
 – “रीजनल पार्टियों में सपा की टोटल इनकम का 94% यानी 766.27 करोड़ रु. अज्ञात स्रोतों से आया है। शिरोमणि अकाली दल में ये आंकड़ा 86% यानी करीब 88 करोड़ रुपए है।”
 – “11 साल के दौरान सबसे ज्यादा फंडिंग कांग्रेस को हुई, जो कि 3,982.09 करोड़ रु. है। वहीं, बीजेपी को इस अवधि में बीजेपी को 3272 करोड़ रुपए की फंडिंग हुई।”
अज्ञात स्रोतों से रीजनल पार्टियों की फंडिंग 652% बढ़ी :-
 – ADR की रिपोर्ट बताती है कि 11 साल के दौरान नेशनल पार्टियों को अज्ञात स्रोतों से होने वाली फंडिंग में 313% का इजाफा हुआ है।
2004-05 में ये 274.13 करोड़ रुपए थी,जो कि 2014-15 के दौरान 1130.92 करोड़ रु. तक पहुंच गई।
– “रीजनल पार्टियों को अज्ञात स्रोतों से होने वाली फंडिंग में 11 साल में 652% का इजाफा हुआ है। 2004-05 में ये 37.39 करोड़ रुपए थी, जो 2014-15 में 281 करोड़ तक पहुंच गई।”
2000 गुना से ज्यादा बढ़ी बीएसपी की कमाई :-  
– रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसपी अकेली ऐसी पार्टी है, जो कि इन 11 सालों के दौरान यही डिक्लेयर करती आई है कि उसे 20,000 रुपए से ऊपर एक भी डोनेशन नहीं मिली।
 – “इन 11 सालों में बीएसपी की फंडिंग 2057 गुना बढ़ी है। 2004-05 में बीएसपी की फंडिंग 5.19 करोड़ थी, जो कि 2014-15 तक 111.96 करोड़ तक पहुंच गई।”
 – “इस अवधि में रीजनल पार्टियों को 2089.04 करोड़ रुपए का डोनेशन मिला। इनमें एसपी 8.19 करोड़ के साथ नंबर एक पर है। दूसरे नंबर पर डीएमके है, जिसे 203 करोड़ रुपए मिले। वहीं 11 साल के दौरान 165 करोड़ रुपए पाने वाली एआईएडीएमके इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।”


https://dcaadda2020.blogspot.in/2017/01/9-jan-2017.html

Post a Comment

0 Comments