इंदौर: दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक नहीं रहे

Dear Readers,

प्रमुख समाचार पत्र दैनिक भास्कर के समूह संपादक कल्पेश याग्निक का गुरुवार रात यानि 12 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे।  

  1. दैनिक भास्कर से जुड़े सूत्रों का कहना है कि गुरुवार रात लगभग 10.30 बजे इंदौर स्थित दफ्तर में काम के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। तत्काल उन्हें बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका तीन घंटे तक इलाज चला लेकिन स्थिति में सुधार से पहले ही उन्हें दूसरा दिल का दौरा पड़ गया। उन्होंने रात लगभग दो बजे अंतिम सांस ली।  
  2. 55 वर्षीय याग्निक प्रखर वक्ता और देश के विख्यात पत्रकार थे। वे पैनी लेखनी के लिए जाने जाते थे।
  3. 21 जून, 1963 को जन्मे कल्पेश 1998 से दैनिक भास्कर समूह से जुड़े थे। देश और समाज में चल रहे संवेदनशील मुद्दों पर बेबाक और निष्पक्ष लेखन के लिए वे चर्चित रहे हैं।  उनके परिवार में मां प्रतिभा याग्निक, पत्नी भारती, बेटियां शेरना और शौर्या, भाई नीरज और अनुराग हैं। 
  4. प्रति शनिवार दैनिक भास्कर के अंक में प्रकाशित होने वाला उनका कॉलम ‘असंभव के विरुद्ध’ देशभर में चर्चित था।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments