Think-Tank ADR report: Bjp सबसे अमीर राष्ट्रीय पार्टी, 2016-17 में कुल आय 1,034 करोड़ रुपये

Dear Readers,
दिल्ली स्थित संगठन एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने मंगलवार (10 Aprail, 2018) को जारी एक रिपोर्ट में कहा है, ‘यह राशि वर्ष 2016-17 में राष्ट्रीय दलों द्वारा जुटायी गयी कुल राशि का 66.34 प्रतिशत है।'

  1. एडीआर के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी की आय में 464.41 करोड़ यानी 81.18 % का इज़ाफा हुआ है। 2015 में पार्टी की कमाई 570.86 करोड़ रुपये थी, जो कि 2016-17 में बढ़कर 1034.27 करोड़ रुपये हो गई है। 
  2. वर्ष 2016-17 में देश की सात राष्ट्रीय पार्टियों ने कुल 1,559.17 करोड़ रुपये की आय घोषित की। इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आय सबसे ज्यादा 1,034.27 करोड़ रुपये रही।
  3. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) को प्राप्त कुल राशि में से 225.36 करोड़ रुपये यानी 14.45 % राशि मिली है।
  4. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) को इस दौरान सबसे कम 2.08 करोड़ रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की आय हुई है।
  5. रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 7 राष्ट्रीय पार्टियों की कमाई में कुल 525.99 करोड़ का इज़ाफा हुआ है।
  6. रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की सात राष्ट्रीय पार्टियों ने वर्ष के दौरान कुल 1,228.26 करोड़ रुपये का कुल व्यय घोषित किया है। भाजपा ने 2016-17 में सबसे ज्यादा 710.05 करोड़ रुपये का खर्च दिखाया है। जबकि कांग्रेस ने इस दौरान कुल 321.66 करोड़ रुपये का खर्च किया है।
  7. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 2016-17 में कुल 173.58 करोड़ रुपये की आय हुई है जबकि उसका कुल व्यय 51.83 करोड़ रुपये रहा है।     

Image Credit: quint
भाजपा और कांग्रेस ने आय के अपने तीन मुख्य स्रोतों में से अनुदान, योगदान को प्रमुख स्रोत बताया है।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments