Dear Aspirants,
फोटो सोशल मीडिया

नोबेल फिजिक्स पुरस्कार-2017, गुरुत्वीय तरंगों की खोज करने वाले वैज्ञानिकों को इस साल भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला है।

  • अमेरिका के बैरी सी.बैरिश, किप एस.थॉर्न और रेनर वीज तीनों वैज्ञानिकों को देने की घोषणा की गई है।
  • इन सभी को गुरत्‍वाकर्षणीय तरंगों की खोज के लिए सम्‍मानित किया जा रहा है। 
  • ये वही तरंगें हैं जिनके बारे में करीबन 100 साल पहले एल्‍बर्ट आइंस्‍टीन ने भाविष्‍यवाणी की थी।
  • स्टॉकहोम में नोबेल पुरस्कार कमेटी ने इस साल भौतिक विज्ञान के लिए विजेताओं के नाम की घोषणा की है।  
  • इस बार भौतिकी का नोबेल पुरस्कार तीन लोगों को संयुक्त रुप से दिया गया है। 
  • नोबेल पुरस्कार का पहला हिस्सा राइनर वीज को मिला है, वहीं दूसरा हिस्सा बैरी सी.बैरिश और किप. एस. थॉर्न के बीच बांटा गया है।  
  • भौतिकी का नोबेल पुरस्कार पाने वाले रेनर वीस (85 साल), मैसाचुसेट्स इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी में भौतिकि के प्रोफेसर हैं। वहीं किप थॉर्न (77 साल) और बैरी बेरिश (81 साल), दोनों ही केलिफोर्निया इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलाम्‍जी में फिजिक्स के प्रोफेसर हैं।
  • फिजिक्स का नोबेल प्राइज पाने वाले किप थोर्ने  थियोरेटिकल फिजिक्स के प्रोफेसर हैं। 
  • फरवरी 2016 में दुनिया उस वक्‍त हैरान रह गई थी जब वैज्ञानिकों के एक समूह ने घोषणा की थी कि उन्‍होंने गुरत्‍वाकर्षणीय तरंगों को रिकॉर्ड करने में कामयाबी हासिल कर ली है, ये तरंगे लाखों प्रकाश वर्ष दूर स्थित विशाल ब्‍लैक होल्‍स के टकराव के बाद निकलती दिखाई दीं। 
  • गौरतलब है कि आइंस्‍टीन ने 1916 में इन तरंगों के होने की बात सबसे पहले कही थी। 
  • आपको बता दें कि डॉक्‍टर वीस (85), डॉक्‍टर थॉर्न (77) और डॉक्‍टर बेरिश (81) ने मिलकर Laser Interferometer Gravitational-wave Observatory यानी LIGO की स्‍थापना की, इनके एक अन्‍य साथी रोन ड्रेवर का इसी साल देहांत हुआ था।
नोट-  
  • 2016 का भौतिकी में नोबल पुरस्कार तीन ब्रिटिश वैज्ञानिक को दिया गया था। डेविड थूल्स, डंकन हाल्डेन और माइकल कोस्टरलिट्ज।

नोबेल पुरस्‍कार 2017 की घोषणा..

  • दरअसल पिछले सालों तक नोबेल पुरस्‍कार जीतने वालों को 8 मिलियन स्‍वीडिश क्राउन मिलते थे। पर इस साल इसे बढ़ाकर 9 मिलियन स्‍वीडिश क्राउन (1.12 मिलियन यूएस डॉलर) कर दिया गया है। 
  • भारतीय रुपए में कन्‍वर्ट करें तो ये राशि 7 करोड़ रुपए से ऊपर पहुंचती है।
  • नोबेल फाउंडेशन के चेयरमैन कार्ल-हेनरिक हेलदिन ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा था, '2017 नोबेल पुरस्‍कारों की घोषणा से पहले, हम आप सभी को सूचित करना चहते हैं कि इस साल हमने प्राइज मनी को एक मिलियन स्‍वीडिश क्रोनर बढ़ाने का फैसला लिया है।'  
  • गौरतलब है कि समिति ने 2011 में प्राइज मनी को 10 मिलियन से घटाकर 8 मिलियन स्‍वीडिश क्रानर कर दिया था। 
सोर्स लिंक...
इसे भी पढ़े...
Nobel Physiology/Medicine Prize 2017
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।