राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) का 22वाँ स्थापना दिवस

Dear Readers,

''राष्ट्रीय जनता दल यानि आरजेडी'' भारत का एक राष्ट्रवादी राजनैतिक दल है। इसकी स्थापना 5 जुलाई, 1997 और इस पार्टी के संस्थापक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री 'लालू प्रसाद यादव' थे।

  1. मुस्लिम-यादव समीकरण के सहारे आरजेडी ने करीब एक दशक तक बिहार में राज किया। आरजेडी (Rashtriya Janata Dal) आज अपना 22वां स्थापना दिवस मना रही है। 
  2. राष्ट्रीय जनता दल का चुनाव-चिन्ह 'लालटेन' हैं। लालटेन आत्मज्ञान का, साक्षरता की ओर प्रगति का और प्रकाश का प्रतीक है।
  3. मार्च 1998 में आम चुनाव हुए और इस चुनाव में जनता दल से अलग होने के बाद लालू की बनाई आरजेडी ने अकेले दम पर बिहार की 17 लोकसभा सीटों पर जीत का परचम लहराया।
  4. अक्टूबर 1999 में फिर से लोकसभा चुनाव हुए, आरजेडी ने कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। लेकिन केवल 7 सीटों पर ही सिमटकर रह गई।
  5. लालू के जेल जाने के बाद राबड़ी देवी ने 25 जुलाई, 1997 को बिहार की बागडोर संभाली और फरवरी 1999 तक वह मुख्यमंत्री रहीं। इसके बाद राज्य में करीब एक महीने तक राष्ट्रपति शासन लगा रहा और उसके बाद 9 मार्च, 1999 को राबड़ी देवी फिर से मुख्यमंत्री बनीं और 2 मार्च 2000 तक मुख्यमंत्री रहीं।
  6. 2000 में आरजेडी बिहार विधानसभा चुनाव में 124 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी। इस बार राबड़ी देवी ने पूरे पांच साल सरकार चलाई।
  7. फरवरी 2005 में विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने 215 सीटों पर चुनाव लड़ा इस चुनाव में आरजेडी को 75 सीटें हासिल हुईं।
  8. हालांकि किसी भी दल के पास बहुमत नहीं था, ऐसे में मार्च 2005 से लेकर नवंबर 2005 तक राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू रहा।
  9. अक्टूबर 2005 में राज्य में फिर चुनाव हुए और आरजेडी 54 सीटों पर सिमट गई।
  10. नवंबर 2010 के चुनावों में आरजेडी को महज 22 सीटें मिली।
  11. 2015 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने 80 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी।
  12. आरजेडी और जेडीयू ने मिलकर ये चुनाव लड़ा था, जेडीयू के खाते में 71 सीटें आईं। 
  13. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने, जबकि लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का उप-मुख्यमंत्री और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments