Fortune's Most Powerful Women in Business outside the US list 2017

Dear Aspirants,

दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैगजीन फॉर्च्यून ने अमेरिका से बाहर की ताकतवर प्रमुख कारोबारी महिलाओं की सूची में दो भारतीय महिला, आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख चंदा कोचर (5वें नंबर) और एक्सिस बैंक की चेयरमैन शिखा शर्मा (21वें नंबर) को यूनाइटेड स्टेट्स के बाहर की सबसे शक्तिशाली बिजनेसवुमन में शामिल किया गया है। यह लिस्ट दिनांक 26 सितम्बर, 2017 को जारी की गई।

The Most Powerful Women in Business outside the US list...
  1. एना बोटिन (बानको सैनटैंडर समूह की कार्यकारी चेयरमैन) - स्पेन
  2. एम्मा वाम्स्ले (जीएसके की मुख्य कार्यकारी अधिकारी) - यू.के
  3. इसाबेल कोचर (एंजी की सीईओ) - फ्रांस
  4. दांग मिंगजु  (ग्री इलेक्ट्रिक उपकरण की अध्यक्ष) - चीन
  5. चंदा कोचर (आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक और सीईओ) - भारत

See Also Full List.....

Most Powerful Women in business outside the U.S

चंदा कोचर के बारें में....

  • चंदा कोचर 1984 से आईसीआईसीआई बैंक से जुड़ी हुई हैं।
  • 2001 में वह बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स से जुड़ीं और तब से विभिन्न सीढ़ियों को चढ़ती हुई 2009 में बैंक की सीईओ और एमडी बन गईं।
  • 55 वर्षीय चंदा कोचर ने जयपुर से अपनी प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद मुंबई में जयहिंद कॉलेज से स्नातक की डिग्री ली। 
  • चंदा कोचर, जमनालाल बजाज मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट से गोल्ड मैडलिस्ट रहीं। उन्होंने दो-दो विषयों में गोल्ड मेडलिस्ट हासिल की है।  
US Most Powerful Women in Business list......
  1. मैरी बैरा (जनरल मोटर्स की चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी) 
  2. इंदिरा नूयी  (पेप्सिको की चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी)
  3. मार्लिन ह्यूसन (लॉकहीड मार्टिन की चेयरमैन, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी)
  4. एबाइबेल जॉनसन (फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स की अध्यक्ष और सीईओ)
  5. शेरिल सैंडबर्ग (फेसबुक की सीओओ)
  6. गिनी रोमेटी (आईबीएम की अध्यक्ष, अध्यक्ष और सीईओ)
  7. मेग व्हिटमैन (एचपी की सीईओ)
  8. सफरा कैटज (को- सीईओ ओरेकल)
  9. फीबे नोवाकोविच (चेयरमैन और सीईओ जनरल डायनेमिक्स)
  10. रुथ पोराट (एसवीपी और सीएफओ गुगल, वर्णमाला) 

Full List

नोट:-

  • फॉर्च्यून पत्रिका का यह 17वां वर्ष है जब उसने अमेरिका से बाहर की कामकाजी महिलाओं की यह सूची जारी की है।
  • इस बार इस सूची में 50 वैश्विक कारोबारी महिलाएं शामिल हैं, जो 17 देशों का प्रतिनिधित्व करती हैं।
  • इस साल 11 नई शक्तिशाली महिलाओं ने दस्तक दी हैं। 
  • रैंकिंग को बनाने में चार मानकों को ध्यान में रखा जाता है। जिस कंपनी का नेतृत्व महिला के हाथ में है, उसका आकार और वैश्विक अर्थव्यवस्था में उस महिला का कितना महत्व है, बिजनेस का नेतृत्व कैसे करती हैं, महिला का कॅरियर किस हद तक कंपनी को आगे ले जा रहा है और महिला ने सामाजिक और सांस्कृतिक दायरे को किस तरह प्रभावित किया है।

External link......

http://economictimes.indiatimes.com/news/company/corporate-trends/indra-nooyi-chanda-kochhar-shikha-sharma-on-fortune-most-powerful-business-women-list/articleshow/60839507.cms
http://www.livemint.com/Companies/CEEp6fUUiTjZoLg0Cd9pTM/Nooyi-Kochhar-Shikha-on-Fortunes-most-powerful-women-in-b.html 

Comments