WEF : India is ranked 30th in the Global Manufacturing Index; Japan tops the list

Dear Readers,
विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) के वैश्विक विनिर्माण सूचकांक में भारत को 30वें स्थान पर रखा गया है। इस सूची में भारत चीन से पीछे है। चीन पांचवें स्थान पर है। 

  1. हालांकि, ब्रिक्स के अन्य सदस्य देशों ब्राजील, रूस और दक्षिण अफ्रीका की तुलना में भारत की रैंकिंग बेहतर है। 
  2. जापान में जेनेवा स्थित डब्ल्यूईएफ की पहली 'उत्पादन रिपोर्ट के भविष्य के लिए तैयारी' में उत्पादन का सबसे अच्छा ढांचा पाया गया है। उसके बाद शीर्ष 10 में दक्षिण कोरिया, जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड, चीन, चेक गणराज्य, अमेरिका, स्वीडन, ऑस्ट्रिया और आयरलैंड शामिल है।
  3. ब्रिक्स राष्ट्रों में इस सूचकांक में रूस 35वें, ब्राजील 41वें और दक्षिण अफ्रीका 45वें स्थान पर रहा है।  
  4. विनिर्माण क्षेत्र का देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 16 से 20 प्रतिशत योगदान है। 
  5. रिपोर्ट के लिए 100 देशों को चार समूहों में वर्गीकृत किया है - जिसमें अग्रणी (मजबूत वर्तमान आधार, भविष्य के लिए तत्परता के उच्च स्तर), उच्च क्षमता (सीमित वर्तमान आधार, भविष्य के लिए उच्च क्षमता), विरासत (भविष्य के लिए खतरे में मजबूत वर्तमान आधार) या वर्तमान (सीमित वर्तमान आधार, भविष्य के लिए तत्परता के निम्न स्तर) शामिल है।  
  6. भारत को इस सूची में हंगरी, मेक्सिको, फिलिपींस, रूस, थाइलैंड तथा तुर्की सहित अन्य देशों के साथ विरासत वाले वर्ग में रखा गया है। चीन अग्रणी देशों में शामिल है। जबकि ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शुरुआती स्तर वाले वर्ग में हैं।
  7. भारत के नीचे स्थित अन्य देशों में तुर्की, कनाडा, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग, मॉरीशस और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। 
  8. भारत से बेहतर स्थान सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, मलेशिया, मैक्सिको, रोमानिया, इज़राइल, नीदरलैंड, डेनमार्क, फिलीपींस और स्पेन का है।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments