FIFA U-17 World Cup : Everything About it

Dear Aspirants,

फुटबॉल के इतिहास में पहली बार भारत फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। 

  • फीफा अंडर-17 विश्व कप का 17वां संस्करण हैं, जो द्विवार्षिक आयोजित किया जाता हैं।
  • फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 का अधिकारिक मैस्कॉट (शुभंकर) 'खेलियो' का अनावरण 10 फरवरी, 2017 को किया गया है। 
  • फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में 17 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों के भाग लेते हैं।  
  • फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में 6 से 28 अक्तूबर तक होगा।
  • इस दौरान देश के 6 शहरों में टूर्नामेंट के कुल 52 मैच खेले जाएंगे। ये 6 शहर हैं नई दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी, मुंबई, कोच्ची और गोवा।  
  • अंतिम मैच 28 अक्टूबर, 2017 को कोलकाता में  विवेकानंद युवा भारती क्रिडांगन (साल्ट लेक स्टेडियम) में आयोजित किया जाएगा।
  • फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में 6 कन्फेडरेशन देशों (एशिया, यूरोप, अफ्रीका, ओसानिया, साउथ अमेरिका और कैरिबियन देश) की कुल 24 टीमें हिस्सा लेंगी। 
  • भारत का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर, 2017 को अमेरिका के साथ दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा।
  • इस टूर्नामेंट को पहले फीफा अंडर-16 वर्ल्ड चैंपियनशिप के रूप में जाना जाता था। 
  • 1991 से 2005 तक इसे फीफा अंडर 17 विश्व चैंपियनशिप कहा गया। 
  • 2007 से इसे फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप नाम दिया गया।
  • 5वीं बार एशिया में हो रहा है अंडर-17 विश्व कप का आयोजन- भारत से पहले चीन 1985, जापान 1993, दक्षिण कोरिया 2007 और संयुक्त अरब अमीरात 2013 में इसका आयोजन हुआ है।
  • भारत के अलावा नाइजर और न्यू कालेडोनिया भी इसमें पहली बार शामिल हो रहे हैं।
  • फीफा अंडर-17 का सबसे सफल देश नाइजीरिया है। नाइजीरिया ने इसे पांच बार जीतने के अलावा तीन बार उपविजेता होने का गौरव भी हासिल किया है।
  • पहला अंडर-16 साल 1985 में खेला गया था, नाइजीरियाई टीम ने विजय प्राप्त की थी।
  • फीफा अंडर-17 विश्व चैम्पियनशिप प्रतियोगिता, जो लायन सिटी कप से प्रेरित था, जिसे सिंगापुर की फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा 1977 में आयोजित किया गया था।  
  • लायन सिटी कप दुनिया की पहली अंडर -16 फुटबॉल टूर्नामेंट था।  
  • 1982 के लायन सिटी कप के बाद उस समय फीफा के तत्कालीन सचिव जनरल सैफ ब्लाटर की सिफारिश से फीफा अंडर -16 वर्ल्ड कप चैम्पियनशिप का निर्माण किया गया।
  • इस प्रतियोगिता में 1985 से 2015 तक कुल 79 देशों को भाग लेने का अवसर मिला है।
  • सबसे ज्यादा मैच ब्राजील (75), नाइजीरिया (63) और अर्जेंटीना (61) ने मैच खेले हैं।
  • 2005 तक 16 देश इसमें भाग लेते थे, इसके बाद से 24 देश इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
  • 1991 में पहली बार अंडर-17 फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला घाना और स्पेन के बीच हुआ था, जिसमें घाना ने जीत हासिल की थी।इसे इटली ने होस्ट किया था। हालांकि इससे पहले फीफा अंडर-16 के रुप में खेला जाता था।  
  • दरअसल पहली बार फीफा पुरुष वर्ल्डकप में सहायक महिला रेफरी होंगी। फुटबॉल की विश्व संचालन संस्था फीफा ने कहा कि पहली बार पुरुष टूर्नामेंट में महिला सहयोगी रैफरियों को शामिल किया जाएगा।  
  • टूर्नामेंट के लिए 7 महिला रेफरी और 70 पुरूष रेफरी का चुनाव किया गया है जो 52 मैचों में शामिल होंगे।

भारत (India)....

  1. अंडर-17 फुटबॉल विश्वकप के लिए भारत ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।
  2.  भारत अमेरिका, कोलंबिया और घाना के साथ ग्रुप ए में है।
  3. फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 का अधिकारिक शुभंकर का नाम 'खेलियो' है। 
  4. 'खेलियो' एक मलिन और चित्तीदार तेंदुआ है। यह मुख्य रूप से हिमालय क्षेत्रों और दक्षिण-पूर्व एशिया में पाया जाता है। इस प्रजाति के तेंदुए की कुल संख्या 10,000 से भी कम हैं।
  5. भारत का पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ छह अक्तूबर को खेला जाएगा।
  6. 19 दिसंबर, 2016 को, बैंक ऑफ बड़ौदा फीफा U-17 वर्ल्ड कप इंडिया 2017 के लिए राष्ट्रीय समर्थक के रूप में पहली भारतीय कंपनी बन गई।
  7. 27 मार्च, 2017 को मैच शेड्यूल और आधिकारिक स्लोगन ("फ़ॉकफॉफ़िक टेक्स ओवर") का अनावरण किया गया।
  8. आधिकारिक गीत "कर के दिखला दे गोल" है।
  9. टिकट की बिक्री वेबसाइट http://tickets.india2017wc.com/ पर की गई है।

भारतीय दल.....  

गोलकीपर धीरज सिंह, प्रभसुखन गिल, सन्नी धालीवाल।
डिफेंडर बोरिस सिंह , जीतेंद्र सिंह (उपकप्तान), अनवर अली , संजीव स्टालिन, हेंडरी एंटनी, नमित देशपांडे।
मिडफिल्डर्स सुरेश सिंह, निंदोइनगांबा मीतेई , अमरजीत सिंह कियाम (कप्तान), अभिजीत सरकार, कोमल तथाल लालेंगमाविया, जेकसन सिंह, नोंगदांबा नओरेम, राहुल कनोली प्रवीण, मोहम्मद शाहजहां।
फारवर्ड रहीम अली, अनिकेत जाधव। 

विजेताओं पर एक नजर​ वर्ष......    

  वर्ष      मेजबान देश          विजेता               उपविजेता
1985     चीन                    नाइजीरिया          प.जर्मनी
1987     कनाडा                 सोवियत संघ       नाइजीरिया
1989     स्कॉटलैंड             सऊदी अरब         स्कॉटलैंड
1991     इटली                  घाना                  स्पेन
1993     जापान                नाइजीरिया         घाना
1995     इक्वाडोर             घाना                  ब्राजील
1997     मिस्र                  ब्राजील                घाना
1999     न्यूजीलैंड            ब्राजील              आस्ट्रेलिया
2001     त्रिनिदाद-टोबैगो    फ्रांस               नाइजीरिया
2003     फिनलैंड              ब्राजील            स्पेन
2005     पेरू                    मैक्सिको         ब्राजील
2007     द. कोरिया          नाइजीरिया        स्पेन
2009     नाइजीरिया        स्विटजरलैंड       नाइजीरिया
2011     मैक्सिको           मैक्सिको           उरूग्वे
2013     यूएई                 नाइजीरिया        मैक्सिको
2015     चिली                नाइजीरिया        माली

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

Comments