Know Your Day : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 अगस्त की प्रमुख घटनाएं (Today's History)

Dear Aspirants,

🔄आज का इतिहास🔄आज का इतिहास🔄आज का इतिहास🔄आज का इतिहास🔄

प्रेरणादायक संवाद (Motivational Dialogues)....    

"मैं उठना चाहता हूं, दौड़ना चाहता हूं, गिरना भी चाहता हूं, बस रुकना नहीं चाहता"

🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛🔛

भारत एवं विश्व इतिहास में आज के दिन कौन कौन सी घटनाएं घटी थी और भारत एवं विश्व के इतिहास में 20 अगस्त की कई महत्वपूर्ण घटनाएं जो इस प्रकार है।
  • 20 अगस्त की प्रमुख महत्वपुर्ण घटनाएँ......

  1. 1597- पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज वापस आया|  
  2. 1641- इंग्लैंड और स्कॉटलैंड ने ‘पैसिफिकेशन संधि’ पर हस्ताक्षर किये|
  3. 1828- राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।
  4. 1897- रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता(अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
  5. 1921- केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।
  6. 1949- यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया।
  7. 1953- फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के सुल्तान सीदी मोहम्मद बिन यूसुफ को गददी से हटाया|
  8. 1955- मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।
  9. 1972- तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  10. 1975- वाइकिंग कार्यक्रम, नासा ने मंगल ग्रह की ओर वाइकिंग-1 ग्रहों की जांच शुरू की।
  11. 1977- अमेरिका के वोयागेर दो अंतरिक्षयान को प्रक्षेपित किया गया|
  12. 1979- तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिनाें के अंदर ही इस्तीफा दिया।
  13. 1988- पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन एवं सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।
  14. 1988- भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
  15. 1991- उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रुस संघ से अलग होने की घोषणा की।
  16. 1994- सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा।
  17. 1995- पुरूषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के आमने सामने की टक्कर में 350 लोगों की मौत हो गई।    
  18. 1998- लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता।
  19. 2001- स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।     
  20. 2002- फ़िलिस्तीन छापामार नेता अबू निदाल मरा पाया गया।     
  21. 2004- फ़ोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की। 
  22. 2004- अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर।     
  23. 2008- भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।         
  24. 2008- रसायन व उर्वरक मंत्री राम विलास पासवान ने खाद उद्योग को चालू वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की। 
  25. 2012- वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे।   
  26. 2013- उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।    
  • 20 अगस्त को जन्में व्यक्ति (Famous Birthday's).....

  1. 1917- त्रिलोचन शास्त्री, प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।
  2. 1940- राजेन्द्र कुमार पचौरी, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद।    
  3. 1944- राजीव गाँधी, भारत के नौवें प्रधानमंत्री|
  4. 1946- एन. आर. नारायणमूर्ति, इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक।     
  5. 1986- तानिया सचदेव, भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी।
  6. 1993- मंजीत सिंह, कितना सीखा|
  • 20 अगस्त को हुए निधन व्यक्ति (Famous Death's)....

  1. 1991- गोपीनाथ मोहंती, उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
  2. 2004- गंगाराम सम्राट, इतिहासकार|
  3. 2011- राम शरण शर्मा, भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद।
  4. 2014- बी. के. एस. आयंगर - प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु।   
  • 20 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important Day's)..

  1. ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 20 अगस्त वर्ष का 232वाँ (लीप वर्ष में 233वाँ) दिन है।
  2. सद्भावना दिवस (राजीव गाँधी का जन्म दिवस)
  3. भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस (भारत)      
  4. सेंट स्टीफन्स डे (हंगरी)      
  5. विश्व मच्छर दिवस

💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥💥

Updates Coming Soon......

Join FB Group

Join FB page

Join Google Plus
Feedback & Suggestions

Feedback & Suggesions

Comments