अंतरराष्ट्रीय फादर्स डे (International Father's Day) : 17 जून, 2018

Dear Readers,

दुनियाभर में जून माह का तीसरा रविवार फादर्स डे यानी पितृ दिवस के रूप में मनाया जाता है। पितृत्व, पितृत्व-बंधन और समाज में पिताओं के प्रभाव को सम्मान देने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।

  1. रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 1966 को अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने इसे जून के तीसरे रविवार को मनाए जाने का फैसला किया था। 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा इस दिन यूनाइटेड स्टेट्स में छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी। 
  2. हालांकि फादर्स डे सबसे पहले अमेरिका के वॉशिंगटन में साल 1909 को मनाया गया था, जिसे वॉशिंगटन के स्पोकेन शहर में सोनोरा डॉड ने अपने पिता के लिए सेलिब्रेट किया था।
  3. पहली बार फादर्स डे अमेरिका के पश्चिम वर्जीनिया में 5 जुलाई 1908 को मनाया गया था। दरअसल, इससे पहले 6 दिसंबर 1907 को पश्चिम वर्जीनिया के मोनोंगाह की एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ था जिसमें 362 लोगों की जान चली गई थी। तब बच्चों की ओर से पिता को सम्मान देने के लिए ग्रेस गोल्डन क्लेटन नाम की महिला ने 5 जुलाई को फादर्स डे के रूप में मनाया था। 
  4. प्रथम फादर्स डे चर्च आज भी सेन्ट्रल यूनाइटेड मेथोडिस्ट चर्च के नाम से फेयरमोंट में मौजूद है। 
  5. अमेरिका में 20वीं सदी से पहले फादर्स डे नहीं मनाया जाता था। दुनियाभर में फादर्स डे मार्च, अप्रैल और जून महीने में अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है। 
  6. हालांकि, अब ज्यादातर देशों में जून के तीसरे रविवार को ही फादर्स डे मनाया जाता है। इस तारीख को अमेरिका में सबसे पहले आधिकारिक रूप से फादर्स डे घोषित किया था।
  7. कैथोलिक यूरोप में यह दिन 19 मार्च को मनाया जाता है, इस दिन सेंट जोसेफ के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है, जिन्हे ईश्वर का रूप माना जाता है।
  8. आपको बता दें कि इस वर्ष मदर्स डे का गूगल डूडल भी कुछ इसी तर्ज पर था, जिसमे हाथ के पंजों को डायनासोर के रूप में दिखाया गया था, लिहाजा फादर्स डे पर गूगल ने उसी थीम का बरकरार रखा है।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments