Uttar Pradesh to ban plastic from July 15: CM Yogi Adityanath

Dear Aspirants,

महाराष्ट्र के बाद यूपी सरकार ने 15 जुलाई, 2018 से पूरे प्रदेश में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

  1. शुक्रवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बात का ऐलान करते हुए कहा कि, "हमने 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में प्लास्टिक को बैन करने का फैसला किया है। इस काम में आप लोगों के सहयोग की अपेक्षा है। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि वो प्लास्टिक कप, ग्लास और अमानक पॉलिथीन का 15 जुलाई के बाद इस्तेमाल बंद कर दें।"  
  2. द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, 15 जुलाई से उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक से बनी थैलियों, कप, ग्लास आदि का इस्तेमाल प्रतिबंधित हो जाएगा। साथ ही इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान भी किया गया है।
  3. महाराष्ट्र सरकार ने पूरे प्रदेश में 23 जून से प्लास्टिक के कैरी बैग्स, थर्माकोल के इस्तेमाल को बैन कर दिया है। 
  4. मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मुंबई में प्लास्टिक इस्तेमाल करने वालों को पकड़ने के लिए करीब 250 इंस्पेक्टर भी नियुक्त किए हैं। देश में पहली बार आम आदमी पर प्लास्टिक का इस्तेमाल करने पर इतना सख्त बैन लगाया जा रहा है। 
  5. राज्य सरकार के आदेश का उल्लंघन करने वाले पर 5000 हजार, दूसरी बार में दस हजार रुपए बतौर जुर्माना भरना पड़ेगा। वहीं तीसरी बार नियमों का उल्लंघन करने वालों को 25 हजार का जुर्माना भरना होगा। वहीं तीन महीने की सजा भी हो सकती है।
  6. 23 मार्च, 2018 को महाराष्ट्र सरकार ने प्लास्टिक मेटेरियल के उत्पादन, इस्तेमाल, बिक्री, डिस्ट्रीब्यूशन और स्टोरेज पर बैन लगा दिया था। इसमें चम्मच, एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक बैग, प्लेट्स, पेट बोतल और थर्माकोल से बना सामान शामिल है।  
  7. उत्तर प्रदेश में इससे पहले 18 नवंबर 2015 को इलाहाबाद हाईनकोर्ट ने तत्कालीन प्रदेश सरकार को उसी साल के अंत तक राज्य भर में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने को लेकर एक अधिसूचना जारी करने के लिए कहा था।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments