Nobel peace prize 2017: Anti-nuclear weapons group ICAN wins award

Dear Aspirants,

गैरसरकारी संस्था (एनजीओ) 'इंटरनेशनल कैंपेन टू अबोलिश न्यूक्लियर वेपन' (आईसीएएन) को शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। 

  • एंटी न्यूक्लियर अभियान चलाने वाली संस्था आईसीएएन (ICAN) को 2017 का शांति के नोबेल पुरस्कार दुनिया में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के बाद भयावह परिस्थितियों से अवगत कराने के लिए उसके प्रयासों की वजह से दिया गया है।
  • विश्व में न्यूक्लियर हथियारों के खात्मे की अपील करने वाले आईसीएएन 100 से अधिक देशों में फैला हुआ है। 
  • नोबेल कमेटी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत न्यूक्लियर हथियारों पर बैन लगाए जाने के प्रयास में आईसीएएन ने अहम भूमिका निभाई है।  
  • नोबेल कमेटी के मुताबिक, एनजीओ का अगला उद्देश्य विश्व को न्यूक्लियर पावर से मुक्त करना है। 
  • इस साल शांति के नोबेल पुरस्कार की दौड़ में आईसीएएन के अलावा पोप फ्रैंसिस, ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ और सऊदी के ब्लॉगर रैफ बदावी भी शामिल थे।
भारत की स्थिति नोबेल शांति पुरस्कार में....
  1. नोबेल पुरस्कार मरणोपरांत नहीं दिए जाते हैं।
  2. नोबेल पुरस्कार विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार माना जाता है। 
  3. शांति के लिए दिए जाने वाला नोबेल पुरस्कार ओस्लो में जबकि अन्य पुरस्कार स्टॉकहोम में दिए जाते हैं।
  4. मदर टेरेसा को 1979 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला। मदर टेरेसा का जन्म अल्बानिया में हुआ था। 1928 में वह आयरलैंड की संस्था सिस्टर्स ऑफ लोरेटो में शामिल हुईं और मिशनरी बनकर 1929 में कोलकाता आ गईं। उन्होंने बेसहारा और बेघर लोगों की खूब मदद की। गरीब और बीमार लोगों की सेवा के लिए उन्होंने मिशनरीज ऑफ चैरिटी नाम की संस्था बनाई और कुष्ठ रोगियों, नशीले पदार्थों की लत के शिकार बने लोगों और दीन-दुखियों के लिए निर्मल हृदय नाम की संस्था बनाई। 
  5. कैलाश सत्यार्थी को 2014 में नोबल शांति पुरस्कार मिला। कैलाश सत्यार्थी कैलाश सत्यार्थी, भारतीय बाल अधिकार कार्यकर्ता और बाल श्रम के विरुद्ध पक्षधर हैं। उन्होंने 1980 में बचपन बाचाओ आंदोलन की स्थापना की, जिसके बाद विश्व भर के 144 देशों के 83 हजार से अधिक बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य किया।

परीक्षा उपयोगी तथ्य-      

2017 का नोबेल चिकित्सा पुरस्कार तीन अमेरिकियों-जेफरी सी. हॉल, माइकल रोसबाश और माइकल डब्ल्यू. यंग को प्रदान किया गया।
2017 भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रेनर वीस, बैरी सी. बारिश और किप एस. थॉर्न को लेजर इंटरफेरमीटर गुरुत्वाकर्षण-तरंग वेधशाला के लिए सम्मानित किया गया है।
2017 रसायन का नोबेल पुरस्कार स्विट्जरलैंड के जैक्स ड्यूबचित, अमेरिका के जोएचिम फ्रैंक और यूके के रिचर्ड हेंडरसन को प्रदान किया गया।
2017 साहित्य का नोबेल पुरस्कार के लिए जापानी मूल के ‌ब्रिटिश लेखक कजुओ इशिगुरो को चुना गया है।

Comments