TCS के बाद अब रिलायंस बनी 100 अरब डॉलर की कंपनी

Dear Aspirants,

भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) के 100 अरब डॉलर (करीब 6.85 लाख करोड़ रुपये) के मार्केट कैप कंपनी बनने के बाद अब रिलायंस भी इस क्लब में शामिल हो गई है।  

  1. गुरुवार यानि 12 जुलाई, 2018 को शेयर बाजार में आई तेजी के बाद रिलायंस 100 अरब डॉलर की कंपनी बनने में सफल रही है और इसका बाजार पूंजीकरण करीब 6.89 लाख करोड़ रुपये हो गया। 
  2. रिलायंस ने अक्टूबर 2007 में पहली बार 100 बिलियन डॉलर मार्केट कैप का आंकड़ा पार किया था। 
  3. 23 अप्रैल को टीसीएस एकलौती भारतीय लिस्टेड कंपनी बनी थी जिसकी मार्केट कैप 100 बिलियन डॉलर हो गई थी।
  4. टीसीएस 2500 करोड़ की कंपनी वर्ष 2010 में बनी थी। उसके बाद 50,000 करोड़ का आंकड़ा इसने वर्ष 2013 में और 7500 करोड़ 2014 में पार कर लिया था। 
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें। 

Comments