मारुति सुजुकी का स्वर्ण इतिहास: 34 साल में 20 मिलियन कारों का उत्पादन

Dear Readers,

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने भारत में 2 करोड़ या 20 मिलियन कारों उत्पादन के आंकड़े को हासिल कर लिया है। इसके साथ, जापान के बाद भारत दूसरा ऐसा देश बन गया है जहां सुजुकी ने कारों का इतनी बड़ी संख्या में प्रोडक्शन किया है। कंपनी की 2 करोड़वीं कार बनने का श्रेय कंपनी की मशहूर हैचबैक कार स्विफ्ट को मिला है।
  1. सुजुकी वर्तमान में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के माध्यम से देश में ऑटोमोबाइल का उत्पादन करती है, जिसके पास इसकी 56.21% हिस्सेदारी है।
  2. 1983 में शुरू हुई कंपनी को यह उपलब्धि हासिल करने में 34 साल और 5 महीने लगे हैं। इससे पहले यह उपलब्धि जापान के नाम थी। वहां एक कंपनी ने 45 साल 9 महीने के बाद 2 करोड़ कारों का निर्माण किया था। जिसमें मारुति 800, ओमनी, वैगनआर, रिट्ज, जेन, स्विफ्ट, डिजायर, अल्टो, एरटिगा, बलेनो, विटारा ब्रेजा, सियाज, एसएक्स 4, जिप्सी जैसे कई बेहतरीन मॉडल शामिल थें।
  3. गुजरात स्थित सानंद प्लांट में अपनी 2 करोड़वी कार के तौर पर स्विफ्ट हैचबैक का सफल उत्पादन किया।
  4. मारुति सुजुकी द्वारा 2 करोड़ कारों के उत्पादन में सबसे ज्यादा संख्या क्रमशः मारुति सुजुकी अल्टो (31.7 लाख), मारुति 800 (29.1 लाख) और वैगन आर (21.6 लाख) वैगनआर का उत्पादन किया है। 
  5. मारुति उधोग ने दिसंबर 1983 में मारुति 800 के तौर पर अपनी पहली कार का उत्पादन शुरू किया था। हरियाणा के मानेसर, गुरुग्राम और गुजरात के सानंद में अपने प्लांट से वाहनों का उत्पादन कर रही है। 
  6. आपको बता दें कि सन 1994 में कंपनी ने पहली बार कंपनी ने 10 लाख कारों का उत्पादन किया था। देश भर में मारुति सुजुकी के सबसे ज्यादा शोरूम और सर्विस स्टेशन है।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments