Recall & Recap : Current Affairs Revision-2017
1. किस देश के बेस जम्पर ने सफलतापूर्वक दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से दुनिया की पहली छलांग पूरी की?
- एक चीनी बेस जम्पर ने सफलतापूर्वक दुनिया के दक्षिण पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से दुनिया की पहली छलांग पूरी की है। 29 वर्षीय एडम ने नए खुले बेईपंजिएंग ब्रिज जोकि 565 मीटर ऊँचा है से यह छलांग पूरी की है।
- कन्याकुमारी स्थित विवेकानन्द केन्द्र के मुख्यालय परिसर विवेकानन्दपुरम् में “रामायण दर्शनम् और भारतमाता मंदिर” बनकर तैयार है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानन्दजी की जयन्ती पर 12 जनवरी को किया गया।
- भारतीय लंबी काली मिर्च में कैंसर से मुकाबले का गुण पाया गया है। जल्द ही इसका इस्तेमाल नई दवा में किया जाएगा जिससे कैंसर का उपचार किया जा सकता है। अमेरिकी शोधकर्ताओं के अनुसार, लंबी काली मिर्च की पैदावार मुख्य रूप से दक्षिण भारत में की जाती है। इस काली मिर्च में पाइपरलांगमाइन (पीएल) नामक रासायनिक तत्व पाया जाता है। इसमें हमारे शरीर में एक खास एंजाइम की उत्पत्ति को रोकने की क्षमता पाई गई है। यह एंजाइम ट्यूमरों में बड़ी मात्रा में पाया जाता है। इसके रोकथाम से इस खतरनाक बीमारी पर अंकुश लगाया जा सकता है। यह प्रोस्टेट, स्तन, फेफेड़े और ब्लड कैंसर के इलाज में कारगर हो सकता है।
- अफ्रीकी देश मोरक्को ने सुरक्षा कारणों से बुर्के के उत्पादन, बिक्री और आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन यह प्रतिबंध इसी हफ्ते से लागू हो जाएगा। गृह मंत्रालय ने सभी खुदरा व्यापारियों को बुर्के का भंडार खत्म करने के लिए 48 घंटे का समय दिया था।
- मोदी सरकार की महत्त्वाकांक्षी 9,393 करोड़ रुपये की केन बेतवा नदी जोड़ परियोजना को हरित पैनल और आदिवासी मामलों के मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है। इससे 6.35 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई और बुंदेलखड में पेयजल की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने घोषणा की कि केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के वित्त पोषण के प्रारूप को अंतिम रूप देने के लिए उनका मंत्रालय नीति आयोग के साथ काम कर रहा है।
- नार्वे 18 जनवरी 2017 से अपना एफएम रेडियो नेटवर्क बंद करने जा रहा है। नार्वे इस तरह का कदम उठाने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा। यह कदम डिजीटल रेडियो के पक्ष में उठाया जा रहा है। नार्वे के इस साहसिक कदम पर यूरोप के आसपास के देश नजर रखे हुए हैं।
- केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के लिए न्यूनतम पेंशन बढ़ाकर 9000 रुपये प्रति व्यक्ति कर दी गई है। इसके अलावा केंद्रीय कर्मियों की क्षतिपूर्ति राशि में भी दो गुना बढ़ोतरी की गई है। केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 12 जनवरी 2017 को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि देश में करीब 50.55 लाख पेंशनभोगी हैं।
- हज सब्सिडी खत्म करने के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय ने छह सदस्यीय समिति बनाई है। संसदीय कार्य मंत्रालय के पूर्व सचिव अफजल अमानुल्ला इसके अध्यक्ष होंगे। यह समिति अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को अपनी रिपोर्ट देगी। उधर सउदी अरब ने भारत के वार्षिक हज कोटे में 34,500 की वृद्धि कर दी है।
- अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिका में आने वाले क्यूबाई प्रवासियों को एक साल बाद कानूनी तौर पर स्थायी निवासी बनने की अनुमति देने वाली दो दशक पुरानी 'वेट फूट, ड्राई फूट' नीति को खत्म कर दिया है। उन्होंने यह कदम अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में उठाया है। उनके इस फैसले को क्यूबा के साथ संबंध सामान्य करने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्यॉरिटी 'वेट फूट, ड्राई फूट' की तथाकथित नीति को खत्म किया जा रहा है। इस नीति को 20 वर्ष पहले लागू किया गया था।
- जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने फिलीपींस के लिए दो द्वीप देशों के बीच आर्थिक और राजनीतिक संबंधों में सुधार के लिए अगले पांच वर्षों में एक 1 खरब येन, लगभग 8.7 अरब डॉलर के सहायता पैकेज पर हस्ताक्षर किए। यह सहायता पैकेज बुनियादी ढांचे के विकास और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के लिए किया गया है।
- अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उपराष्ट्रपति जो बाइडेन को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया। बाइडेन आठ वर्षों से व्हाइट हाउस में ओबामा के सहयोगी रहे हैं। ओबामा ने 74 वर्षीय बाइडेन को सम्मानित करने के लिए व्हाइट हाउस में आयोजित एक समारोह में डेलावेयर के पूर्व सीनेटर को अमेरिका का सबसे अच्छा उपराष्ट्रपति और अमेरिकी इतिहास का शेर बताया।
--------------------------------------------------------
AT READ MORE.....
HTTPS://DCAADDA2020.BLOGSPOT.IN
Like us At FB page......
0 Comments