आज का इतिहास (Today's History) : भारत एवं विश्व के इतिहास में 21 सितम्बर से जुड़ी प्रमुख घटनाएं

Dear Aspirants,

🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛

इतिहास में घटित-घटनाएं, जन्म और विदा लिए महान व्यक्ति, पर्व में उत्सव से जुडी बहुत सी ऐसी बातें हैं। अपने लेख में 21 सितम्बर से जुड़े इतिहास के बारे में जानेगें।
भारत एवं विश्व के इतिहास में 21 सितम्बर से जुडी कई महत्वपूर्ण घटनाएं हैं, जो इस प्रकार है.....

21 सितम्बर की महत्वपुर्ण घटनाएँ (Important Events of September 21).....

  • 1784- अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।     
  • 1790- पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।     
  • 1815- किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।     
  • 1857- बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।     
  • 1885- नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।     
  • 1905- 'अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस' कंपनी गठित हुई।     
  • 1928-‘माय विकली रीडर’ मैगज़ीन की शुरुआत।     
  • 1942- बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।     
  • 1964- माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।     
  • 1966- मिहीर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।     
  • 1984 - ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।     
  • 1998- अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी।     
  • 1991- अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।     
  • 2000- भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए 'लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी' की स्थापना हुई।     
  • 2001- अफ़ग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।     
  • 2003- संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।     
  • 2004- अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।     
  • 2005- जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।     
  • 2007- तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।     
  • 2008- रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ।     

21 सितम्बर को जन्में व्यक्ति (Famous Birthday's)...

  • 1882- गिवरगेस इवानिओस, त्रिवेन्द्रम का पहला महानगर आर्कबिशप और मालंकरा सीरियन कैथोलिक चर्च के संस्थापक (निधन-15 जुलाई, 1953) 
  • 1895- अन्नपूर्णानन्द, हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक (निधन- 4 दिसम्बर, 1962)
  • 1926- नूरजहाँ, 'भारतीय सिनेमा' की ख्याति प्राप्त अभिनेत्री और पार्श्वगायिकाओं में से एक (मृत्यु- 23 दिसम्बर, 2000)
  • 1939- स्वामी अग्निवेश, भारतीय समाजसेवक, आत्म-प्रचारित आर्य समाज के विद्वान और एक हिंदू सामाजिक कार्यकर्ता।
  • 1951- सतपाल महाराज, भारतीय राजनेता और मानव उत्थान सेवा समिति का गुरु। 
  • 1954- शिंजो अबे, दिसंबर 2012 में जापान के प्रधानमंत्री।
  • 1955- गुलशन ग्रोवर, भारतीय अभिनेता, खलनायक की भूमिकाओं के कारण उन्हें बैडमैंन के नाम से।
  • 1980- करीना कपूर, बॉलीवुड अभिनेत्री।
  • 1981- रिमी सेन, भारतीय अभिनेत्री और फिल्म निर्माता।
  • 1991- दीपिका पल्लिकल, भारतीय स्क्वैश प्लेयर।

21 सितम्बर को हुए निधन व्यक्ति (Famous Death's)......

  • 1473- जय सिंह द्वितीय, हिंदू राजपूत शासक (जन्म- 3 नवम्बर, 1688)
  • 1992- ताराचंद बड़जातियां, भारतीय फिल्म निर्माता और राजश्री प्रोडक्शंस के संस्थापक (जन्म-10 मई, 1914)
  • 2003- मोरेश्वर नीलकंठ पिंगले, वरिष्ठ आरएसएस नेता (जन्म- 30-दिसंबर, 1919)
  • 2012- कोंडा लक्ष्मण बापू, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी है जो तेलंगाना विद्रोह में भाग लिया (जन्म- 27 सितंबर, 1915)
  • 2012- गोपालन कस्तुरी, भारतीय पत्रकार है जिन्होंने 1965 से 1991 तक द हिंदू के संपादक के रूप में कार्य किया (जन्म- 17 दिसंबर, 1924 )

21 सितम्बर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important Day's)..

  • ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 21 सितंबर वर्ष का 264वाँ (लीप वर्ष में 265वाँ) दिन है।
  • अंतर्राष्ट्रीय शान्ति दिवस     
  • विश्व अल्जाइमर दिवस
  • संस्थापक दिवस और राष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस (घाना)
💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥






Comments