Current Affairs Notes : केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय बने उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष (Union Minister Mahendra Nath Pandey appointed BJP chief in Uttar Pradesh)

Dear Aspirants,

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री और चंदौली से सांसद महेन्द्र नाथ पाण्डेय, उत्तर प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्ति किया गया और महासचिव के लिए अरुण सिंह के नाम की घोषणा की गई।

  • महासचिव अरुण सिंह के मुताबिक, महेन्द्र नाथ पाण्डेय तत्काल प्रभाव से नेतृत्व संभालेंगे।
  • मूलत: गाजीपुर जिले के पखरपुर गांव के रहने वाले पाण्डेय का एक घर बनारस में भी है। 
  • 60 वर्षीय डॉ. पाण्डेय ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर उपाधि हासिल करने के बाद हिन्दी में पी.एच.डी; (हिन्दी) की उपाधि हासिल की है।
  • पाण्डेय ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के महामंत्री के रूप में अपना राजनीतिक जीवन प्रारम्भ किया था।

महेन्द्र नाथ पाण्डेय : प्रोफाइल 

परिचय नाम- महेन्द्र नाथ पाण्डेय
पिता का नाम - स्व. सुधाकर पाण्डेय
जन्म तिथि - 15 अक्टूबर, 1957
जन्म स्थान - गाजीपुर का पखनपुर गांव
शिक्षा - एमए, मास्टर आफ जर्नलिज्म, पीएचडी (हिन्दी)।
पत्नी - प्रतिमा पाण्डेय
व्यवसाय - खेती 
  • पहली बार 1991 में गाजीपुर के सैदपुर से विधायक चुने गए। इसके बाद दोबारा वह 1996 में विधायक हुए। 
  • 1997 में मिनिस्टर आफ स्टेट हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट बनाए गए।  
  • 1998 में स्वतंत्र प्रभार का राज्यमंत्री बनाया गया। 
  • 2000 से 2002 तक पंचायती राज मंत्री के रूप में कार्य किया।
  • 2014 के लोकसभा चुनाव में 16वीं लोकसभा के लिए चंदौली से चुने गए।
  • जुलाई 2016, मोदी कैबिनेट में राज्यों के मंत्री बने।

प्रदेश अध्यक्ष सूची.....

वर्ष 1980 में स्थापित भारतीय जनता पार्टी के डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय 14वें प्रदेश अध्यक्ष होंगे।
  1. भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष माधवकान्त त्रिपाठी थे। 
  2. कल्याण सिंह 
  3. राजेन्द्र कुमार गुप्त
  4. कलराज मिश्र (दो बार)
  5. राजनाथ सिंह
  6. ओम प्रकाश सिंह
  7.  विनय कटियार
  8. केसरी नाथ त्रिपाठी
  9. रमापतिराम त्रिपाठी
  10. सूर्य प्रताप शाही,
  11. डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी
  12. केशव प्रसाद मौर्य
  13. डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय

Comments