उत्तराखंड, मद्रास सहित 4 हाईकोर्ट को मिले कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

Dear Readers,

उत्तराखंड, मद्रास, ओडिशा और बंबई उच्च न्यायालय में सोमवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गयी।

  1. विधि मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, उत्तराखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव शर्मा कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे। न्यायमूर्ति के. एम. जोसेफ की उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति के बाद यहां रिक्ति हुई थी।  
  2. राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के.एस. झावेरी को ओडिशा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विनीत सरन को पदोन्नत कर शीर्ष अदालत का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। 
  3. झावेरी के पदभार संभालने तक अदालत के वरिष्ठतम न्यायाधीश इन्द्रजीत महंती कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर रहेंगे। 
  4. मद्रास उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति विजया के.टाहिलरमानी के मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभालने तक न्यायमूर्ति एच.जी. रमेश कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहेंगे।  
  5. न्यायमूर्ति टाहिलरमानी फिलहाल बंबई उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं। मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश इंदिरा बनर्जी को पदोन्नत कर उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किये जाने के कारण यह जगह रिक्त हुई है. 
  6. न्यायमूर्ति टाहिलरमानी को मद्रास उच्च न्यायालय भेजे जाने के कारण फिलहाल न्यायमूर्ति नरेश एच. पाटिल बंबई उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रहेंगे।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments