Dear Aspirants,
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार यानी 18 अगस्त, 2017 को 50 रुपये के नए नोट जारी किया।
500 और 2000 रुपए के बाद अब 50 रुपए के नोट भी महात्मा गाँधी (न्यू) सीरीज में जल्द ही जारी किए जाएंगे।
प्रश्न:- 18 अगस्त, 2017 को भारतीय रिजर्व बैंक महात्मा गांधी (नई) ऋंखला में 50 रुपये का नया बैंकनोट जारी किया। इस बैंकनोट के पृष्ठ भाग पर किसका चित्र, नोट का आकार और किस रंग का है?![]() |
50 रुपये के नए नोट |
500 और 2000 रुपए के बाद अब 50 रुपए के नोट भी महात्मा गाँधी (न्यू) सीरीज में जल्द ही जारी किए जाएंगे।
नई रु 50 नोट की छवि और मुख्य विशेषताएं निम्नानुसार हैं......
- 18 अगस्त, 2017 को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा महात्मा गांधी (नई) शृंखला में 50 रुपये का नया बैंकनोट जारी किया।
- नए नोट का आधार रंग फ्लोरोसेंट नीला है।
- 50 रुपये के नए नोट पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल का हस्ताक्षर होगा।
- नोट के सामने के हिस्से पर अंकों में 50 लिखा और साथ ही देवनागरी में भी 50 अंकित होगा।
- नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर होगी और महीन अक्षरों में RBI तथा भारत व INDIA और 50 लिखा होगा।
- इसी तरफ आरबीआई गवर्नर का हस्ताक्षर और गारंटी क्लॉज भी होगा।
- दाहिने हिस्से पर अशोक स्तंभ की छवि होगी। इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क में भी महात्मा गाँधी की तस्वीर होगी।
- सिक्योरिटी थ्रेड पर भारत और आरबीआई लिखा होगा, जो रंग बदलने वाला हैं।
- संख्याओं के साथ संख्याएं, जो ऊपर से बाएं ओर और नीचे दायें तरफ छोटे से बड़े होते हैं।
- नोट के सुरक्षा धागे पर भारत और RBI अंकित होगा और इसके दाहिने हिस्से पर अशोक स्तंभ बना होगा।
- पिछले हिस्से में बाई ओर नोट प्रिंटिंग का साल होगा। इस हिस्से में स्वच्छ भारत का लोगो व नारा तथा लैंग्वेज पैनल (15 भाषा +हिंदी +इंग्लिश) और हम्पी के रथ की तस्वीर होगी।
- साथ ही पिछले हिस्से में देवनागरी लिपी में 50 लिखा होगा।
- नोट का साइज 66मिमी × 135मिमी होगा।
नोट-
- आरबीआई ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि वह 50 और 20 रुपये के नए मुद्रा नोट जारी करेगा।
- इससे पहले जारी सभी सीरीज के 50 रुपये के पुराने नोट चलन में बने रहेंगे।
रथ के साथ हम्पी (Hampi with Chariot) : Know Everything About it
- हम्पी, पारम्परिक रूप से 'पम्पा-क्षेत्र, किश्किन्धा-क्षेत्र या भास्कर-क्षेत्र' के रूप में जाना जाता है|
- 1800 में स्कॉटलैंड के कर्नल कॉलिन मैकेन्ज़ी ने भारत की पहली सर्गेयर जनरल के रूप में हम्पी के खंडहर का सर्वेक्षण किया था।
- रथ वास्तव में गरुड़ देवता को समर्पित एक तीर्थ है, जो विटाला मंदिर परिसर में निर्मित है।
- 16वीं शताब्दी के दौरान विजयनगर साम्राज्य के राजा कृष्णदेवराय द्वारा रथ का निर्माण किया गया था
- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यूनेस्को द्वारा भी विश्व विरासत स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है।
- वास्तुकला के द्रविड़ियन शैली से प्रेरित होकर, रथ एक विशाल संरचना है जो कारीगरों और आर्किटेक्ट्स के कौशल को दर्शाता है।
- रथ का एक सुंदर रोशनी शाम में विटाला परिसर में स्थापित फ्लडलाइट से होती है।
0 Comments