त्रिपुरा : बिप्लब कुमार देब (Bipal Kumar Deb) बने त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री

Dear Readers,
अगरतला के असम राइफल्स मैदान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब कुमार देब ने त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके अलावा जिष्णु देव वर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

  1. मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, उपमुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा (बीजेपी के जनजाति मोर्चा के प्रदेश संयोजक) के अलावा रतनलाल नाथ, नरेंद्र चंद्र देब बर्मा (आदिवासी संगठन IPFT के अध्यक्ष), सुदीप रॉय बर्मन, प्रांजित सिंह रॉय, मनोज कांति देब, संताना चकमा, मेवाड़ कुमार जमातिया का नाम शामिल है।
  2. शपथ समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवानी और मुरली मनोहर जोशी के अलवा पूर्वोत्तर क्षेत्र में भाजपा शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व सीएम माणिक सरकार भी मंच पर मौजूद रहे।   
  3. संताना चकमा, बिप्लब देब मंत्रीमंडल में इकलौती महिला मंत्री हैं। त्रिपुरा में चकमा जनजाति के करीब दो लाख वोटर हैं।  
  4. गौरतलब है कि राज्य की 60 में से जनजाति समुदाय के लिए आरक्षित 20 सीटों में बीजेपी गठबंधन को 18 पर जीत हाथ लगी है। पूर्वोत्तर राज्य में भाजपा गठबंधन को 60 में से 43 सीटें मिली हैं।
बिप्लब कुमार देब के बारें में.....
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले बिप्लब कुमार देब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हैं। वो पश्चिम त्रिपुरा की बनमालीपुर सीट विधायक चुने गए। 
  1. बिप्लब देब का जन्म 25 नवम्बर, 1969 को त्रिपुरा के राजधर नगर गाँव में हुआ था, जो कि वर्तमान में गोमती जिले के अन्तर्गत आता है। इनके अभिभावक बांग्लादेश के कचुय़ा उपज़िला से हैं।
  2. त्रिपुरा यूनिवर्सिटी से 1999 में ग्रेजुएट किया। उन्होंने हलफनामे में अपनी कुल प्रॉपर्टी 5.85 करोड़ बताई है।
  3. भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें 2015 में राज्य में महासंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक के तौर पर त्रिपुरा भेजा। 
  4. फरवरी 2016 में उन्हें त्रिपुरा का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
  5. 8 अगस्त, 2017 को देब ने सुदीप रॉय बर्मन के नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधायकों को भारतीय जनता पार्टी में लाने में मदद की।
  6. 2018 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में बिप्लब कुमार देब ने बनमालीपुर विधानसभा क्षेत्र में माकपा के अमल चक्रवर्ती को 9549 वोट के अंतर से पराजित किया।
  7. बिप्लब देब की पत्नी नीति देब भारतीय स्टेट बैंक में अधिकारी हैं, उनके दो बच्चे हैं जिसमे एक बेटा तथा एक बेटी है।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें। 

Comments