Fortune 500 Companies 2018: इंडियन ऑयल और रिलायंस समेत सात भारतीय कंपनियां फॉर्च्यून 500 की सूची में

Dear Readers,

व‍िश्‍व की सबसे बड़ी कंपनियों की सूची ''फॉर्च्‍यून 500'' में 7 भारतीय कंपन‍ियां जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। सार्वजन‍िक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारतीय कंपन‍ियों में सबसे ऊपर बनी हुई है।

  1. हम आपको बता दें क‍ि फॉर्च्‍यून ने कहा है कि वालमार्ट वैश्‍वि‍क स्‍तर पर शीर्ष पर बनी हुई है।
  2. आईओसी का राजस्‍व 23 फीसद की बढ़त के साथ 65.9 बिलियन डॉलर (अरब डॉलर) रहा है। इसे 137वीं रैंक मिली है जबकि वर्ष 2017 में यह 168वें स्थान पर रहा था।
  3. मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआइएल) सबसे बड़ी निजी भारतीय कंपनी बनी हुई है। वहीं इसने 62.3 अरब डॉलर राजस्व के साथ 148वां स्थान हासिल किया है। पिछले साल कंपनी 203वें स्थान पर थी।
  4. वर्ष 2017 में ओएनजीसी इस सूची में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। लेकिन इस बार 47.5 बिलियन यानि अरब डॉलर के राजस्व के साथ कंपनी 197वें स्थान पर रही है।
  5. भारतीय स्टेट बैंक 47.5 बिलियन डॉलर के साथ 216वें स्थान पर रही है जबकि 2017 में यह 217वें स्थान पर थी।
  6. टाटा मोटर्स 247वीं रैंक से सुधरकर 232वें स्थान और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) 314वें स्थान पर रही हैं। 
  7. राजेश एक्सपोर्ट्स 405वां स्थान हासिल की सूची की 7वीं भारतीय कंपनी रही है। हालांकि इसकी रैंक बीते वर्ष की 295 से फिसलकर इस साल 405 हो गई है।
  8. रिलायंस देश में सबसे अधिक मुनाफा वाली कंपनी रही है और विश्व में मुनाफे के आधार पर 99वें स्थान पर है।
  9. हम आपको बता दें कि फॉर्च्यून पत्रिका ने उद्योगपति मुकेश अंबानी और मानवाधिकार अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह को 2018 की विश्व की प्रमुख हस्तियों की सूची में शामिल किया है। 
  10. पत्रिका ने 2018 के लिए विश्व के अग्रणी 50 लोगों की सूची जारी की। ज‍ि‍समें एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ टिम कुक, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डर्न और फुटबॉल कोच निक सबान समेत आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को भी शामिल किया गया है। हालांकि अंबानी के बारे में पत्रिका ने लिखा है कि उन्होंने मोबाइल डेटा को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान द‍िया है।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments