भिखारी ठाकुर के सहयोगी रामचन्द्र मांझी को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी सम्मान 2017

Dear Readers,

भोजपुरी के शेक्सपीयर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के सहयोगी कलाकार नर्तक रामचन्द्र मांझी को 'संगीत नाटक अकादमी सम्मान 2017' प्रदान किए जाने की घोषणा की गई हैं।

  1. दरअसल रामचंद्र मांझी की पहचान भिखारी ठाकुर के नाच पार्टी के (पुरुष नर्तक) के रूप में है और भिखारी ठाकुर भी खुद पुरुष नर्तक थे और लौंडा नाच पार्टी चलाते थे।
  2. रामचंद्र मांझी भोजपुरी भाषा-भाषी क्षेत्र की नाच परंपरा को जीवंत बनाने के लिए पूरी तरह से समर्पित रहे हैं। 
  3. भिखारी ठाकुर से प्रशिक्षित एवं उनके साथ काम कर चुके जीवित बचे कलाकारों में से रामचंद्र मांझी सबसे वरिष्ठ ऐसे कलाकार हैं, जो अपने जीवन के 93 वसंत देख चुके हैं।
  4. भिखारी ठाकुर की नाच मंडली (अब भिखारी ठाकुर रंग मंडल) में भिखारी ठाकुर द्वारा रचित हर नाटकों में मुख्य भूमिका निभाते हैं। रंगमंडल में नारी की भूमिका करने के लिए प्रसिद्ध माने जाते हैं। 
  5. मांझी ने 'बिदेसिया' नाटक में रखेलिन के किरदार को अपने अभिनय, गायकी एवं नृत्य से एक ऐसी ऊंचाई प्रदान की है।  
  6. सारण के एक छोटे से गांव तुजारपुर में जन्में रामचन्द्र मांझी दलित समुदाय से आते हैं। वह 12 वर्ष की उम्र में ही भिखारी ठाकुर की नाच पार्टी से जुड़े थे।
  7. मांझी बताते हैं कि भिखारी ठाकुर से पहले उन्होंने गांव के ही दीनानाथ मांझी की नाच मंडली में नाच का प्रशिक्षण लिया और नाचना-गाना शुरू कर दिया था।
  8. मांझी ने आंगिक-वाचिक अभिनय सहित धोबिया नाच, नेटुआ नाच, गजल, कव्वाली, निर्गुण, भजन, दादरा, खेमटा, कजरी, ठुमरी, पूर्वी, चइता गायन का गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।
  9. रामचंद्र मांझी अब तक मोतीलाल नेहरू, प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, जगजीवन राम, जयप्रकाश नारायण, लालू प्रसाद यादव, नितीश कुमार, राबड़ी देवी, शरद यादव, रामविलास पासवान तथा दारोगा राय जैसे देश के बड़े राजनेताओं के समक्ष अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं।
  10. भिखारी ठाकुर के नाटकों बिदेसिया में रखेलिन व प्यारी सुंदरी, गबरघिचोर में गलीज बहू, बेटी-बेचवा में हजामिन, पिया निसइल में रखेलिन गंगा-स्नान में मलेछू बहु, पुत्र-बध में छोटकी, भाई-बिरोध में छोटकी, कृष्णलीला में यशोदा,ननद-भाउजाई में भाउजाई, बिधवा-बिलाप में विधवा स्त्री की भूमिका के लिए जाने जाते हैं।
  11. संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2015 के लिए पहली बार जब रामचंद्र मांझी का नॉमिनेशन हुआ था, उस वर्ष यह सम्मान बिहार से रंगकर्मी परवेज अख्तर एवं रामचंद्र सिंह को मिला। रामचंद्र मांझी जब दूसरी बार नॉमिनेट हुए तब, यह सम्मान बिहार से लोक गायक ब्रजकिशोर दुबे को प्राप्त हुआ।
अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें।

Comments